[ad_1]
Hindi NewsNationalFlyover Collapses On Gurugram Dwarka Expressway Near Daulatabad Haryana Latest News Update Many Workers Have Been Injured
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
गुड़गांव39 मिनट पहले
कॉपी लिंक
दौलताबाद के पास गुरुग्राम-द्वारका एक्सप्रेस वे पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिर गया। पिछले महीने ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस फ्लाईओवर का निरीक्षण किया था।
हरियाणा में एक अंडर कंस्ट्रक्शन फ्लाइओवर का एक हिस्सा रविवार को गिर गया। हादसे में फिलहाल तीन मजदूरों के घायल होने की खबर है। पुलिस के मुताबिक, हादसा सुबह 7:30 बजे के करीब हुआ। दिल्ली से सटे गुरुग्राम के द्वारका एक्सप्रेस-वे पर दौलताबाद के पास यह फ्लाईओवर बनाया जा रहा था। पिछले महीने ही केंद्रीय परिवहन एंव सड़क मंत्री नितिन गडकरी ने इस फ्लाईओवर का निरीक्षण किया था।
जानकारी के मुताबिक, हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मलबे में कई लोग दबे हो सकते हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है। ऐसा ही हादसा पिछले साल अगस्त में सोहना-गुरुग्राम रोड पर हुआ था। यहां भी निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक स्लैब गिर गया था।
खबरें और भी हैं…
[ad_2]