May 14, 2024 : 5:09 PM
Breaking News
बिज़नेस

महंगाई की मार: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद 2 से 3 रुपए तक महंगे हो सकते हैं पेट्रोल-डीजल, कच्चा तेल महंगा होने से तेल कंपनियों को हो रहा नुकसान

[ad_1]

Hindi NewsBusinessPetrol Diesel Price Hike ; Petrol Diesel ; Crude Oil ; PM Modi ; Bangal Election ; After West Bengal Assembly Elections, Petrol diesel, Crude Oil Can Be Expensive By Rs 2 To 3 Rupees, Oil Companies Are Suffering Losses

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

नई दिल्लीएक घंटा पहले

कॉपी लिंक

बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 2 से 3 रुपए का इजाफा हो सकता है। गवर्नमेंट सोर्स के अनुसार कच्चे तेल के दाम बढ़ने से तेल कंपनियों का घाटा हो रहा है। इसके चलते विधानसभा चुनाव के बाद इनके दाम बढ़ सकते है। 2 मई को बंगाल विधानसभा चुनाव खत्म होंगे। ज्यादातर देखा जाता है कि सरकार जनता को लुभाने के लिए चुनाव के दौरान पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ाती है।

चुनावी दांव और पेट्रोल-डीजल के भाव

2020 में 28 अक्टूबर से 7 नवंबर के दौरान बिहार विधानसभा के चुनाव हुए और 10 नवंबर को नतीजे आए। इस दौरान 2 सितंबर से 19 नवंबर के बीच पेट्रोल-डीजल के स्थिर रहे। फिर 20 नवंबर से 7 दिसंबर तक 15 बार दाम बढ़े थे। यानी तेल कंपनियों ने सिर्फ 18 दिन में 15 बार दाम बढ़ाए।दिल्ली चुनाव विधानसभा के दौरान भी 2020 के शुरुआत में 12 जनवरी से 23 फरवरी तक पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े थे। हालांकि कोरोना के कारण लगाए गए लॉकडाउन के बाद भी कीमतें घटी थी।2018 में मई के कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले भी तेल कंपनियों ने लगातार 19 दिनों तक कीमतों में कोई बदलाव नहीं किए, जबकि उस दौरान कच्चे तेल की कीमतें 5 डॉलर प्रति बैरल बढ़ीं थी।2017 में 16 जनवरी से 1 अप्रैल तक पांच राज्यों पंजाब, गोवा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और मणिपुर में विधानसभा चुनाव थे। इस दौरान देश में तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ाए। उस समय तेल कंपनियां हर 15 दिन में कीमतें बदलती थीं।दिसंबर 2017 में गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान भी पेट्रोल-डीजल के दाम भी करीब 14 दिन नहीं बढ़े।

फरवरी में कच्चा तेल 61 डॉलर पर था जो अब 66 पर है

इस साल फरवरी में कच्चे तेल के औसतन दाम 61 डॉलर प्रति बैरल पर थे जो मार्च में 64.73 डॉलर पर आ गया। वहीं अगर कच्चे तेल की बात करें तो ये 65 डॉलर पर बिक रहा है। ऐसे में आने वाले दिनों में पेट्रोल डीजल के दाम और बढ़ सकते हैं।

मोदी सरकार में कच्चा तेल सस्ता होने का जनता को नहीं मिला फायदाआपको तो पता ही होगा कि पेट्रोल-डीजल कच्चे तेल से बनता है। और कच्चे तेल के दामों का असर पेट्रोल-डीजल कीमतों पर सीधे तौर पर पड़ता है। मई 2014 में जब मोदी पहली बार प्रधानमंत्री बने, तब कच्चे तेल की कीमत 106.85 डॉलर प्रति बैरल थी। वहीं अभी कच्चे तेल की कीमत 65 डॉलर प्रति बैरल पर है। इसके बावजूद भी पेट्रोल के दाम घटने के बजाए बढ़कर 100 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच गए हैं।

अगर पेट्रोल-डीजल को GST के दायरे में लाते तो अभी पेट्रोल 78 रुपए पर होताSBI के अर्थशास्त्रियों की तरफ से आई रिपोर्ट के मुताबिक, अगर पेट्रोल और डीजल को GST के तहत लाया जाता है तो देश में पेट्रोल की कीमत 75 रुपए और डीजल की कीमत 68 रुपए प्रति लीटर पर आ सकती है। इसका मतलब यह है कि पेट्रोल 15 से 30 रुपए प्रति लीटर और डीजल 10 से 20 रुपए प्रति लीटर तक सस्ता हो जाएगा। अगर इन्हें GST के दायरे में लाते तो कच्चे तेल की कीमतों के हिसाब से पेट्रोल और डीजल की कीमतें रहतीं। इसके अनुसार अगर कच्चा तेल 65 डॉलर प्रति बैरल है तो पेट्रोल 78 रुपए और डीजल 71 रुपए प्रति लीटर पर मिलेगा। लेकिन सरकार पेट्रोल-डीजल को GST के दायरे में लाने को तैयार नहीं है।

इस साल 26 बार बढ़ी फ्यूल की कीमतें और 4 बार कम हुईंइस साल पेट्रोल-डीजल के दाम जनवरी में 10 बार और फरवरी में 16 बार बढ़े, जबकि मार्च में कीमतें स्थिर हैं। इस लिहाज से 2021 में अब तक पेट्रोल-डीजल के दाम 26 बार बढ़ चुके हैं। हालांकि मार्च महीने में 3 बार और अप्रैल में 1 बार पेट्रोल-डीजल के दाम में कमी आई है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आखिरी बार 27 फरवरी को बढ़ोतरी की गई थी। 15 अप्रैल का आखिरी बार पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव हुआ था।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Related posts

नई ई-कॉमर्स पॉलिसी ड्रॉफ्ट में स्थानीय स्टार्टअप्स को मदद करने और कंपनियों के डेटा पर निगरानी रखने जैसे कदम शामिल

News Blast

डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से सफर महंगा होगा, माल ढुलाई बढ़ने से दवा, सब्जी समेत कई चीजों के दाम बढ़ सकते हैं

News Blast

बिना सब्सिडी वाला एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा, 1 जुलाई से लागू हुईं नई कीमतें

News Blast

टिप्पणी दें