May 24, 2024 : 10:34 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

किसानों का भारत बंद LIVE: लेफ्ट के कार्यकर्ताओं ने बंगाल-ओडिशा में ट्रेनें रोकीं; 11 बजे से 3 बजे तक देशभर में चक्काजाम

[ad_1]

Hindi NewsNationalAgitating Farmers Call For Bharat Bandh Today Excluding Emergency Services Live Updates

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

नई दिल्ली7 मिनट पहले

कॉपी लिंक

कोलकाता में जादबपुर रेलवे स्टेशन पर लेफ्ट पार्टियों के कार्यकर्ता ट्रेन रोककर ट्रैक पर बैठ गए। 20 सियासी दल और 10 ट्रेड यूनियंस किसानों के भारत बंद का सपोर्ट कर रही हैं।

कृषि कानूनों के खिलाफ 13 दिन से प्रदर्शन कर रहे किसानों से दिल्ली चौतरफा घिर चुकी है। आज भारत बंद की अपील की है। 20 सियासी दल और 10 ट्रेड यूनियंस भारत बंद का सपोर्ट कर रही हैं। इसका असर दिखना शुरू हो गया है।

बंगाल, ओडिशा में लेफ्ट ने ट्रेनें रोकींकोलकाता में जादबपुर रेलवे स्टेशन पर लेफ्ट (वाम दलों) के कार्यकर्ता ट्रेन रोककर ट्रैक पर बैठ गए। भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शनकारियों ने ट्रेनें रोक दीं। महाराष्ट्र के बुलढ़ाना जिले के मलकापुर में स्वाभिमानी शेतकारी संगठन के लोगों ने ट्रेन रोकी। हालांकि, पुलिस ने कुछ ही देर में इन्हें ट्रैक से हटाकर हिरासत में ले लिया।

फोटो महाराष्ट्र के बुलढ़ाना जिले के मलकापुर की है।

फोटो महाराष्ट्र के बुलढ़ाना जिले के मलकापुर की है।

किसानों ने कहा- आम आदमी को परेशान नहीं होने देंगेभारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि हम शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करेंगे। जो लोग 2-3 घंटे के लिए बंद में फंस जाएंगे, हम उन्हें पानी और फल पहुंचाएंगे।

11 बजे से चक्काजामकिसानों का कहना है कि बंद सुबह से शाम तक और चक्का जाम सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक रहेगा, ताकि ऑफिस आने-जाने वालों को दिक्कत नहीं हो। हालांकि, एंबुलेंस जैसी जरूरी सेवाओं और शादियों में लगी गाड़ियों को नहीं रोका जाएगा। उधर, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्यों को कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।​​​

राजस्थान में डेयरी-अस्पताल और दवा दुकानें खुली रहेंगीदूध की सप्लाई, अस्पताल, मेडिकल स्टोर और एंबुलेंस जैसी जरूरी सेवाएं चालू रहेंगी।फल-अनाज: 247 कृषि उपज मंडियां बंद रहेंगी। मुहाना मंडी में हरी सब्जी का ब्लॉक बंद रहेगा, आलू-फल ब्लॉक खुलेगा।ट्रांसपोर्ट: ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के प्रदेश संयोजक और जयपुर ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर्स चेंबर के प्रदेशाध्यक्ष गोपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर बंद में हिस्सा लेंगे। राजस्थान के सभी 7 लाख ट्रक ट्रेलर और सभी तरह के कमर्शियल वाहन नहीं चलेंगे। बंद में करीब 13 हजार ट्रांसपोर्ट कंपनियां शामिल होंगी। जयपुर में 1400 लो फ्लोर-मिनी बसें और 20 हजार ऑटो-रिक्शा नहीं चलेंगे।

हरियाणा में 14.5 लाख वाहन नहीं चलेंगेचक्काजाम के दौरान राज्य के करीब 14.5 लाख से ज्यादा कमर्शियल वाहन नहीं चल पाएंगे। मंडियां भी बंद रहेंगी। किसानों ने फल, दूध और सब्जियों की सेवा रोकने का फैसला किया है। फिर भी किसान संगठनों ने अपील की है कि किसी को बंद में शामिल होने के लिए मजबूर न किया जाए। राज्य सरकार ने बंद को देखते हुए सुरक्षा बलों की 14 कंपनियां तैनात की हैं।

हरियाणा में ट्रेनों पर असर नहींसरकारी दफ्तरों के कर्मचारी आएंगे, लंच के समय विरोध करेंगे। बैंकों पर असर नहीं होगा। ट्रेनों पर असर नहीं होगा। बसें दिल्ली-पंजाब नहीं जाएंगी। सरकारी कंपनियों के पेट्रोल पंप खुलेंगे। बाजार कुछ समय के लिए बंद हो सकते हैं।

पंजाब में पेट्रोल पंप भी बंद रहेंगेमेन बाजार, दुकानें, शॉपिंग मॉल, पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। बैंक और सरकारी दफ्तर खुले रहेंगे। प्राइवेट बसें बंद रहेंगी। सरकारी बसें 11 से 3 बजे तक नहीं चलाई जाएंगी।

पूरे गुजरात और नोएडा में धारा 144 लागूगुजरात, मध्य प्रदेश, यूपी में जबरदस्ती बंद कराने पर कार्रवाई होगी। गुजरात और नोएडा में धारा 144 लागू है। हरियाणा में खाप पंचायतें बंद कराएंगी। राजस्थान, छत्तीसगढ़, पंजाब और दक्षिण के कई राज्यों में भी बंद रहेगा। कानूनों को केरल सरकार सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी।

[ad_2]

Related posts

पुराने मामले में मां-बेटे को खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप, भाजपा बोली- इमरजेंसी के दिन याद आ गए

News Blast

छोड़ी गई सांस के ब्रीदप्रिंट से पता चलेगा पेट में इंफेक्शन है, अल्सर या कैंसर; एंडोस्कॉपी की तुलना में यह टेस्ट 96% ज्यादा सटीक

News Blast

ओटीटी ने पिछले साल सिर्फ सब्सक्रिप्शन से कमाए 1200 करोड़, 2024 तक 7400 करोड़ रु. होगी कमाई

News Blast

टिप्पणी दें