May 16, 2024 : 6:50 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

मोर्चे की बैठकों में नहीं पहुंच रहे बड़े किसान नेता: रोक के बाद भी महापंचायतें जारी, अब खापों को समझाएगी भाजपा

[ad_1]

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

नई दिल्ली3 घंटे पहले

कॉपी लिंक26 जनवरी को लाल किले के गुंबद पर चढ़ गया था आरोपी जसप्रीत। - Dainik Bhaskar

26 जनवरी को लाल किले के गुंबद पर चढ़ गया था आरोपी जसप्रीत।

दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसानों के आंदोलन के साथ ही महापंचायतों के नाम पर सियासत जारी है। संयुक्त मोर्चे की बैठकों में हरियाणा-पंजाब में महापंचायतें नहीं करने का मुद्दा उठने के बावजूद खुद मोर्चे के नेता लगातार महापंचायत कर रहे हैं।

रविवार की बैठक में मना करने के बाद भी सोमवार को मोर्चे के सदस्य राकेश टिकैत, गुरनाम चढ़ूनी, दलबीर सिंह ढल्लेवाल और युद्धवीर सिंह सोनीपत के खरखौदा की महापंचायत में शामिल हुए। वहीं, दूसरी तरफ महापंचायतें रोकने के लिए भाजपा ने अपने नेताओं को खाप प्रतिनिधयों से मिलने के लिए फील्ड में उतार रखा है।

इसके चलते यूपी में शामली के भैंसवाल गांव में रविवार को केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान का विरोध हुआ था। सोमवार को मुजफ्फरनगर के गांव सोरम में भाजपा कार्यकर्ता और किसान भिड़ गए। इसके बावजूद हरियाणा में भाजपा ने अपने नेताओं को खाप प्रतिनिधियों से मिलने के लिए फील्ड में उतारने का मन बनाया है।

यह निर्णय सोमवार को गुरुग्राम में हुई प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता बैठक में लिया गया, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर समेत कई सांसद आदि मौजूद थे। उधर, दिल्ली पुलिस ने 26 जनवरी को लाल किले गुंबद पर चढ़ने वाले दिल्ली के निवासी जसप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है।

26 जनवरी को लाल किले के गुंबद पर चढ़ने वाला जसप्रीत गिरफ्तार

कृषि कानून के विरोध में किसान आंदोलन के दौरान 26 जनवरी को निकाली गई ट्रैक्टर रैली में लाल किले पर हुई हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी जसप्रीत सिंह ऊर्फ सनी को सोमवार को ही पकड़ा गया है। उस पर आरोप है कि वह 26 जनवरी के दिन लाल किले के गुंबद पर चढ़ा और ऐसा करते वक्त उसके हाथ में स्टील की रॉड थी।

आरोपी जसप्रीत (29) पुत्र रघुबीर सिंह दिल्ली के स्वरूप नगर का रहने वाला है। जसप्रीत वह शख्स है जो पूर्व में गिरफ्तार हुए आरोपी मनिंदर सिंह के पीछे खड़ा था। मनिंदर वही शख्स है जिसका लाल किला पर दो तलवार लहराता वीडियो वायरल हुआ था। अभी हाल ही में उसे भी दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है और वह भी स्वरूप नगर का ही रहने वाला है।

जब लाल किले की प्राचीर पर भीड़ घुस आई थी तब जसप्रीत ही वो शख्स था जो लाल किला के प्राचीर की दोनों तरफ बने गुंबदों में से एक गुंबद पर चढ़ गया था। वह वहां पर स्टील की छड़ को पकड़े हुए इशारे भी कर रहा था।

टूलकिट केस : काेर्ट ने दिशा रवि काे एक दिन के दिल्ली पुलिस की रिमांड पर भेजा

दिल्ली की पटियाला हाउस काेर्ट ने टूलकिट मामले में गिरफ्तार 21 वर्षीय पर्यावरण कार्यकर्ता दिशा रवि को एक दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है। उनकी तीन िदन की न्यायिक िहरासत की अवधि पूरी हाेने पर साेमवार काे पुलिस ने मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट पंकज शर्मा की काेर्ट में पेश किया। पुलिस ने पांच दिन की हिरासत की मांग की।

पुलिस ने कहा कि दिशा रवि का इस मामले में अन्य आरोपियों- निकिता जैकब और शांतनु मुलुक से आमना-सामना कराने की जरूरत है। वहीं दिशा के वकील ने पुलिस हिरासत का विराेध किया। इसके बाद जज ने पांच के बजाय एक दिन की पुलिस हिरासत की अनुमति दे दी। इससे पहले अदालत ने शुक्रवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेजा था।

जबकि उससे पहले उसे पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया था। वहीं टूलकिट मामले में ही वकील निकिता जैकब और इंजीनियर शांतनु मुलुक साेमवार काे पूछताछ के लिए पुलिस के सामने पेश हुए। द्वारका में दिल्ली पुलिस की साइबर सेल के कार्यालय में उनसे पूछताछ की गई।

टिकैत बोले : भीड़ से सरकार भी बदलती हैमोर्चा ने सोमवार को दहिया खाप के गढ़ खरखौदा में महापंचायत की। इसमें किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि कृषि मंत्री तोमर बयान दे रहे हैं कि भीड़ इक्कट्ठी करने से कानून नहीं बदलते। लेकिन हम उन्हें बता दें कि भीड़ से तो सरकारे भी बदलती हैं।

अभी तो हम बिल वापसी की कह रहे हैं, जब सत्ता वापसी की कहेंगे तो क्या करेंगे। संयुक्त मोर्चे को खापों का पूरा समर्थन है। ट्रैक्टर ही किसान की पहचान है। सरकार अनाज को तिजोरी में बंद करना चाहती है। किसान के साथ आम गरीब को बर्बाद करने के कानून लाए गए हैं।

26 जनवरी को लाल किले के गुंबद पर चढ़ गया था आरोपी जसप्रीत।

26 जनवरी को लाल किले के गुंबद पर चढ़ गया था आरोपी जसप्रीत।

[ad_2]

Related posts

बांदीपोरा में आतंकियों ने भाजपा नेता वसीम बारी, उनके पिता और भाई की हत्या की

News Blast

115 नए केस आए, 15 मरीज ठीक हुए, गुड़गांव में 4 हजार पार हुए कुल कोरोना संक्रमित

News Blast

अधिकारी दंगा पीडितों के साथ न्याय को सुनिश्चित करें: अमानतुल्लाह

News Blast

टिप्पणी दें