May 21, 2024 : 1:02 PM
Breaking News
बिज़नेस

शेयर मार्केट: सेंसेक्स 282 अंक ऊपर 43,882 पर बंद; IT और फाइनेंशियल शेयरों में रही तेजी, लेकिन RIL का शेयर 3% फिसला

[ad_1]

Hindi NewsBusinessBSE NSE Sensex Today, Stock Market Latest Update: November 20 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

मुंबई30 मिनट पहले

कॉपी लिंकBSE में लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप 171 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया हैBSE सेंसेक्स 132 अंक ऊपर 43,732 पर और निफ्टी 41 अंक ऊपर 12,813 पर खुला

दोपहर बाद यूरोप के बाजार में तेजी और फाइनेंशियल शेयरों में तेजी शुक्रवार को बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। BSE सेंसेक्स 282.29 अंक ऊपर 43,882.25 पर और निफ्टी 71.95 अंक नीचे 12,843.65 पर बंद हुआ। बाजार में आज आईटी और बैंकिंग शेयरों में भी शानदार खरीदारी है। बाजार में बढ़त से BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप भी 171 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है।

स्टॉक्स अपडेट

निफ्टी में बजाज फिनसर्व का शेयर 9% ऊपर बंद हुआ है। टाइटन के शेयर भी 5% की बढ़त रही। आज ही लिस्ट हुआ ग्लैंड फार्मा का शेयर भी BSE में 21% ऊपर बंद हुआ है। भारती इंफ्राटेल का शेयर भी 17% ऊपर बंद हुआ। इसके अलावा वोडाफोन आइडिया के शेयर में भी 8% की बढ़त देखने को मिली। वहीं, बाजार का दिग्गज रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में 3% की गिरावट रही। ऑटो इंडेक्स में भी 4% की गिरावट देखने को मिली। सुबह BSE सेंसेक्स 132.18 अंक ऊपर 43,732.14 पर और निफ्टी 41.70 अंक ऊपर 12,813.40 पर खुला था।

निफ्टी-50 इंडेक्स के टॉप-5 गेनर स्टॉक्स

कंपनीबंद भावबढ़त (%)बजाज फिनसर्व8,548.809.27टाइटन1,362.055.39गेल97.604.22बजाज फाइनेंस4,717.003.98भारती एयरटेल483.153.12

निफ्टी-50 इंडेक्स के टॉप-5 लूजर स्टॉक्स

कंपनीबंद भावगिरावट (%)रिलायंस इंडस्ट्रीज1,901.003.66अदानी पोर्ट375.951.56इंडसइंड बैंक806.001.47एक्सिस बैंक604.451.15सन फार्मा502.450.97

बीएसई पर करीब 51% कंपनियों के शेयरों में बढ़त रही

बीएसई का मार्केट कैप 171.72 लाख करोड़ रुपए रहा2,978 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इसमें 1,546 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और 1,241 कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही155 कंपनियों के शेयर 1 साल के उच्च स्तर और 43 कंपनियों के शेयर एक साल के निम्न स्तर पर रहे3 कंपनियों के शेयर में अपर सर्किट और 206 कंपनियों के शेयर में लोअर सर्किट लगा

एशियाई बाजारों का हाल

आज एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स 107 अंक नीचे 25,527 पर बंद हुआ है। दूसरी ओर, हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 94.57 अंकों की बढ़त के साथ 26,451.50 पर बंद हुआ है। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी 0.11% की बढ़त के साथ 3,377.70 पर बंद हुआ है।

गुरुवार को बाजार

वैश्विक बाजारों में भारी गिरावट और दुनियाभर में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते गुरुवार को भारतीय बाजारों में भारी गिरावट रही। कल BSE सेंसेक्स दिन के सर्वोच्च स्तर से 631 अंक नीचे 43,599.96 पर और निफ्टी 192 अंक नीचे 12,771.70 पर बंद हुआ था। निफ्टी बैंक इंडेक्स भी 846 अंक नीचे बंद हुआ था। हालांकि, कारोबारी सत्र के दौरान सेंसेक्स ने 44,230 और निफ्टी ने 12,963 को टच किया था, जो इंट्राडे के लिहाज से दोनों इंडेक्स का यह सर्वोच्च स्तर है। कल एसबीआई का शेयर 5% नीचे बंद हुआ था। वहीं, पावर ग्रिड और आईटीसी के शेयर 2-2 फीसदी ऊपर बंद हुए थे।

अमेरिकी के बाजारों में रही हल्की बढ़त

गुरुवार को अमेरिकी बाजार में डाउ जोंस इंडेक्स 0.15% बढ़त के साथ 44.81 अंक ऊपर 29,483.20 पर बंद हुआ था। नैस्डैक इंडेक्स 0.76% की बढ़त के साथ 90.72 अंक ऊपर 11,985.40 पर बंद हुआ था। इसके अलावा एसएंडपी 500 इंडेक्स भी 14.08 पॉइंट ऊपर 3,581.87 पर बंद हुआ था।

यूरोप के बाजारों में बिकवाली

कल यूरोपियन मार्केट में गिरावट देखने को मिली। ब्रिटेन का FTSE इंडेक्स 0.80% नीचे 6,364.35 पर बंद हुआ था। गुरुवार को जर्मनी का DAX इंडेक्स भी 0.88% नीचे 13,086.20 पर बंद हुआ था। फ्रांस का CAC इंडेक्स 0.67% की गिरावट के साथ 5,474.66 पर बंद हुआ था।

क्लोजिंग बेल: सेंसेक्स 282.29 अंक ऊपर 43,882.25 पर और निफ्टी 71.95 अंक नीचे 12,843.65 पर बंद हुआ।

03:13 PM निफ्टी फाइनेंशिल सर्विसेस इंडेक्स में 1.72% की बढ़त है। इंडेक्स में बजाज फिनसर्व का शेयर 8% ऊपर कारोबार कर रहा है।

02:59 PM BSE सेंसेक्स 276.31 अंक ऊपर 43,876.27 पर और निफ्टी 81.35 अंक ऊपर 12,853.05 पर कारोबार कर रहा है।

01:53 PM BSE में बजाज फिनसर्व का शेयर 8% ऊपर कारोबार कर रहा है।

01:52 PM BSE सेंसेक्स 263.24 अंक ऊपर 43,863.20 पर और निफ्टी 78.95 अंक ऊपर 12,850.65 पर कारोबार कर रहा है।

01:50 PM निफ्टी आईटी इंडेक्स में 296 अंकों की बढ़त है। नौकरी और एलएंडटी इंफोटेक के शेयरों में 3-3 फीसदी की तेजी है।

सोर्स - NSE

सोर्स – NSE

01:12 PM BSE ऑटो इंडेक्स में शामिल 15 में से 12 ऑटो कंपनियों के शेयरों में तेजी है। वहीं, तीन के शेयरों में गिरावट है। इंडेक्स में अशोक लेलैंड का शेयर 4% नीचे कारोबार कर रहा है।

01:09 PM BSE में PVR का शेयर 5% नीचे कारोबार कर रहा है। देश में कोरोना के बढ़ते मामलों से सिनेमा हॉल के खुलने और दोबारा इसमें रौनक देखने की उम्मीद कम ही है। इससे शेयर पर भारी दबाव देखने को मिली रही है। इससे पहले अनलॉक-5 में सरकार ने सिनेमा हॉल को खोलने की अनुमति दे दी थी।

12:45 PM BSE सेंसेक्स 53.70 अंक नीचे 43,546.26 पर और निफ्टी 10.75 अंक नीचे 12,760.95 पर कारोबार कर रहा है।

12:43 PM BSE में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 3% नीचे कारोबार कर रहा है। कंपनी का मार्केट कैप भी 13 लाख करोड़ रुपए के नीचे आ गया है।

12:43 PM BSE में क्वेस कॉर्प का शेयर 10% ऊपर कारोबार कर रहा है।

11:22 AM BSE सेंसेक्स 142.07 अंक नीचे 43,457.89 पर और निफ्टी 31.90 अंक नीचे 12,739.80 पर कारोबार कर रहा है।

10:53 AM BSE में ग्रेफाइट इंडिया का शेयर 9% से ज्यादा की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।

10:52 AM BSE में भारती इंफ्राटेल का शेयर 7% ऊपर कारोबार कर रहा है।

10:23 AM BSE सेंसेक्स 220.27 अंक ऊपर 43,820.23 पर और निफ्टी 68.75 अंक ऊपर 12,840.45 पर कारोबार कर रहा है।

10:19 AM BSE में ग्लैंड फार्मा का शेयर 20% ऊपर कारोबार कर रहा है। शेयर आज ही बाजार में 14% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ है।

09:59 AM BSE बैंक इंडेक्स में शामिल 10 में से आठ बैंकों के शेयरों में गिरावट है। इंडेक्स में कोटक बैंक और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में 1-1 फीसदी की बढ़त है।

09:32 AM BSE सेंसेक्स इंडेक्स शामिल 30 में से 22 कंपनियों के शेयरों में तेजी और आठ के शेयरों में गिरावट है। इंडेक्स में बजाज फिनसर्व का शेयर 2% ऊपर कारोबार कर रहा है।

सोर्स - BSE

सोर्स – BSE

09:15 AM BSE सेंसेक्स 132.18 अंक ऊपर 43,732.14 पर और निफ्टी 41.70 अंक ऊपर 12,813.40 पर खुला।

दुनियाभर के बाजारों का हाल



[ad_2]

Related posts

जोमैटो के ऑर्डर पर मिला जोरदार रिटर्न:जोमैटो का शेयर 115 पर लिस्ट होकर 138 रुपए पर पहुंचा, एक लाख करोड़ रुपए से ज्यादा हुई मार्केट वैल्यू

News Blast

पेटीएम को प्ले स्टोर से हटाने पर क्या सुरक्षित रहेगा आपका पैसा? सवाल-जवाब में जानिए वॉलेट पर इसके असर के बारे में

News Blast

गोल्ड-सिल्वर अपडेट:आज सोना 600 और चांदी 300 रुपए से ज्यादा सस्ती हुई, अभी सोना खरीदना रहेगा फायदेमंद

News Blast

टिप्पणी दें