May 25, 2024 : 3:30 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

मौसम ने ली करवट: पर्वतीय राज्यों में भारी बर्फबारी तो मैदानी प्रदेश में आंधी-बारिश और ओलों ने मचाया कोहराम; 10 डिग्री तक गिरा तापमान

[ad_1]

Hindi NewsLocalDelhi ncrHeavy Snowfall In The Hilly States, Thunderstorms And Hail Caused Havoc In The Plains States; Temperature Dropped To 10 Degrees

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

नई दिल्ली2 घंटे पहले

कॉपी लिंकमौसम बदला घाटी में 30 इंच तक बर्फ। - Dainik Bhaskar

मौसम बदला घाटी में 30 इंच तक बर्फ।

देश के अधिकांश पर्वतीय राज्यों में भारी बर्फबारी और मैदानी राज्यों में बारिश का दौर जारी है। एक हफ्ते में दूसरे पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज से हफ्ते का तीसरा विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके चलते जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल और उत्तराखंड के ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी की संभावना है।

वहीं, पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। साथ ही कुछ इलाकों में ओले भी गिर सकते हैं। हालांकि, 15 मार्च से समूचे उत्तर और मध्य भारत में मौसम साफ रह सकता है।

मध्यप्रदेश: आंधी-बारिश और ओलों से बिखरी उम्मीदें, वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण बने चक्रवात से 22 जिले भीगे

भोपाल में शाम 5:30 बजे के बाद माैसम के तेवर अचानक बदल गए। तेज रफ्तार से हवा चली और बारिश हाेने लगी।

भोपाल में शाम 5:30 बजे के बाद माैसम के तेवर अचानक बदल गए। तेज रफ्तार से हवा चली और बारिश हाेने लगी।

​​​​​​​महाशिवरात्रि से आधे मध्य प्रदेश में बदला माैसम का मिजाज दूसरे दिन भी बरकरार रहा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण राजधानी भाेपाल सहित प्रदेश के 22 जिलों में बारिश हुई। जिसके चलते भोपाल में दिन का तापमान 7 डिग्री तक लुढ़क गया। वहीं, राजधानी से लगे शाजापुर, श्यामपुर, सीहोर, सहित कई अन्य इलाकों में बारिश के साथ ओले भी गिरे।

झारखंड: शाम की तेज बारिश से रात में गिरा पारा; आज तूफान आने की संभावना

तेज हवाओं के साथ-साथ बारिश ने शुक्रवार काे एक बार फिर लाेगाें काे राहत पहुंचाई।

तेज हवाओं के साथ-साथ बारिश ने शुक्रवार काे एक बार फिर लाेगाें काे राहत पहुंचाई।

बारिश के साथ ही कोटा में ओलों की चादर बिछ गई।

बारिश के साथ ही कोटा में ओलों की चादर बिछ गई।

पश्चिमी विक्षाेभ के चलते साइक्लाेनिक सर्कुलेशन ने प्रदेश में बेमाैसम ओले-बारिश की झड़ी लगा दी है। राजस्थान के काेटा, पिलानी, बूंदी, अलवर, दाैसा, भरतपुर सहित कई इलाकाें में रुक-रुककर बारिश हुई। ओले-बारिश के बाद ठंडी हवाएं भी चलीं, जिससे दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जयपुर में दिन का पारा 4 डिग्री लुढ़ककर 30.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री आ गया। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का असर शनिवार से खत्म हो जाएगा। अगले 7 दिन तक मौसम साफ रहने का अनुमान है।

बिहार: प्रदेश में तेज हवा के साथ आज बारिश की संभावना

प्रदेश के अधिकतर इलाकों में ओला गिरने की आशंका।

प्रदेश के अधिकतर इलाकों में ओला गिरने की आशंका।

राज्य में दिन और रात का तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रह रहा है। पिछले दो दिनों की तुलना में नमीयुक्त हवा का प्रवाह अधिक है। शुक्रवार को राजधानी पटना का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक 34.4 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के नजदीक पहुंचकर पूरब दिशा की ओर बढ़ रहा है। इसके अलावा टर्फलाइन मध्य यूपी से मध्य बिहार होते हुए बंगाल की खाड़ी में जा रही है। एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बंगाल की खाड़ी पर बना हुआ है। इन तीनों मौसमीय सिस्टम के प्रभाव से बिहार के सभी हिस्सों की एक-दो जगहों पर अगले 24 घंटों में तेज हवा के साथ बारिश, बिजली और कहीं-कहीं ओले पड़ने का पूर्वानुमान है।

हरियाणा: कई जिलों में हल्की बरसात से गिरा पारा, 0.4mm बरसात

मौसम में आए बदलाव के बाद प्रदेश में हुई बारिश के चलते अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। अब तक 0.4 एमएम बरसात दर्ज की गई है। वहीं, रोहतक में तापमान सामान्य से चार डिग्री कम हो गया। जबकि उत्तरी हरियाणा के कुछ इलाकों में अगले दो दिनों में बूंदाबांदी से पारा कम रह सकता है। हिसार में अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री, करनाल में 27.5, नारनौल में 31.2 डिग्री तापमान रहा। कई जगह तेज हवाएं चलने की भी सूचना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अब फिर से पारा बढ़ने लगेगा।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Related posts

ट्रक ने 3 भाइयों को टक्कर मारी, 1 की अस्पताल में मौत

News Blast

MP: ट्रैफिक पुलिस में नहीं बदले अंग्रेजों के नियम, पेट्रोल के जमाने में भी मिल रहा साइकिल भत्ता

News Blast

चीन ने हाई लेवल पर बनी आपसी सहमति का ध्यान रखा होता तो दोनों तरफ सैनिकों की जान नहीं जाती: विदेश मंत्रालय

News Blast

टिप्पणी दें