May 18, 2024 : 2:00 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री आवास पर धरना: जब तक फंड नहीं मिलेगा जारी रहेगा प्रदर्शन, एमसीडी कर्मी भी करेंगे घेराव

[ad_1]

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

नई दिल्ली4 घंटे पहले

कॉपी लिंक

आदेश गुप्ता, सांसद मनोज तिवारी, गौतम गंभीर व भाजपा विधायकों ने की मुलाकात

तीनों महापौर का मुख्यमंत्री आवास पर तीसरे दिन भी जारी रहा धरनामुख्यमंत्री आवास पर धरने के लिए पहुंच सकते हैं अन्य वर्ग के कर्मचारी

दिल्ली सरकार पर नगर निगमों के बकाया 13 हजार करोड़ रुपए की मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास पर दिल्ली के तीनों महापौर का प्रदर्शन बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। उत्तरी दिल्ली के महापौर जय प्रकाश के साथ साउथ दिल्ली की महापौर अनामिका, पूर्वी निगम के महापौर निर्मल जैन के साथ तीनों नगर निगमों के स्थायी समिति अध्यक्ष, नेता सदन व अन्य से बुधवार सुबह साफ सफाई की और फिर से धरने पर बैठ गए।

महापौर जय प्रकाश व अनामिका ने बताया कि तीसरे दिन भी मुख्यमंत्री का इंतजार करते रहे परंतु अभी तक उन्होंनें मिलने का समय नही दिया। उन्होंनेें कहा कि महापौरों के साथ भाजपा के सभी नेता एवं निगम पार्षद नागरिकों और कर्मचारियों के हक के लिए यह लड़ाई लड़ रहे है और जब तक हमारी सुनवाई नहीं होती तब तक यह धरना जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि धरने में महिला पार्षद अपनी मांगों के लिए ठंड में खुले आसमान के नीचे हैं। लेकिन धरना स्थल पर महिलाओं के लिए शौचालय की सुविधा तक नहीं है। उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, फिर भी वह डटकर जनहित में अपनी आवाज को बुलंद कर रही है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री का व्यवहार बेहद कठोर और अशिष्ट हो गया है। उन्हें एक बार अपने आवास से बाहर आकर हमारी समस्याओं को सुनना होगा। सदन के नेता नरेंद्र चावला ने बताया कि दिल्ली सरकार नगर निगमों के 13 हजार करोड रुपए का बकाया फंड जारी न करके, उनके द्वारा किए गए कार्याें और योजनाओं को प्रभावित करना चाहती है ताकि नागरिकों को बीच तीनों नगर निगम की छवि धूमिल हो और आम आदमी पार्टी को इसका राजनीतिक फायदा मिल सके।

हम दिल्ली के मुख्यमंत्री से यह आग्रह करते है कि वे अपनी छोटी राजनीति को त्याग कर जनहित में हमसे मिलने बाहर आए। धरना प्रदर्शन कर रहे महापौर व अन्य के समर्थन में अब कर्मचारी भी आने लगे है। नार्थ एमसीडी के डीबीसी और मलेरिया कर्मचारियों ने प्रदर्शन का समर्थन करते हुए कहा कि महापौर हमारे वेतन के लिए लड़ रहे हैं।

सीएम आवास के बाहर धरने पर बैठे निगम नेताओं से मिले सांसद और विधायक

निगम के बकाए 13000 करोड़ रुपए की मांग को लेकर आज तीसरे दिन भी मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरना पर बैठे निगम नेताओं से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता, सांसद मनोज तिवारी और सांसद गौतम गंभीर के साथ विधानसभा में नेता विपक्ष रामवीर सिंह विधूड़ी के साथ सभी भाजपा विधायक मिले।

धरने पर बैठे उत्तरी दिल्ली नगर निगम महापौर जयप्रकाश, दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के महापौर अनामिका मिथिलेश सिंह, और पूर्वी दिल्ली नगर निगम महापौर निर्मल जैन सहित अन्य निगम नेताओं से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया।

आदेश गुप्ता ने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठकर भी केजरीवाल का दिल्ली के प्रथम नागरिक कहे जाने वाले महापौर के साथ किया जा रहा बर्ताव यह दर्शा रहा है कि मुख्यमंत्री सत्ता के नशे में चूर हैं। दिल्ली-वासियों के हितों और निगम कर्मचारियों की हक की लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक निगम को बकाया फंड नहीं मिल जाता है।

उन्होंने विश्वास जताया कि यह लड़ाई हम ही जीतेंगे। सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि निगम कर्मचारियों को वेतन न मिलने के कारण उनके बच्चों पर गाज गिर रही है। उनके काम पर असर पड़ रहा है लेकिन मुख्यमंत्री केजरीवाल ने तो कसम खा ली है कि वह गरीब निगम कर्मचारियों को उनका वेतन नहीं देंगे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आवास के बाहर बिना छत के बिना शौचालय की निगम की महिला नेता धरने पर बैठी हैं। सांसद गौतम गंभीर ने कहा कि अपने समय के मशहूर धरना एक्सपर्ट मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अब धरनों से ही डर लगने लगा है।

लोगों के सवालों से बचने के लिए घर में छुप जाते हैं। मुख्यमंत्री केजरीवाल को इतना सभ्य तो होना ही चाहिये कि उनके आवास के बाहर महिलाएं भी धरने पर बैठी हैं। जिनसे उन्हें मिलना चाहिए और बकाया फंड 13000 करोड़ रुपए को जारी करना चाहिए।

[ad_2]

Related posts

1 जुलाई को भी मंत्रिमंडल विस्तार के आसार नहीं, नए चेहरों में भोपाल से रामेश्वर, विष्णु खत्री, इंदौर से ऊषा, मालिनी और रमेश के नाम चर्चा में

News Blast

देश में ऐसा पहली बार:कर्नाटक का सरकारी स्कूल बनेगा सैटेलाइट डिजाइनिंग का हिस्सा, इसरो की मदद से परिसर में ही डिजाइन बनाएंगे बच्चे

News Blast

Parrots get probability, use stats to make choices

Admin

टिप्पणी दें