May 17, 2024 : 1:27 PM
Breaking News
लाइफस्टाइल

शक्ति पर्व 13 से 21 अप्रैल तक: चैत्र नवरात्र में खरीदारी और नए कामों की शुरुआत के लिए हर दिन शुभ मुहूर्त

[ad_1]

Hindi NewsJeevan mantraDharmChaitra Navratri 2021 April Shubh Muhurat Date Time Updated | Auspicious Nine Days For Shopping, Shardiya Navratri Shopping Muhurat

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

4 घंटे पहले

कॉपी लिंकइस नवरात्र में सर्वार्थसिद्धि, महालक्ष्मी और पुष्य नक्षत्र समेत बनेंगे कई शुभ संयोग

13 अप्रैल यानी आज से चैत्र नवरात्र शुरू हो गए हैं। आज घट स्थापना के साथ नौ देवियों की पूजा शुरू हो जाएगी। इस बार नवरात्र में तिथियों की घट-बढ़ नहीं होने से 21 अप्रैल को रामनवमी पर्व मनाया जाएगा। ज्योतिषीयों के मुताबिक इस नवरात्र में ग्रह-नक्षत्रों की शुभ स्थिति के कारण हर दिन शुभ योग बन रहा है। इस कारण नवरात्र में खरीदारी के लिए हर दिन मुहूर्त रहेगा। माना जाता है कि देवी के इन नौ दिनों के दौरान की गई खरीदारी से समृद्धि और सुख बढ़ता है। आमतौर पर नवरात्र में प्रॉपर्टी और व्हीकल की खरीदी-बिक्री शुभ मानी जाती है।

शुभ मुहूर्त: सर्वार्थसिद्धि, महालक्ष्मी और पुष्यामृत योगपुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. मिश्र का कहना है कि इस नवरात्र में तिथि, वार और नक्षत्रों से मिलकर 2 सर्वार्थसिद्धि, 1-1 अमृतसिद्धि और पुष्यामृत योग साथ ही 3 रवियोग भी बनेंगे। इनके साथ ही आयुष्मान, सौभाग्य और महालक्ष्मी योग भी रहेंगे। प्रॉपर्टी में निवेश और खरीदी-बिक्री के लिए 16 अप्रैल को बहुत अच्छा मुहूर्त है। वहीं, वाहन व्हीकल की खरीदारी और बेचने के लिए भी 16 अप्रैल का मुहूर्त शुभ रहेगा। नवरात्र के हर दिन बनने वाले शुभ योगों में नए कामों की शुरुआत करना श्रेष्ठ माना गया है।

13 अप्रैल, मंगलवार – सर्वार्थसिद्धि और अमृतसिद्धि योग 14 अप्रैल, बुधवार – सर्वार्थसिद्धि योग 15 अप्रैल, गुरुवार – आयुष्मान योग (विशेष मुहूर्त – व्हीकल खरीदी) 16 अप्रैल, शुक्रवार – सौभाग्य और शोभन योग (विशेष मुहूर्त – संपत्ति में निवेश, खरीदी-बिक्री और व्हीकल खरीदारी) 17 अप्रैल, शनिवार – महालक्ष्मी योग 18 अप्रैल, रविवार – रवियोग 19 अप्रैल, सोमवार – महालक्ष्मी योग 20 अप्रैल, मंगलवार – मंगल-पुष्य (पुष्यामृत योग) 21 अप्रैल, बुधवार – रवियोग

किन चीजों की खरीदारी कर सकते हैंडॉ. मिश्रा बताते हैं कि नवरात्र में बन रहे शुभ योगों में वाहन, संपत्ति, आभूषण, कपड़े, बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक चीजों की खरीदारी की जा सकती है। नवरात्र संसार की रचना करने वाली शक्ति का पर्व है। इसलिए सांसारिक उपभोग के साधन और भौतिक सुख-सुविधाओं की खरीदारी की जा सकती है। शक्ति पर्व होने से इन दिनों में शस्त्र, औजार और ऊर्जा देने वाली चीजों की खरीदारी करना भी शुभ माना गया है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Related posts

अमेरिकी वैज्ञानिकों का दावा: लम्बे समय तक अंतरिक्ष में रहने पर एक्सरसाइज के बावजूद दिल सिकुड़ता है, 340 दिन बिताने वाले एस्ट्रोनॉट पर हुई रिसर्च

Admin

आयरन की कमी को ऐसे समझें: अक्सर थकान, स्किन में पीलापन और चक्कर आना है आयरन की कमी का इशारा, खानपान में इन 7 चीजों से पूरी करें कमी

Admin

US में पहला वैक्सीन लगवाने वाले इयान बोले- 103 डिग्री बुखार चढ़ा, बेहोश हुआ और रिकवर होने में 24 घंटे लगे

News Blast

टिप्पणी दें