May 20, 2024 : 4:42 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

बारिश से बढ़ी ठंड: राजस्थान-MP समेत कई राज्यों में बारिश होने से तापमान 6 डिग्री गिरा, 48 घंटे में ठंड और बढ़ेगी

[ad_1]

Hindi NewsNationalIn Many Areas Of North India, The Mercury Dropped To 9 Degrees, It May Still Rain

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

14 मिनट पहले

कॉपी लिंक

फोटो हिमाचल के लाहौल स्पीति के जसरथ गांव की है। पूरा गांव बर्फ से ढका हुआ है। पहाड़ों में बर्फबारी से आने वाले दिनों में उत्तरी भारत में ठंड बढ़ेगी।

उत्तर भारत में शुक्रवार को मौसम बदल गया। राजस्थान के अलवर और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश हुई। इससे पारा 6 डिग्री गिर गया। मध्यप्रदेश में भोपाल और इंदौर में भी बारिश हुई। पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में भी बारिश हई। पटना में दिनभर धुंध छाई रही। पश्चिमी विक्षोभ के चलते शनिवार और रविवार को भी देश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है।बर्फबारी की वजह से जम्मू-श्रीनगर हाईवे और जवाहर टनल बंद हो गई है।

मध्यप्रदेश में सबसे ठंडा इंदौरप्रदेश में शुक्रवार को सबसे ठंडा शहर इंदौर रहा। यहां मिनिमम टेंपरेचर 19.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। शाजापुर में 19.9 डिग्री और भोपाल में 21.8 डिग्री दर्ज किया गया। जबलपुर में 29.8, ग्वालियर में 27.8 डिग्री तापमान रहा। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक शनिवार को भोपाल समेत कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है।

फोटो इंदौर के विजयनगर चौराहे की है। शुक्रवार को बारिश के बाद ठंड बढ़ गई।

फोटो इंदौर के विजयनगर चौराहे की है। शुक्रवार को बारिश के बाद ठंड बढ़ गई।

उदयपुर में पहली मावठ से दिन का तापमान 6.6 डिग्री गिराराजस्थान के उदयपुर में शुक्रवार सुबह बारिश हुई। दिनभर धूप नहीं निकली। दिन के तापमान में 6.6 डिग्री की गिरावट आई और ठिठुरन बढ़ गई। उदयपुर समेत पूरे मेवाड़ में बादल छाए रहे। मौसम विभाग के मुताबिक मौसम में बदलाव होने से उत्तरी हवाएं अब मैदानी इलाकों की ओर बढ़ेंगी, ठंडी हवाएं चलने से पारा 3 से 4 डिग्री और गिरेगा।

दिल्ली में बारिश और कोहरादिल्ली के कई इलाकों में आज सुबह बारिश हुई। पूरे शहर में कोहरा भी छाया हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक आज मिनिमम टेंपरेचर 11 डिग्री और मैक्सिमम 26 डिग्री रह सकता है।

फोटो दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके की है।

फोटो दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके की है।

पंजाब में 3 दिन बारिश के आसारहिमाचल में बर्फबारी के चलते पंजाब में मौसम बदला है। शुक्रवार देर रात लुधियाना, अमृतसर, जालंधर समेत कई जगह बरसात हुई। मौसम विभाग ने अगले 3 दिन में कई जिलों में बारिश का अनुमान जारी किया है। ठंडी हवा चलनी शुरू हो गई हैं। इससे अगले 48 घंटे में पारा गिरेगा। अभी तक प्रदेश में दिसंबर के हिसाब से ठंड कम है।

हरियाणा में 72 घंटे में 5 डिग्री तक गिरेगा तापमानप्रदेश में शुक्रवार को बादल छाए रहे। जींद और पानीपत समेत कई जिलों में हल्की बारिश भी हुई। शनिवार को भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। इससे अगले 72 घंटे में रात का पारा 3 से 5 डिग्री तक कम होगा। 12 दिसंबर से 15 दिसंबर तक कुछ जगह गहरी धुंध छाने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से तापमान तेजी से गिरेगा।

फोटो लाहौल स्पीति के त्रिलोकनाथ इलाके की है।

फोटो लाहौल स्पीति के त्रिलोकनाथ इलाके की है।

पटना में विजिबिलिटी 150 मीटर रह गईपटना समेत बिहार के 22 जिलों में 14 और 15 दिसंबर को बारिश होने के आसार हैं, इससे मौसम सर्द होगा। पटना में शुक्रवार को मैक्सिमम टेंपरेचर 22.2 डिग्री और मिनिमम 12.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पूरे दिन धुंध छाई रही। कई इलाकों में विजिबिलिटी 150 से 200 मीटर तक रह गई।

[ad_2]

Related posts

कल्याण बनर्जी ने सीतारमण की तुलना सांप से की, कहा- जैसे जहरीली नागिन के काटने से लोग मरते हैं, वैसे ही इनकी वजह से मर रहे

News Blast

डीएम के नोटिस पर प्रियंका का पलटवार- आगरा में 48 घंटे में 28 मौतों पर मुख्यमंत्री योगी 48 घंटे में जनता को जवाब दें

News Blast

चीन ने इस समय एक शांत सीमा को अस्थिर करने का जोखिम क्यों लिया, आखिरी उसकी मंशा क्या है?

News Blast

टिप्पणी दें