May 9, 2024 : 12:30 AM
Breaking News
बिज़नेस

शेयर मार्केट LIVE: सेंसेक्स 200 अंक फिसलकर 51,100 के स्तर पर, निवेशक सबसे ज्यादा ऑटो शेयर बेच रहे

[ad_1]

Hindi NewsBusinessBSE NSE Sensex Today, Stock Market Latest Update: February 19 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

मुंबई12 मिनट पहले

कॉपी लिंक

शेयर बाजार लगातार चौथे दिन गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। BSE सेंसेक्स 209 अंकों की गिरावट के साथ 51,118.65 पर और निफ्टी 61 अंक नीचे 15,057.80 पर कारोबार कर रहा है। बाजार की गिरावट में ऑटो शेयर सबसे आगे हैं, जबकि सरकारी बैंकों के शेयरों में लगातार छठवें दिन बढ़त जारी है। सेंसेक्स में ICICI बैंक का शेयर सबसे ज्यादा 1.82% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

जनवरी में 1.2 करोड़ लोगों को मिली नौकरीभारत में बेरोजगारी दर मापने वाला प्राइवेट थिंक टैंक CMIE डेटा ने जनवरी का डेटा जारी कर दिया है। डेटा के मुताबिक जनवरी में यह 6.5% रही, जबकि दिसंबर में 9.1% रही थी। इसी दौरान रोजगार दर बढ़कर 37.9% हो गई है, जो दिसंबर में 36.9% रही थी। डेटा के मुताबिक जनवरी में 1.2 करोड़ लोगों को नौकरी मिली है। नतीजतन, देश में रोजगार लोगों की संख्या बढ़कर 40 करोड़ हो गई है, दिसंबर में यह 38.88 करोड़ थी। रोजगार मिलने का यह आंकड़ा लॉकडाउन के बाद से अब तक का सबसे ज्यादा है।

घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या जनवरी में 77 लाख के पारनागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) के मुताबिक जनवरी में हवाई यात्रियों की कुल संख्या करीब 77.34 लाख रही, जबकि पिछले साल की समान अवधि में 127.83 लाख रही थी। यानी यात्रियों की संख्या 39.50% कम रही। हालांकि यात्रियों की संख्या मासिक आधार पर रिकवर कर रही है। दिसंबर की तुलना में यह 5.5% ज्यादा है।

ग्लोबल मार्केट में बिकवालीदुनियाभर के शेयर बाजारों में शुक्रवार को भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। जापान का निक्केई इंडेक्स 347 अंकों की गिरावट के साथ 29,888 पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह हॉन्गकॉन्ग के हेंगसेंग, ऑस्ट्रेलिया के ऑल ऑर्डिनरीज, कोरिया के कोस्पी और चीन के शंघाई कंपोजिट इंडेक्स में भी 1-1% की गिरावट है। इससे पहले गुरुवार को अमेरिका का डाओ जोंस इंडेक्स 119 अंक, नैस्डैक इंडेक्स 100 अंक और S&P 500 इंडेक्स 17 अंक नीचे बंद हुए थे। यूरोप में ब्रिटेन का FTSE इंडेक्स 1.40% नीचे बंद हुआ था।

बाजार में गुरुवार को भी मुनाफावसूली रहीशेयर बाजार में गुरुवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई थी। सेंसेक्स 379.14 अंकों की गिरावट के साथ 51,324.69 पर और निफ्टी 89.95 अंक नीचे 15,118.95 पर बंद हुआ था। NSE के प्रोविजनल डेटा के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 903.07 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 1,217.34 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे।

शेयर मार्केट अपडेट LIVE…

09:15 AM सेंसेक्स 86.67 अंक नीचे 51,238.02 पर और निफ्टी भी 44.15 अंकों की गिरावट के साथ 15,074.80 पर खुला।

दुनियाभर के शेयर बाजारों का हाल



[ad_2]

Related posts

इंस्टाग्राम का pin comments फीचर अब सभी के लिए उपलब्ध, यूजर्स अब एक साथ कर सकेंगे 25 कमेंट डिलीट, पोस्ट में कौन टैग कर सकेगा यह सुनिश्चित करने की सुविधा भी

News Blast

वित्त वर्ष 2020 की चौथी तिमाही में एसबीआई का शुद्ध लाभ बढ़ कर 3,581 करोड़ रुपए हुआ, पूरे वित्त वर्ष के दौरान 14,488 करोड़ का ऐतिहासिक लाभ

News Blast

काम की बात:आपके पैन और आधार लिंक हैं या नहीं, घर बैठे करें चेक; लिंक ना होने पर एक्टिव नहीं रहेगा बैंक अकाउंट

News Blast

टिप्पणी दें