May 15, 2024 : 2:17 AM
Breaking News
बिज़नेस

शेयर बाजार LIVE: मार्केट खुलते ही सेंसेक्स करीब 1100 अंक फिसला; निफ्टी भी 14,900 के लेवल पर, US मार्केट में गिरावट का असर

[ad_1]

Hindi NewsBusinessBSE NSE Sensex Today, Stock Market Latest Update: February 26 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

मुंबई8 मिनट पहले

कॉपी लिंक

दुनियाभर के शेयर बाजारों में भारी गिरावट के चलते घरेलू बाजार भी फिसल गया। BSE सेंसेक्स 729 अंक नीचे 50,309.87 पर कारोबार कर रहा है। शुरुआती कारोबार में इंडेक्स 1,100 अंक फिसलकर दिन के सबसे निचले स्तर 49,950.75 को भी छुआ। इंडसइंड बैंक का शेयर सबसे ज्यादा 3.44% नीचे कारोबार कर रहा है।

निवेशक बाजार में सबसे ज्यादा बैंकिंग शेयर बेच रहे हैं। निफ्टी बैंक इंडेक्स 877 अंक नीचे 35,671.85 पर कारोबार कर रहा है। इसमें सरकारी बैंकों के शेयर सबसे ज्यादा टूटे हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर 4% नीचे कारोबार कर रहा है। निफ्टी इंडेक्स भी 285 अंक नीचे 14,811.65 पर कारोबार कर रहा है।

BSE पर 2,099 शेयरों में कारोबार हो रहा है। 792 शेयरों में बढ़त और 1,231 में गिरावट है। लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप घटकर 204.60 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो कल 206.18 लाख करोड़ रुपए था।

अमेरिकी शेयर बाजारों में भारी गिरावट से दुनियाभर के बाजार फिसलेअमेरिकी बाजारों में भारी बिकवाली के चलते दुनियाभर के शेयर बाजारों में गिरावट है। जापान का निक्केई इंडेक्स 737 अंक नीचे 29,430 पर है। हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 771 अंक नीचे 29,303 पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह चीन के शंघाई कंपोजिट इंडेक्स, कोरिया के कोस्पी और ऑस्ट्रेलिया के ऑल ऑर्डनरीज इंडेक्स में 2-2% की गिरावट है।

बॉन्ड यील्ड बढ़ने का असर, शेयर बाजार धड़ामअमेरिका में बॉन्ड यील्ड बढ़ने और टेक्नोलॉजी शेयरों में बिकवाली के चलते प्रमुख इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए। नैस्डैक इंडेक्स 478 अंकों की गिरावट के साथ 13,119 पर बंद हुआ था। इसी तरह डाओ जोंस 559 अंक और S&P 500 इंडेक्स 96 अंक नीचे बंद हुए।

कल घरेलू बाजार लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुआ था25 फरवरी को BSE सेंसेक्स 257 अंकों की बढ़त के साथ 51,039.31 पर और निफ्टी भी 115 अंक ऊपर 15,097.35 पर बंद हुआ था। NSE के प्रोविजनल डेटा के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 188.08 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 746.57 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे।

शेयर बाजार अपडेट LIVE…

09:30 AM BSE बैंक इंडेक्स 932 अंक नीचे 40,044 पर कारोबार कर रहा है। इंडेक्स में शामिल सभी बैंकों के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

09:24 AM BSE सेंसेक्स इंडेक्स 779 अंकों की गिरावट के साथ 50,260 पर कारोबार कर रहा है। एक्सिस बैंक और इंडसइंड बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा 3-3% की गिरावट है।

सोर्स - BSE

सोर्स – BSE

09:15 AM BSE सेंसेक्स 782 अंकों की भारी गिरावट के साथ 50,256.71 पर और निफ्टी 208 अंक नीचे 14,888 पर खुला।

दुनियाभर के शेयर बाजारों का हाल

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Related posts

मोदी राज में महंगाई:पेट्रोल, डीजल, गैस, खाने के तेल और दूध के दाम आसमान पर, टैक्स लगाकर भरा खजाना

News Blast

अमेजन इंडिया ने बंद किया सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल, अब बायोडिग्रेडेबल पेपर टेप का करेगी इस्तेमाल

News Blast

जीएसटी काउंसिल की 40 वीं बैठक में कारोबारियों के लिए हुए 5 बड़े फैसले, वित्तमंत्री के इस फैसलों को इस तरह समझिए

News Blast

टिप्पणी दें