May 17, 2024 : 11:21 AM
Breaking News
करीयर

GATE 2021: IIT मुंबई ने एडमिट कार्ड में सुधार के लिए ओपन की करेक्शन विंडो, 13 जनवरी तक सुधार कर सकते हैं कैंडिडेट्स

[ad_1]

Hindi NewsCareerIIT Mumbai Opens Corrections Window To Improve Admit Card, Candidates Can Improve By January 13

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

7 दिन पहले

कॉपी लिंक

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT), मुंबई ने एडमिट कार्ड में सुधार के लिए करेक्शन विंडो ओपन कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स एडमिट कार्ड में किसी तरह की कोई गलती होने पर 13 जनवरी तक सुधार कर सकते हैं। वहीं, जिन कैंडिडेट्स ने अभी तक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किए वह ऑफिशियल वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

5 फरवरी से शुरू होगी परीक्षा

एडमिट कार्ड में करेक्शन के लिए उम्मीदवारों को IIT मुंबई को एडमिट कार्ड की कॉपी के साथ ईमेल के जरिए संबंधित जोनल GATE ऑफिस से संपर्क करना होगा। स्टूडेंट्स को सब्जेक्ट लाइन एडमिट कार्ड में सुधार के साथ ईमेल करना होगा। इस बार गेट परीक्षा का आयोजन 5, 6, 7, 12, 13 और 14 फरवरी के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 9 से 12 बजे तक और दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक दो शिफ्ट में होगी।

22 मार्च को जारी होगा रिजल्ट

GATE 2021 का रिजल्ट 22 मार्च का जारी किया जाएगा। परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में होने वाली यह परीक्षा तीन घंटे की होगी। GATE के जरिए देश के IIT संस्थानों में इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर और मास्टर्स कोर्सेस में एडमिशन मिलता है। यह परीक्षा 27 विषयों के लिए आयोजित की जा रही है। परीक्षा में कुल 100 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे, जिसके लिए IIT मुंबई ने हाल ही में एडमिट कार्ड जारी किए हैं।

यह भी पढ़ें-

GATE 2021:IIT मुंबई ने जारी किया परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड, gate.iitb.ac.in से करें डाउनलोड; 5 फरवरी से दो शिफ्ट में होगा एग्जाम

एग्जाम का शेड्यूल जारी:IIT खड़गपुर तीन जुलाई को JEE एडवांस्ड कराएगा, इस बार भी 12वीं में 75% मार्क्स जरूरी नहीं

[ad_2]

Related posts

दुनियाभर के टॉप 50 मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में शामिल देश के दो टॉप इंस्टीट्यूट, IIM अहमदाबाद को 31वां और IIM बैंगलोर को मिला 35वां स्थान

News Blast

पीरियड्स, महिला खिलाड़ी और सफ़ेद कपड़े पहनने का तनाव

News Blast

सरकारी नौकरी:PGCIL ने अप्रेंटिस के 1110 पदों पर भर्ती के लिए मांगे आवेदन, 20 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे इंजीनियरिंग कैंडिडेट्स

News Blast

टिप्पणी दें