May 21, 2024 : 12:05 AM
Breaking News
राज्य

Coronavirus India Live: दिल्ली में 20 तो अमृतसर में 5 मरीजों की मौत, ऑक्सीजन की कमी से टूटीं सांसें

[ad_1]

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sat, 24 Apr 2021 11:06 AM IST

ऑक्सीजन सिलिंडर (प्रतीकात्मक तस्वीर)
– फोटो : amar ujala

खास बातें

देश में कोरोना की दूसरी लहर अपने चरम पर है और हर दिन लाखों लोग इससे संक्रमित हो रहे हैं। कोरोना की स्थिति इतनी भयावह हो चुकी है कि इसकी कहानी अस्पतालों के बाहर लाइनों में खड़े मरीज बयां कर रहे हैं। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 3.46 लाख से ज्यादा मामले सामने आए, जो अबतक का सर्वाधिक आंकड़ा है। वहीं एक ही दिन में 2,600 से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवाई। इधर ऑक्सीजन एक्सप्रेस की दूसरी ट्रेन लखनऊ पहुंच गई है। वहीं देश के कई राज्यों से वीकेंड लॉकडाउन की तस्वीरें सामने आ रही हैं। दिल्ली के जयपुर गोल्डन अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से 20 मरीजों की हुई मौत। कोरोना से जुड़े सभी अपडेट्स यहां पढ़िए…

लाइव अपडेट

11:04 AM, 24-Apr-2021

गुजरात: अमित शाह ने ऑक्सीजन प्लांट का किया उद्घाटन
गुजरात के गांधीनगर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऑक्सीजन प्लांट की शुरुआत की। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल मौके पर मौजूद रहे। 

Gujarat | Union Home Minister Amit Shah inaugurates an Oxygen plant at Ayurvedic Hospital, Kolwada village, Gandhinagar

Chief Minister Vijay Rupani and Deputy Chief Minister Nitin Patel also present pic.twitter.com/qyuGp6Zgf9

— ANI (@ANI) April 24, 2021

10:58 AM, 24-Apr-2021

अमृतसर: नीलकंठ अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से पांच मरीजों की मौत
अमृतसर के नीलकंठ अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से पांच मरीजों की मौत हो गई है। अस्पताल के एमडी ने कहा कि सरकारी अस्पताल से पहले निजी अस्पतालों को ऑक्सीजन नहीं मिलेगी। 

Amritsar | Five patients have died at the hospital. We are facing an oxygen shortage for the last 48 hours. The administration is saying that oxygen will not be given to private hospitals before government hospitals: MD, Neelkanth Hospital pic.twitter.com/c4GNeMn86m

— ANI (@ANI) April 24, 2021

10:56 AM, 24-Apr-2021

दिल्ली: सरोज अस्पताल में नए मरीजों की भर्ती पर लगी रोक
दिल्ली के सरोज अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से नए मरीजों की भर्ती पर लगी रोक। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि पहले पुराने मरीजों को डिस्चार्ज कर रहे हैं।

Delhi | We are closing the admissions because of an oxygen shortage. We are discharging the patients: COVID in-charge, Saroj Hospital pic.twitter.com/bXNioSfary

— ANI (@ANI) April 24, 2021

10:45 AM, 24-Apr-2021

दिल्ली के बत्रा अस्पताल को मिली महज 500 लीटर ऑक्सीजन, 350 मरीज भर्ती
दिल्ली के बत्रा अस्पताल को दिल्ली सरकार की ओर से एक ऑक्सीजन टैंकर मिल गया है। इस पर बत्रा अस्पताल के एमडी डॉक्टर गुप्ता ने कहा कि अस्पताल की दैनिक जरूरत आठ हजार लीटर ऑक्सीजन की है और बहुत मिन्नतों के बाद दिल्ली सरकार से केवल 500 लीटर ऑक्सीजन ही मिली है। अस्पताल में 350 मरीज भर्ती हैं।

Delhi | We have received only 500-litre of oxygen after pleading for 12 hours. Our daily requirement is 8000 litres. We’ve 350 patients in the hospital. The treatment of choice in COVID is oxygen but when we don’t get it what will happen?: Dr SCL Gupta, MD, Batra Hospital pic.twitter.com/otq15JaYbz

— ANI (@ANI) April 24, 2021

10:16 AM, 24-Apr-2021

उत्तर प्रदेश में वीकेंड लॉकडाउन जारी
उत्तर प्रदेश में सोमवार सुबह सात बजे तक वीकेंड लॉकडाउन लगा। 

 

Weekend lockdown imposed in the state till Monday 7 am; only essential services allowed

Visuals from Hazratganj, Lucknow pic.twitter.com/ISpLlCZ9Jm

— ANI UP (@ANINewsUP) April 24, 2021

10:12 AM, 24-Apr-2021

दिल्ली: जयपुर गोल्डन अस्पताल में 20 मरीजों की मौत
राजधानी दिल्ली से एक दर्दनाक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली के जयपुर गोल्डन अस्पताल में 20 मरीजों की मौत हो गई है। अस्पताल के एमडी डीके बलूजा ने जानकारी दी कि ऑक्सीजन की कमी से गोल्डन अस्पताल में 20 मरीजों की मौत हो गई। शुक्रवार शाम को इन मरीजों ने ऑक्सीजन की कमी की वजह से अपना दम तोड़ दिया। डीके बलूजा ने जानकारी दी कि आंधे घंटे तक ही ऑक्सीजन की सप्लाई हो सकती है। अस्पताल में 200 मरीजों की जान खतरे में है।

 

Delhi | Oxygen supply to last only half an hour now, more than 200 lives are at stake. We lost 20 people due to an oxygen shortage last night: DK Baluja, Jaipur Golden Hospital

— ANI (@ANI) April 24, 2021

10:03 AM, 24-Apr-2021

कोरोना: बीते 24 घंटे सामने आए 3.46 लाख से ज्यादा मामले, 2,624 मौतें
देश में कोरोना का कहर अब थमने का नाम नहीं ले रहा। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 3.46 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं। वहीं इसी दौरान 2,624 मरीजों ने इस खतरनाक वायरस के आगे अपना दम तोड़ा है। दिन प्रतिदिन कोरोना के दैनिक मामलों का आंकड़ा आसमान छू रहा है। वहीं सक्रिय मामलों की संख्या 25,52,940 हो गए हैं। 

 

India reports 3,46,786 new #COVID19 cases, 2,624 deaths and 2,19,838 discharges in the last 24 hours, as per Union Health Ministry

Total cases: 1,66,10,481
Total recoveries: 1,38,67,997
Death toll: 1,89,544
Active cases: 25,52,940

Total vaccination: 13,83,79,832 pic.twitter.com/ExbQhoN65D

— ANI (@ANI) April 24, 2021

09:50 AM, 24-Apr-2021

जल्द नागपुर पहुंचेगी ऑक्सीजन एक्सप्रेस – सेंट्रल रेलवे पीआरओ
सेंट्रल रेलवे के पीआरओ ने बताया कि जल्द ही ऑक्सीजन एक्सप्रेस नागपुर पहुंच जाएगी। ग्रीन कोरिडोर के जरिए ट्रेन जाएगी, जिस पर वरिष्ठ अधिकारी और खुद रेल मंत्री की ओर से निगरानी रखी जाती है। 

 

Oxygen Express will reach Nagpur soon. The best possible route was selected & the train’s movement was ensured through a green corridor which was continuously monitored by the seniormost officers of the Railways and Railway Minister himself: Shivaji M Sutar, CPRO, Central Railway pic.twitter.com/S0qEjWsCtj

— ANI (@ANI) April 24, 2021

09:34 AM, 24-Apr-2021

कर्नाटक: सोमवार सुबह छह बजे तक जारी रहेगा वीकेंड लॉकडाउन
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों पर रोक लगाने के लिए कर्नाटक सरकार ने राज्य में वीकेंड लॉकडाउन लागू कर दिया है। ये वीकेंड लॉकडाउन सोमवार सुबह छह बजे जारी रहेगा। 

 

Karnataka Government has imposed a weekend lockdown (till 6am on Monday) in the State to curb the spread of COVID-19 infection

Visuals from Bengaluru pic.twitter.com/BQaFk7UzBN

— ANI (@ANI) April 24, 2021

09:17 AM, 24-Apr-2021

बंगलूरू: 61 वर्षीय कोविज मरीज ने की आत्महत्या
बंगलूरू में 61 वर्षीय कोविड-19 मरीज के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। शुक्रवार की रात विजयनगर अस्पताल में सीलिंग फैन से खुद को लटकाकर बुजुर्ग ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि शव को विक्टोरिया अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है।

 

Bengaluru: A 61-year-old COVID19 patient died allegedly by suicide by hanging himself from a ceiling fan at Vijaaynagar Hospital last night; body to be shifted to Victoria hospital, say police

— ANI (@ANI) April 24, 2021

09:08 AM, 24-Apr-2021

ओडिशा के शहरी इलाकों में सोमवार सुबह पांच तक लगा लॉकडाउन
ओडिशा के शहरी इलाकों में सोमवार सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन लगा दिया गया है। 

 

Odisha | Weekend lockdown imposed in all urban areas of the state till 5 am on Monday; Exemption of one hour (5am -6am) for morning walk & other physical activities

Visuals from Bhubaneswar pic.twitter.com/bGjAqGAxcP

— ANI (@ANI) April 24, 2021

09:02 AM, 24-Apr-2021

पुणे में साप्ताहिक लॉकडाउन जारी
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच महाराष्ट्र के पुणे में साप्ताहिक लॉकडाउन जारी है। पुणे में सिर्फ मेडिकल की दुकानों को खोलने की आजादी है और इसके अलावा बाकी सारी दुकानें बंद रहेंगी। बता दें कि शुक्रवार को पुणे में नौ हजार से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए और 137 मरीजों ने अपनी जान गंवाई।

 

Maharashtra: Weekend curfew continues in Pune, amid rising COVID19 cases. Only medical shops allowed to remain open, all other shops to remain closed

Pune district reported 9,810 fresh #COVID19 cases and 137 deaths yesterday pic.twitter.com/ch03h7n1En

— ANI (@ANI) April 24, 2021

08:56 AM, 24-Apr-2021

एम्स ने INI-CET PG की प्रवेश परीक्षा का टाला
एम्स दिल्ली ने INI-CET PG 2019 की प्रवेश परीक्षा को अगले आदेश तक निलंबित कर दिया है। देश में बढ़ते कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर एम्स ने यह फैसला लिया है।

 

AIIMS has postponed the INI-CET PG 2021 entrance exam till further notice, due to the current COVID19 situation

— ANI (@ANI) April 24, 2021

08:40 AM, 24-Apr-2021

इंदिरापुरम के एक गुरुद्वारा में ऑक्सीजन लंगर की शुरुआत
कोविड मरीजों की मदद करने के लिए इंदिरापुरम के श्री गुरू सिंह सभा गुरुद्वारा में ऑक्सीजन लंगर की शुरुआत की गई। 

 

#WATCH ‘Oxygen Langar’ at Sri Guru Singh Sabha Gurdwara in Indirapuram, to help COVID19 patients#Ghaziabad pic.twitter.com/L1yITzUchl

— ANI (@ANI) April 24, 2021

08:23 AM, 24-Apr-2021

कुंभ और रैलियों पर एससी ने लिता होता संज्ञान तो स्थिति ऐसी नहीं होती – शिवसेना
शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने अब कोरोना की स्थिति पर स्वतः संज्ञान लिया और सुनवाई की। अगर सही समय पर सुप्रीम कोर्ट चुनावों में प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह की ओर से की जाने वाली रैलियों और कुंभ मेले पर संज्ञान लेते हुए सुनवाई करता तो आज स्थिति कुछ और होती। 

 

SC has now taken cognizance of COVID situation in the country. If SC had taken into consideration the roadshows done by many political leaders, Prime Minister, Home Minister and the Haridwar Kumbh at the right time, then, such a situation would not have arisen: Shiv Sena’s Saamna

— ANI (@ANI) April 24, 2021



[ad_2]

Related posts

अस्पताल का उद्घाटन करते हुए बोले अमिताभ- इंदौर भारत का सबसे स्वस्थ शहर बनेगा

News Blast

महाराष्ट्र: नवी मुंबई में नए हवाई अड्डे का नाम दिवंगत शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे रखने पर विवाद शुरू

Admin

बैलगाडी़ पर कांग्रेस नेता कर रहे थे प्रदर्शन, सड़क पर हुए धड़ाम

Admin

टिप्पणी दें