June 3, 2023 : 6:46 AM
Breaking News
MP UP ,CG अन्तर्राष्ट्रीय करीयर क्राइम खेल टेक एंड ऑटो ब्लॉग महाराष्ट्र राज्य राष्ट्रीय हेल्थ

Accident in Bhopal: एयरपोर्ट के पास ओवरब्रिज से 35 फीट नीचे गिरी बाइक, एक की मौत, दूसरा गंभीर

एयरपोर्ट के पास आसाराम तिराहा पर ओवरब्रिज के मोड़ से तेज रफ्तार बाइक बेकाबू होकर लगभग 35 फीट नीचे जा गिरी। रविवार सुबह 6:10 बजे हुए इस हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गांधी नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांधी नगर थाना पुलिस के मुताबिक न्यू कबाड़खाना निवासी सलीम रविवार सुबह अपने साथी 20 वर्षीय हिफजुल पुत्र लाल मियां के साथ चाय पीने शांति नगर स्थित रंगीला पंजाब होटल गए थे। चाय पीने के बाद दोनों बाइक से सिंगारचोली ओवरब्रिज से होकर वापस लौट रहे थे। तभी रास्‍ते में आसाराम तिराहा पर ब्रिज के मोड़ पर बाइक रैंलिंग से टकराकर नीचे सड़क पर आ गिरी।

इस हादसे में बाइक चला रहे हिफजुल के सिर में गंभीर चोट लगी थी, जबकि सलीम के हाथ-पैरों में चोट लगी। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चेक करने के बाद डाक्टर ने वसुंधरा कालोनी, टीला जमालपुरा निवासी हिफजुल को मृत घोषित कर दिया। सलीम का अस्‍पताल में उपचार चल रहा है।

Related posts

UP: गोंडा में महंत पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर, हिरासत में दो आरोपी

News Blast

12 साल की उम्र में रचा इतिहास:भारतवंशी अभिमन्यु बने दुनिया के सबसे युवा ग्रैंड मास्टर, पिता बोले- विरोधियों को अपने चक्रव्यूह में फंसाना बखूबी जानता है

News Blast

सरकारी नौकरी: बिहार स्टेट हेल्थ सोसाइटी में स्टाफ नर्स के 4102 पदों के लिए करें आवेदन, 20 जनवरी तक जारी रहेगी एप्लीकेशन प्रोसेस

Admin

टिप्पणी दें