May 17, 2024 : 5:15 AM
Breaking News
राष्ट्रीय

ठंडी हवाएं सर्दी बढ़ाएंगी: कश्मीर में झीलें और झरने जमने लगे, माउंट आबू में लगातार 11वें दिन बर्फ जमी; मैदानों में तापमान गिरेगा

[ad_1]

Hindi NewsNationalLakes Freeze In Kashmir, Minus 20 Degree Mercury In Kullu, Himachal, Frozen Snow On 11th Day In Mount Abu

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

एक घंटा पहले

कॉपी लिंक

कश्मीर में तंगमार्ग के ड्रंग इलाके में वॉटरफॉल जम गया। यहां दिसंबर में 10 साल का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया।

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बाद सर्दी फिर बढ़ गई है। कश्मीर में झीलें और झरने जमने लगे हैं। इधर, राजस्थान के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में लगातार 11वें दिन बर्फ जमी। आज तापमान 1 डिग्री के आस-पास बना हुआ है। आने वाले दिनों में मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चलने से तापमान और गिर सकता है। वहीं उत्तराखंड में 27 दिसंबर को बारिश हो सकती है।

हिमाचल प्रदेश: माइनस 20 डिग्री तापमान में आइस हॉकी कैंपहिमाचल के सभी जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद ठिठुरन भी बढ़ गई है। लाहौल स्पीति के काजा में 3720 मीटर ऊंचाई पर तापमान माइनस (-) 20 डिग्री होने के बावजूद आइस हॉकी ट्रेनिंग कैंप चल रहा है। यहां देश का सबसे ऊंचा आइस हॉकी रिंक है।

काजा में गुरुवार से शुरू हुए आइस हॉकी ट्रेनिंग कैंप में 8 साल के बच्चों से लेकर 20 साल तक के युवा हिस्सा ले रहे हैं।

काजा में गुरुवार से शुरू हुए आइस हॉकी ट्रेनिंग कैंप में 8 साल के बच्चों से लेकर 20 साल तक के युवा हिस्सा ले रहे हैं।

माउंट आबू में लगातार 11वें दिन जमी बर्फराजस्थान के हिल स्टेशन माउंट आबू में बीते 11 दिनों से कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। मिनिमम टेम्परेचर जमाव बिंदु के आस-पास रहने से 11 दिनों से ओस की बूंदें बर्फ बन रही हैं। गुरुवार को मिनिमम टेम्परेचर 1 डिग्री और मैक्सिमम 21.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले बुधवार को मिनिमम टेम्परेचर 0.4 डिग्री और मंगलवार को 0 डिग्री था। प्रदेश के बाकी शहरों में शीतलहर से राहत मिली है।

जयपुर में जलमहल के आस-पास सुबह के वक्त कोहरा छाया रहता है।

जयपुर में जलमहल के आस-पास सुबह के वक्त कोहरा छाया रहता है।

दिल्ली में भी तापमान गिरामौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में घना कोहरा छाने के साथ ही मिनिमम टेम्परेचर आज 3 डिग्री रहने का अनुमान है। आने वाले दिनों में टेम्परेचर 3-4 डिग्री के बीच बना रहेगा।

फोटो यमुना में बोटिंग करते सैलानियों की है।

फोटो यमुना में बोटिंग करते सैलानियों की है।

पंजाब में घना कोहरा, लुधियाना में तापमान 2 डिग्रीमौसम विभाग के मुताबिक लुधियाना में आज और कल तापमान 2 डिग्री रहने के आसार हैं। घना कोहरा भी छाया हुआ है। अमृतसर में गुरुवार को सुबह 11 बजे तक विजिबिलिटी जीरो रही। बाद में हल्की धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली, लेकिन सूरज ढलते ही फिर से घना कोहरा छा गया। मौसम विभाग के मुताबिक आज भी यही हाल रहेगा। 27 दिसंबर को हल्की बारिश के आसार हैं।

अमृतसर में रामतीर्थ रोड से कोहरे के बीच गुजरते वाहन।

अमृतसर में रामतीर्थ रोड से कोहरे के बीच गुजरते वाहन।

छत्तीसगढ़ में घना कोहरा, रायपुर में तापमान 3 डिग्री घटने के आसाररायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में ठंड में हल्की कमी आई है। रात का तापमान 1 से 3 डिग्री तक बढ़ा है। छत्तीसगढ़ में सबसे ठंडा जगदलपुर रहा। यहां मिनिमम टेम्परेचर 8.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। शुक्रवार से उत्तर छत्तीसगढ़ समेत कुछ जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। शीतलहर चलने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक रायपुर का तापमान 3 डिग्री तक कम होने के आसार हैं।

तस्वीर जगदलपुर के दलपत सागर की है।

तस्वीर जगदलपुर के दलपत सागर की है।

[ad_2]

Related posts

बैंक में कागज की गड्डी थमा ठगों ने हजारों रुपए ठगे

News Blast

डॉ. मनमोहन सिंह की चेतावनी:पूर्व PM बोले- देश की इकोनॉमी के लिए 1991 से भी मुश्किल वक्त आ रहा; ये खुश होने का नहीं, विचार करने का समय

News Blast

हॉन्गकॉन्ग से नीरव और मेहुल के 1350 करोड़ के जेवरात भारत लाए गए, इनका वजन करीब ढाई टन

News Blast

टिप्पणी दें