May 12, 2024 : 6:12 AM
Breaking News
करीयर

भास्कर एजुकेशन: कॉम्पिटेटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, तो जरूर पढ़ें जीके और करंट अफेयर्स से जुड़े ये सवाल

[ad_1]

Hindi NewsCareerBhaskar Current Affairs| If You Are Preparing For Competitive Exam, Then Definitely Read These Questions Related To GK And Current Affairs

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

2 घंटे पहले

कॉपी लिंक

लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। एजुकेशन भास्कर में इस प्रकार के प्रश्न दिए जाते हैं। इसमें सप्ताह की महत्वपूर्ण घटनाओं से संबंधित प्रश्न और उनके उत्तर दिए गए हैं। अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो ये सवाल-जवाब आपकी मदद करेंगे। इन क्वेश्चन के जरिए आप अपनी तैयारी को मजबूती दे सकते हैं।

एडिशनल नॉलेज- ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक जारी ‘इनोवेशन इंडेक्स 2021’ की लिस्ट में भारत 50वें स्थान पर रहा, जबकि दक्षिण कोरिया शीर्ष पर रहा। इस रिपोर्ट में भारत की स्थिति पहले से बेहतर हुई है। पिछले वर्ष की तुलना में भारत चार पायदान ऊपर गया है। ब्‍लूमबर्ग इंडेक्‍स दस से ज्‍यादा पैमानों पर देशों को परखता है। इसमें देशों के रिसर्च और डेवलपमेंट खर्च, मैन्‍यफैक्‍चरिंग क्षमता, हाईटेक सार्वजनिक कंपनियों और सेवेन इक्किलिटी वेटेज के आधार पर रैंकिंग दी जाती है।

‘इनोवेशन इंडेक्स-2021’ के टॉप 3 देश के नाम

दक्षिण कोरियासिंगापुरस्विट्जरलैंड

एडिशनल नॉलेज- भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड दिया है। महिला क्रिकेटरों में साउथ अफ्रीका की शबनम इस्माइल को यह अवॉर्ड मिला है। ICC ने पहली बार प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड की घोषणा की है। पंत नेे इंग्लैंड के जो रूट और आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग को पीछे छोड़कर यह अवॉर्ड अपने नाम किया है।

ICC के मुताबिक पुरुष और महिला दोनों वर्गों में जनवरी में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन के आधार पर तीन-तीन खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया। इसके बाद एक स्वतंत्र ICC वोटिंग एकेडमी और फैंस ने इन शॉर्टलिस्टेड कैंडिडेट को वोट किया। ICC वोटिंग एकेडमी में पूर्व क्रिकेटर्स, ब्रॉडकास्टर और खेल पत्रकार शामिल हैं। हर महीने इसी प्रक्रिया से दोनों वर्गों में प्लेयर ऑफ द मंथ चुने जाएंगे।

एडिशनल नॉलेज- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के रिटायरमेंट के बाद राज्यसभा में अब मल्लिकार्जुन खड़गे (78) नेता विपक्ष होंगे। मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस पार्टी के नेता हैं और कर्नाटक से सांसद है। वह लोकसभा और राज्यसभा के मेंबर भी है। इसके अलावा वह भारत सरकार में पूर्व रेल मंत्री और श्रम और रोजगार मंत्री रह चुके हैं। खड़गे 2009-2019 के दौरान कर्नाटक के गुलबर्गा क्षेत्र से सांसद थे।

एडिशनल नॉलेज- हर साल 11 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय महिला वैज्ञानिक दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डालना है। इसे मनाने की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र द्वारा 2015 से की गई थी। हर साल यह दिवस संयुक्त राष्ट्र द्वारा विश्व भर में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में महिलाओं को बढ़ावा देने वाले संगठनों के साथ मिलकर बनाया जाता है। इस साल इस दिवस की थीम ‘वीमेन एट द फोरफ्रंट ऑफ द फाइट अगेंस्ट कोविड-19’ रखी गई थी।

एडिशनल नॉलेज- टीम इंडिया के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट पूरे कर लिए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में यह उपलब्धि हासिल की। इशांत 300 टेस्ट विकेट लेने वाले भारत के छठे और दुनिया के 35वें गेंदबाज हैं। वे सबसे ज्यादा 98 टेस्ट में 300 विकेट के माइलस्टोन तक पहुंचे हैं। इशांत ने 19 साल की उम्र में टेस्ट डेब्यू किया था। दुनिया में सबसे तेजी से 300 विकेट तक पहुंचने का रिकॉर्ड भारत के रविचंद्रन अश्विन के नाम है। उन्होंने करियर 54वें टेस्ट में यह कारनामा किया था।

एडिशनल नॉलेज- ऑस्ट्रेलियन वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर रॉबर्ट इरविन ने ‘वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर ऑफ द ईयर पीपुल्स चॉइस अवॉर्ड 2021’ हासिल किया है। रॉबर्ट को यह पुरस्कार उनकी ‘बुशफायर’ नामक इमेज के लिए दिया गया है, जो कि 2020 के विनाशकारी ऑस्ट्रेलियाई बुशफायर की तस्वीर है। द वाइल्डलाइफ़ फोटोग्राफर ऑफ द ईयर दुनिया की सबसे बड़ी वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी प्रतियोगिता है, जो प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय द्वारा आयोजित की जाती है।

एडिशनल नॉलेज- संयुक्त अरब अमीरात की अंतरिक्ष एजेंसी ने इतिहास रचते हुए पहली ही कोशिश में अपने यान को मंगल की कक्षा में सफलतापूर्वक पहुंचा दिया है। UAE का यह यान करीब 120,000 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चक्कर लगा रहा है। इस मिशन का मकसद मंगल ग्रह के वातावरण का अध्ययन करना और मंगल ग्रह के पहले ग्लोबल मैप को तैयार करना है। UAE एशिया महाद्वीप में स्थित है, जिसकी राजधानी आबू धाबी है और करैंसी UAE दिरहम है। UAE के शहर दुबई में ICC का मुख्यालय है और दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा (829.8 ऊंची) भी UAE में स्थित है।

अन्य देशों की स्पेस एजेंसी

CNSA-चीनJAXA- जापानNASA- अमेरिकाSpaceX- अमेरिकाKARI- दक्षिण कोरियाISRO- भारत

एडिशनल नॉलेज- कर्नाटक को विजयनगर के रूप में एक नया जिला मिल गया है। राज्य सरकार ने इसे 31वें जिले के तौर पर मंजूरी देते हुए अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। कर्नाटक लैंड रेवेन्यू ऐक्ट-1964 के तहत बेल्लारी से अलग करके विजयनगर बनाया गया है। विजयनगर हंपी और विरुपाक्ष मंदिर जैसी UNESCO साइट्स के लिए मशहूर है। यह हैदराबाद-कर्नाटक रीजन में बसा है। इस जिले का मुख्यालय होसपेट होगा। सितंबर-2019 में मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा इस बारे में प्रस्ताव रखा था। जिसके बाद 18 नवंबर 2020 को राज्य मंत्रिमंडल ने विजयनगर जिले के गठन को सैद्धांतिक मंजूरी दी थी।

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु है, जिसके मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा और गवर्नर वजूभाई वाला है। भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो का मुख्यालय भी कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में ही स्थित है। यहां की लोकसभा सीट 28, राज्यसभा सीट 12 और विधानसभा सीट 224 है।

एडिशनल नॉलेज- स्वतंत्रता सेनानी और कवयित्री सरोजिनी नायडू के जन्मदिन पर 13 फरवरी को महिला दिवस मनाया जाता है। इस महान स्वतंत्रता सेनानी ने भारत के राष्ट्रीय आंदोलन में सक्रिय भूमिका अदा की थी। सरोजिनी नायडू का जन्म 13 फरवरी 1879 को हुआ था। सरोजिनी ने महिलाओं के अधिकारों के लिए भी खूब संघर्ष किया। वे भारत की पहली महिला राज्यपाल बनी थीं।

ब्रिटिश सरकार के खिलाफ भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी सक्रिय भूमिका और दूसरे कार्यों के लिए सम्मानित करने के लिए उनकी जयंती को देश में राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। सरोजिनी नायडू की 135 वीं जयंती यानी 13 फरवरी 2014 को भारत में राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की शुरुआत की गई। जबकि, हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है।

एडिशनल नॉलेज- इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल या अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) विश्व में क्रिकेट मैच रेगुलेट करता है। इसकी स्थापना 15 जून, 1909 में हुई थी, जिसका मुख्यालय दुबई (संयुक्त अरब अमीरात) में स्थित है। वर्तमान में आईसीसी के चेयरमैन शशांक मनोहर हैं, जबकि मनु साहनी इसके सीईओ हैं।

वहीं बायजूस की बात करें तो यह भारत का एक ऑनलाइन एजुकेशन प्लेटफॉर्म है, जिसकी स्थापना साल 2011 में की गई थी। इसके संस्थापक और सीईओ बायजू रविंद्रण है और इसका मुख्यालय बेंगलुरु कर्नाटक में स्थित है।

एडिशनल नॉलेज- दस फरवरी को आयोजित फेमिना मिस इंडिया में इस बार तेलंगाना की मानसा वाराणसी को फेमिना मिस इंडिया 2020 का खिताब मिला। फेमिना मिस इंडिया के टॉप फाइव में खुशी मिश्रा, रति हुल्जी, मनिका शेओकांड, मान्या सिंह और मानसा वाराणसी पहुंची थी। इसके बाद मानसा वाराणसी, मान्या सिंह और मनिका शेओकांड टॉप में पहुंचीं। मानसा ने जहां मिस इंडिया का खिताब जीता वहीं, मान्या सिंह और मनिका शियोकांड फर्स्ट व सेकेंड रनर अप रहीं। पेशे से फायनेंशियल एक्सचेंज एनालिस्ट मानसा अब दिसंबर 2021 में आयोजित होने वाले मिस वर्ल्ड पेजेंट की तैयारी करेंगी, जिसमें वह भारत का प्रतिविधित्व करेंगी।

एडिशनल नॉलेज- ऑनलाइन डेटिंग ऐप बम्बल की CEO और को- फाउंडर व्हिटनी वोल्फ हर्ड (31) सबसे कम उम्र की महिला अरबपति बन गईं हैं। डेटिंग ऐप बम्बल के यूएस में सार्वजनिक होने के बाद, उनके नाम सबसे कम उम्र की महिला अरबपति बनने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। बम्बल दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी ऑनलाइन डेटिंग कंपनी है, जिसमें व्हिटनी वोल्फ की लगभग 12 फीसदी हिस्सेदारी है। व्हिटनी अमेरिका के सबसे बड़े डेटिंग ऐप टिंडर की भी को-फाउंडर रही हैं। उसके बाद 2014 में नए डेटिंग ऐप बम्बल की शुरुआत की।

एडिशनल नॉलेज- टेस्ट मैच सीरीज के लिए भारत दौरे पर आए इंग्लैंड के कप्तान जो रूट अपने 100वें टेस्ट मैच में दोहरा शतक बनाने वाले इतिहास के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। अपने करियर का 100वां टेस्ट मैच खेलने वाले सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर के साथ ही रूट ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक को भी पीछे छोड़ दिया है। इससे पहले इंजमाम ने 2005 में बेंगलुरु में भारत के खिलाफ टेस्ट मैच में 184 रन बनाए थे।

यह भी पढ़ें-

भास्कर एजुकेशन:कॉम्पिटेटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, तो जरूर पढ़ें जीके और करंट अफेयर्स से जुड़े ये सवाल

भास्कर एजुकेशन:कॉम्पिटेटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, तो जरूर पढ़ें जीके और करंट अफेयर्स से जुड़े ये सवाल

[ad_2]

Related posts

शराब के नशे में धुत डॉक्टर नर्सों के चेंजिंग रूम में घुसा, उन्हें छेड़ते हुए कहा- सीएम ने अधीक्षक बनाया, नौकरी से निकाल दूंगा

News Blast

दिल्ली पुलिस ने SSC कांस्टेबल भर्ती 2020 के लिए पीईटी और पीएमटी की तारीखें जारी की

Admin

Accident in Bhopal: एयरपोर्ट के पास ओवरब्रिज से 35 फीट नीचे गिरी बाइक, एक की मौत, दूसरा गंभीर

News Blast

टिप्पणी दें