May 10, 2024 : 4:22 AM
Breaking News
राष्ट्रीय

कोरोना देश में: दिल्ली में लगातार दूसरे दिन 300 से ज्यादा संक्रमित मिले; 15 राज्यों में ठीक होने वालों से ज्यादा नए मरीज सामने आ रहे

[ad_1]

Hindi NewsNationalCoronavirus Outbreak India Cases, New Corona Strain & Vaccination LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today Mumbai Delhi Coronavirus News

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

नई दिल्लीएक घंटा पहले

कॉपी लिंक

देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। महाराष्ट्र के बाद अब दिल्ली में कोरोना अपने पैर पसारने लगा है। यहां लगातार दूसरे दिन 300 से ज्यादा कोरोना के मामले सामने आए। यहां शनिवार को 321 कोरोना संक्रमित मिले। वहीं, शुक्रवार को 312 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई थी। वहीं, एक्टिव केस की बात करें, तो पिछले 6 दिनों में यहां 444 एक्टिव केस बढ़े हैं यानी इतने मरीजों को इलाज चल रहा है।

दूसरी ओर, पिछले 24 घंटे में देश के 15 राज्यों में कोरोना से ठीक होने वालों से ज्यादा नए संक्रमित सामने आए हैं। महाराष्ट्र में भी लगातार दूसरे दिन 10 हजार से ज्यादा नए केस मिले। वहीं, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात, तमिलनाडु और मध्यप्रदेश में कोरोना के नए मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

24 घंटे में 18 हजार से ज्यादा मरीज मिलेपिछले 24 घंटे के अंदर 18 हजार 684 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 14 हजार 338 लोग रिकवर हुए और 98 की मौत हो गई। अब तक 1 करोड़ 12 लाख 10 हजार लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 1 करोड़ 8 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1 लाख 57 हजार 791 मरीजों की मौत हो गई। 1 लाख 81 हजार 644 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

कोरोना अपडेट्स

तिब्बती बौद्ध धर्म दलाई लामा ने कोरोना का पहला टीका हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में लगवाया। यहां जोनल हॉस्पिटल में वैक्सीन लगवाने के बाद दलाई लामा ने डॉक्टर्स और हेल्थ स्टाफ को शुक्रिया कहा। उन्होंने टीका लगवाने के लिए आम लोगों से भी अपील की।देशभर में कोरोनावायरस से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। अब तक 240 मरीजों की पहचान हुई है जिनमें कोरोना का नया स्ट्रेन मिला है। ये नया स्ट्रेन बेहद खतरनाक और तेजी से फैलने वाला है। UK, ब्राजील और अमेरिका इसकी मुसीबत झेल रहे हैं। इन नए स्ट्रेन से अब ऐसे लोग भी संक्रमित मिल रहे हैं जिनके विदेश जाने की कोई हिस्ट्री नहीं है।मध्यप्रदेश के इंदौर में वायरस के नए स्ट्रेन ने दस्तक दे दी है। नोडल कोविड अधिकारी अमित मालाकार ने बताया कि 20 फरवरी को जांच के लिए दिल्ली भेजे गए 106 सैंपल्स में से 6 में UK स्ट्रेन की पुष्टि हुई है। इन मरीजों में 10 से 15 फरवरी के बीच संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इसमें से किसी भी मरीज की विदेश आने-जाने की हिस्ट्री नहीं है।

6 राज्यों के हाल1. महाराष्ट्रराज्य में पिछले 24 घंटे के अंदर 10 हजार 187 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 6,080 लोग रिकवर हुए और 47 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 22 लाख 8 हजार 586 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 20 लाख 62 हजार 31 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 52 हजार 440 मरीजों की मौत हो गई। 92 हजार 897 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

2. केरलराज्य में शनिवार को 2,791 लोग कोरोना संक्रमित मिले। 3517 लोग रिकवर हुए और 16 की जान चली गई। अब तक यहां 10 लाख 75 हजार 228 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 10 लाख 27 हजार 826 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4288 मरीजों की मौत हो गई। 42 हजार 817 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

3. मध्यप्रदेशराज्य में शनिवार को 467 नए संक्रमितों की पहचान हुई। 395 लोग रिकवर हुए और दो की मौत हुई। अब तक 2 लाख 64 हजार 214 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2 लाख 56 हजार 819 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 3868 मरीजों की मौत हो गई। 3527 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

4. गुजरातराज्य में शुक्रवार को 571 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 403 लोग रिकवर हुए और एक की जान चली गई। अब तक 2 लाख 72 हजार 811 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2 लाख 65 हजार 372 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4414 मरीजों की मौत हो गई। 3025 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

5. राजस्थानराज्य में शनिवार को 233 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 114 लोग रिकवर हुए। अब तक 3 लाख 21 हजार 356 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3 लाख 16 हजार 864 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 2789 मरीजों की मौत हो गई। 1703 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

6. दिल्लीराजधानी दिल्ली में शनिवार को 321 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 320 लोग रिकवर हुए और एक की जान चली गई। अब तक 6 लाख 40 हजार 815 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3 लाख 28 हजार 117 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,919 मरीजों की मौत हो गई। 1779 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Related posts

इंदौर में आज नहीं खुलेंगे मंदिर, सैनिटाइजर के प्रयोग से आपत्ति, क्योंकि उसमें अल्कोहल

News Blast

2 बच्चों के पिता ने नर्स को मारी गोली, फिर पहुंचा थाने, बोला- साहब! गिरफ्तार कर लीजिए

News Blast

आज 17 राज्यों में 363 लोगों ने जान गंवाई; कर्नाटक में मरने वालों का आंकड़ा 200 के पार, महाराष्ट्र में 156 और दिल्ली में 65 ने दम तोड़ा

News Blast

टिप्पणी दें