- Hindi News
- Local
- Mp
- Big Decision By Narottam Mishra Home Department On MP Police Constable 2020 Eligibility Criteria
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल2 महीने पहले
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पुलिस भर्ती परीक्षा देने वाली महिला उम्मीदवारों को ऊंचाई में 3 सेंटीमीटर की छूट रहेगी। (फाइल फोटो)
- जेल बंदियों को राहत : कोरोना संक्रमण के चलते 4 हजार बंदियों की 2 माह की पैरोल बढ़ाई
मध्यप्रदेश में पुलिस भर्ती परीक्षा देने वाली महिला उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। अब उन्हें भर्ती में तीन सेंटीमीटर की छूट रहेगी। पहले उम्मीदवार की ऊंचाई 158 सेंटीमीटर होना अनिवार्य था, लेकिन अब यह 155 सेंटीमीटर रहेगी। यह घोषणा मंगलवार को गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अपने निवास पर दी। इसकी काफी समय से मांग उठ रही थी।
पुलिस भर्ती में महिला उम्मीदवारों के लिए गृह विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत अब महिला आवेदकों को ऊंचाई में 3 सेंटीमीटर की छूट मिलेगी। उनके लिए ऊंचाई के मापदंड को 158 सेंटीमीटर से घटाकर 155 सेंटीमीटर किया गया है।@BJP4MP @mohdept @DGP_MP pic.twitter.com/dE4ztRd2eN
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) November 24, 2020
इधर मध्यप्रदेश की जेलों से पैरोल पर छूटे बंदियों के लिए राहत की खबर है। मध्यप्रदेश शासन ने 4 हजार बंदियों की पैरोल 2 माह बढ़ा दी है। यह घोषणा मंगलवार को गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अपने निवास पर की। हालांकि इससे पहले बंदियों को अपनों से मिलने पर लगी रोक 1 नवंबर से हटाई जा चुकी है। पहले मुलाकात पर 31 अक्टूबर तक रोक लगी थी। इससे पहले इसे 4 बार बढ़ाया गया था। अगस्त में तो सीधे 2 महीने के लिए मिलने पर रोक लगा दी थी। पहले यह प्रतिबंध 31 अगस्त तक था। हालांकि इस दौरान कैदियों को वीडियो कॉल की सुविधा दी गई।
चार बार रोक की अवधि बढ़ाई गई
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के चलते 23 मार्च से लॉकडाउन शुरू किया गया था। इसके तहत जेल में बंदियों से मुलाकात पर भी 31 मई तक रोक लगा दी गई थी। वहीं, प्रदेश में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए मुलाकात पर रोक की अवधि एक माह और बढ़ाकर यह 30 जून तक कर दी थी। इसके बाद शासन के आदेश पर अब इसे 31 जुलाई और फिर 31 अगस्त कर दिया था।