May 16, 2024 : 1:04 PM
Breaking News
लाइफस्टाइल

गुरुवार की रात चंद्र मकर राशि में प्रवेश करेगा, 12 में से 5 राशियों के लिए शुभ रहेगा दिन

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Daily Rashifal For 19 November, Aaj Ka Rashifal, Daily Rashifal, Chandra In Capricorn, Guruwar Ka Rashifal, Thursday Rashifal

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • 19 नवंबर को मेष राशि के लोगों को मिल सकता है शुभ समाचार, मिथुन राशि के लोग आज कुछ नया सोचेंगे

गुरुवार, 19 नवंबर को चंद्र दिनभर तो धनु राशि में रहेगा, लेकिन रात में करीब 8 बजे मकर राशि में प्रवेश करेगा। गुरुवार को पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र होने से धाता नाम का योग बन रहा है। ये शुभ योग है, इसमें शुरू किए गए काम जल्दी सफल हो सकते हैं। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भांबी से जानिए सभी 12 राशियों के लिए गुरुवार, 19 नवंबर का दिन कैसा रह सकता है…

मेषः

पॉजिटिव– संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। तथा मनोरंजन संबंधी प्रोग्राम भी बनेंगे। पारिवारिक गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने में आपका विशेष योगदान रहेगा। और आप उसमें कामयाब भी रहेंगे।

नेगेटिव– घर के लोगों के कार्यों में ज्यादा हस्तक्षेप ना करें। सबको अपनी इच्छा अनुसार स्वतंत्रता देने की आवश्यकता है। इससे घर का माहौल उचित बना रहेगा। आज पड़ोसी के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती हैं। इसलिए अत्यधिक क्रोध करने से बचें।

व्यवसाय– कार्यक्षेत्र में आज कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिल सकती है। परंतु कार्य संपन्न होने में कुछ व्यवधान आ सकते हैं। इस समय तनाव लेने की अपेक्षा धैर्य बनाकर रखना ज्यादा उचित रहेगा। युवा वर्ग तथा विद्यार्थियों को इस कंपटीशन के माहौल में अत्यधिक मेहनत की जरूरत है।

लव– पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी।

स्वास्थ्य– खांसी, जुकाम जैसा इंफेक्शन हो सकता है। इस समय परंपरागत इलाज ज्यादा उचित रहेगा।

भाग्यशाली रंग– सफेद

भाग्यशाली अंक– 6

वृषः

पॉजिटिव– अगर आप राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हैं, तो यह संपर्क आपके लिए कुछ अच्छे अवसर प्रदान करने वाले हैं। इसलिए अपने संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत बनाकर रखें। प्रॉपर्टी संबंधी कोई रुका हुआ काम भी आज हल हो सकता है।

नेगेटिव– विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर और अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। आज किसी प्रकार की यात्रा या वाहन का इस्तेमाल करना स्थगित ही रखें। क्योंकि किसी प्रकार की दुर्घटना होने की आशंका दिख रही है। किसी के साथ व्यर्थ के वाद-विवाद में भी ना पड़े।

व्यवसाय– कार्य क्षेत्र में इस समय सूझबूझ व समझदारी से आप किसी भी परेशानी को आसानी से हल कर पाएंगे। कर्मचारियों के साथ अच्छे संबंध बनाकर रखें, इससे उनका मनोबल बढ़ेगा तथा वे लोग कार्यों को मन लगाकर करेंगे। आय के स्रोतों में भी इजाफा होगा।

लव- मुश्किल समय में आपके जीवनसाथी का सहयोग आपको तनाव मुक्त बनाकर रखेगा। प्रेम संबंध जल्दी ही विवाह में बदलने होने के योग बन रहे हैं।

स्वास्थ्य– स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपकी व्यवस्थित दिनचर्या तथा उचित खानपान आपको स्वस्थ तथा ऊर्जावान रखेगा।

भाग्यशाली रंग– लाल

भाग्यशाली अंक– 5

मिथुनः

पॉजिटिव– आज आप रोजमर्रा की जिंदगी से हटकर कुछ नया करने की सोचेंगे। इससे आपकी मानसिक और शारीरिक थकान दूर होगी। और एक नई ऊर्जा का प्रभाव अपने अंदर महसूस करेंगे। फाइनेंस से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आज का दिन उत्तम है।

नेगेटिव– परंतु कोई भी कार्य करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर अच्छी तरह सोच-विचार अवश्य करें। इस समय धन संबंधी कुछ नुकसान होने की स्थिति बन रही है। दोस्तों के साथ व्यर्थ घूमने-फिरने में समय बर्बाद ना करें।

व्यवसाय– रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों से दूर रहें। वर्तमान समय में जैसा चल रहा है उसी पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। अनजान लोगों के साथ किसी भी तरह का बिजनेस करते समय पूरी तरह चौकन्ना रहें। क्योंकि इस तरह की लापरवाही आपको नुकसान दे सकती है।

लव– पति-पत्नी का आपस में प्रेम भाव बना रहेगा। विपरीत लिंगी मित्रों से दूरी बनाकर रखना उचित रहेगा।

स्वास्थ्य– ज्यादा मेहनत करने की वजह से सर्वाइकल तथा कंधों में दर्द उठ सकता है। कुछ समय व्यायाम और आराम में भी व्यतीत करना आवश्यक है।

भाग्यशाली रंग– ऑरेंज

भाग्यशाली अंक– 9

कर्कः

पॉजिटिव– घर के नवीनीकरण या सुधार जैसी योजनाओं पर कार्य करते समय वास्तुविद की सलाह अवश्य लें। इससे आपके घर में सकारात्मकता आएगी। साथ ही प्रत्येक कार्य को करने से पहले बजट का भी ध्यान रखना अति आवश्यक है।

नेगेटिव– प्रॉपर्टी या धन संबंधी लेनदेन के चक्कर में किसी नजदीकी रिश्तेदार अथवा भाई के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। किसी कीमती वस्तु के ना मिलने से भी मन परेशान रहेगा। परंतु किसी के ऊपर शक वगैराह करके संबंधों को खराब ना करें।

व्यवसाय– आज कार्य क्षेत्र में अत्यधिक व्यस्तता बनी रहेगी। ऑर्डर को समय पर पूरा करने से मार्केट में आपकी साख बनेगी। इस समय प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का नकारात्मक रवैया परेशान कर सकता है।

लव– घर के वातावरण को संतुलित तथा खुशनुमा बनाकर रखने में आपका सहयोग आवश्यक है। इसलिए कुछ समय घर-परिवार की देखभाल में भी लगायें।

स्वास्थ्य– गलत खानपान की वजह से पाचन क्रिया डिस्टर्ब हो सकती है। बाहर के खाने-पीने से परहेज करें।

भाग्यशाली रंग -पीला

भाग्यशाली अंक– 3

सिंहः

पॉजिटिव– आज किसी मित्र की राजनैतिक पावर आपके लिए महत्वपूर्ण रास्ता खोल सकती हैं। महत्वपूर्ण मुद्दे पर सलाह-मशविरा होगा। परिवार के साथ मनोरंजन संबंधी गतिविधियों में भी समय व्यतीत होगा।

नेगेटिव– अपने व्यक्तिगत कार्यों में व्यस्त रहने के कारण कुछ नजदीकी रिश्ते नजरअंदाज हो सकते हैं। इसलिए अपने संबंधों को खराब होने से बचाना भी आवश्यक है। बच्चों की गतिविधियों तथा उनकी संगति पर भी नजर अवश्य रखें।

व्यवसाय– व्यवसाय में आंतरिक गतिविधियों पर पैनी नजर रखना आवश्यक है। कोई बाहरी व्यक्ति आपके कार्यक्षेत्र की व्यवस्था में कुछ विघ्न डाल सकता है। नौकरी में अपनी फाइलों तथा पेपर्स को सुव्यवस्थित करने में ओवरटाइम भी करना पड़ेगा।

लव– पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। दांपत्य जीवन भी सौहार्दपूर्ण बना रहेगा।

स्वास्थ्य– खांसी, जुकाम जैसे इंफेक्शन से अपना बचाव करें। इस समय वर्तमान वातावरण संबंधी नियमों का पूर्ण रुप से पालन करना आवश्यक है।

भाग्यशाली रंग– बादामी

भाग्यशाली अंक– 2

कन्याः

पॉजिटिव– इस समय ग्रह नक्षत्र आपके जीवन में कुछ सकारात्मक परिवर्तन ला रहे हैं। आपको बेहतरीन उपलब्धियां हासिल होगी। किसी भी कार्य को गंभीरता से विचार-विमर्श करके उस पर कार्य करें, आपको अवश्य ही लाभ होगा।

नेगेटिव– कभी-कभी आपका गुस्सा तथा जल्दबाजी जैसा स्वभाव आपके लिए ही कुछ परेशानियां खड़ी कर देता है, तथा दूसरों के साथ संबंधों में भी खटास आ जाती है। इसलिए कुछ समय आत्म अवलोकन में भी लगाएं। इससे आप में सही गलत की समझ पैदा होगी।

व्यवसाय– व्यवसायिक गतिविधियां निर्विघ्न चलती रहेंगी। सहयोगियों तथा कर्मचारियों का भी पूर्ण रूप से साथ मिलेगा। परंतु आलस की वजह से आज का काम कल पर ना टालें, बल्कि कार्यों को समयानुसार पूर्ण करने की कोशिश करें।

लव– किसी पुराने मित्र के मिलने से खुशनुमा यादें ताजा होंगी। दांपत्य जीवन में भी उचित सामंजस्य बना रहेगा।

स्वास्थ्य– स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु बदलते मौसम की वजह से लापरवाही करना बिल्कुल उचित नहीं है।

भाग्यशाली रंग– पीला

भाग्यशाली अंक– 3

तुलाः

पॉजिटिव– रिश्तेदारों के साथ खराब संबंधों को सुधारने में आपकी विशेष भूमिका रहेगी। और इसमें आप कामयाब भी होंगे। संतान पक्ष को कोई उपलब्धि हासिल होने से सुकून और खुशी मिलेगी। तथा इस खुशी को एंजॉय करने के लिए परिवार के साथ घूमने-फिरने का भी कोई प्रोग्राम बन सकता है।

नेगेटिव– ध्यान रखें कि दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करने से आपके ही मान-सम्मान में कमीं आ सकती है। बेहतर होगा कि अपने काम से ही मतलब रखें। पड़ोसियों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें।

व्यवसाय– आज कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिल सकती है। इस समय अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए बहुत अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। आपके विरोधी आपको कुछ नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। परंतु आप सूझबूझ और आत्मविश्वास से उन्हें कामयाब नहीं होने देंगे।

लव– जीवनसाथी की अस्वस्थता की वजह से पारिवारिक जिम्मेवारी भी निभानी पड़ेगी। जिसकी वजह से आपके ऊपर अत्यधिक काम का बोझ रहेगा।

स्वास्थ्य– स्वास्थ्य ठीक रहेगा परंतु पारिवारिक लोगों के स्वास्थ्य की देखभाल में आपका अत्यधिक समय व्यतीत होगा।

भाग्यशाली रंग– गुलाबी

भाग्यशाली रंग– 6

वृश्चिकः

पॉजिटिव– आजकल आप धैर्य व शांतिपूर्ण तरीके से अपने कार्यों को संपन्न कर रहे करेंगे। इस स्वभाव की वजह से आपको अपने काम के उचित परिणाम हासिल होंगे। तथा मानसिक सुकून भी बना रहेगा। कहीं से ही कोई रुकी पेमेंट भी मिल सकती है इसलिए उसके लिए प्रयासरत रहें।

नेगेटिव– युवाओं तथा विद्यार्थियों को अनुशासित तथा मर्यादित दिनचर्या बनाकर रखना अति आवश्यक है। लापरवाही की वजह से ये लोग अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। अपनी महत्वपूर्ण चीजों तथा दस्तावेजों की संभाल स्वयं करें, दूसरों पर निर्भर ना रहें।

व्यवसाय– अगर कार्यक्षेत्र में कुछ नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो उस पर एक बार दोबारा विचार करने की जरूरत है। इस समय ग्रह गोचर कुछ नुकसानदायक परिस्थितियों की सूचना दे रहा है। नौकरी पेशा लोगों को ऑफिस का काम हल्का होने से सुकून तथा राहत मिलेगी।

लव– पारिवारिक सामंजस्य उचित बना रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी प्रकार की बदनामी मिलने की आशंका है। इसलिए सावधान रहें।

स्वास्थ्य– कामों में व्यवधान आने से तनाव तथा अवसाद जैसी स्थिति रहेगी। इसका उचित इलाज योगा और मेडिटेशन है।

भाग्यशाली रंग– हरा

भाग्यशाली अंक– 4

धनुः

पॉजिटिव– आज धार्मिक तथा आध्यात्मिक क्षेत्र से जुड़ी गतिविधियों में कुछ समय व्यतीत होगा। तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता करके मानसिक सुकून भी मिलेगा। काफी समय बाद नजदीकी रिश्तेदारों के साथ मेलजोल होने से घर के सभी सदस्य बहुत अधिक आनंदित होंगे।

नेगेटिव– विद्यार्थियों को अपने कैरियर संबंधी साक्षात्कार में विफल होने से मन खिन्न रहेगा। परंतु इस समय नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी ना होने दें। तथा पुनः अपने लक्ष्य को हासिल करने में लग जाए। अभिभावकों को अपने बच्चों का आत्मबल बनाकर रखने में सहयोग अवश्य करें।

व्यवसाय– व्यक्तिगत व्यस्तता की वजह से कार्यक्षेत्र पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। परंतु कर्मचारियों के सहयोग से व्यापारिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी अपनी जॉब से संबंधित कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिल सकती है।

लव– किसी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप की वजह से घर के सदस्यों के बीच कुछ गलतफहमियां उत्पन्न होंगी। बेहतर होगा कि आपसी सामंजस्य बनाकर रखें।

स्वास्थ्य– एलर्जी की वजह से गला खराब हो सकता है। जिसकी वजह से बुखार से भी परेशान रहेंगे।

भाग्यशाली रंग– आसमानी

भाग्यशाली अंक– 7

मकरः

पॉजिटिव– पिछले कुछ समय से चल रही विपरीत परिस्थितियों में आज अचानक ही किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद मिलेगी, जिससे आप अपनी समस्याओं से मुक्ति पा लेंगे। इस समय किसी भी अनुभवी व्यक्ति की सलाह की अवहेलना ना करके उस पर गंभीरता से विचार करें।

नेगेटिव– इनकम टैक्स संबंधी कोई झंझट खड़ा हो सकता है। अपने पेपर वर्क को एकदम व्यवस्थित रखें। अपनी व्यक्तिगत परेशानियों का नकारात्मक प्रभाव बच्चों पर ना पड़ने दें। तथा किसी को उधार पैसा देने से भी परहेज करें।

व्यवसाय– इस समय व्यवसाय में आपके पक्ष में कुछ महत्वपूर्ण स्थितियां बन रही हैं, इसलिए पूरी गंभीरता के साथ अपने कार्यों को अंजाम दे। धीमी गति से चल रहे काम में अब सुधार आएगा। ऑफिस मे सहकर्मी ईर्ष्या तथा जलन की भावना से आपके कार्यों में कुछ नुकसान पहुंचा सकते हैं।

लव– घर का माहौल आपसी कहासुनी की वजह से कुछ तनावपूर्ण रहेगा। बेहतर होगा कि किसी भी नकारात्मक बात को ज्यादा तूल ना दें।

स्वास्थ्य– गैस तथा एसिडिटी की समस्या रहेगी। लिवर संबंधी अपनी जांच अवश्य करवा लें।

भाग्यशाली रंग– नीला

भाग्यशाली अंक– 8

कुंभः

पॉजिटिव– जिस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आप काफी समय से प्रयासरत थे, आज उसके उचित परिणाम हासिल करने का समय आ गया है। इसलिए प्रयासरत रहें और आशावादी बने रहें। परंतु अपनी दिनचर्या में अत्यधिक अनुशासन और मेहनत की आवश्यकता है।

नेगेटिव– कभी-कभी ऐसा प्रतीत होगा कि जैसे भाग्य साथ नहीं दे रहा है। परंतु नकारात्मकता लाने की बजाय अपने काम करने की प्रणाली में बदलाव लाएं। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह व सहयोग का भी अवश्य अनुसरण करें।

व्यवसाय– व्यवसाय में उत्पादन क्षमता में सुधार आना शुरू होगा। आर्थिक स्थितियां भी बेहतर होंगी। इस समय मार्केट से संबंधित कार्यों को निपटाने की कोशिश करें। तथा अपनी पुरानी पार्टियों के साथ भी पुनः संपर्क स्थापित करने से फायदा हो सकता है।

लव– अपने कार्यों में जीवन साथी की सलाह अवश्य लें जिससे आपका मनोबल बढ़ेगा। तथा आपसी संबंधों में भी मधुरता आएगी।

स्वास्थ्य– डायबिटीज से ग्रसित लोग अपना विशेष ध्यान रखें। तथा अपने खानपान संबंधी आदतों को सुव्यवस्थित बनाकर रखना भी आवश्यक है।

भाग्यशाली रंग– आसमानी

भाग्यशाली अंक– 6

मीनः

पॉजिटिव– प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त अथवा स्थान परिवर्तन संबंधी कार्यों की योजनाएं बनेंगी। इस समय इन कार्यों के लिए ग्रह स्थिति बहुत ही अनुकूल है, इसलिए प्रयासरत रहें। परिवार के किसी सदस्य के विवाह संबंधी रिश्ते की बात भी चल सकती है।

नेगेटिव– कुछ नजदीकी संबंधों को खराब होने से बचाने के लिए आपको अगर झुकना पड़े तो शर्मिंदगी महसूस ना करें। बड़े बुजुर्गों का मान-सम्मान बनाकर रखें। विद्यार्थियों को अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए अधिक मेहनत की आवश्यकता है।

व्यवसाय– मीडिया, प्रिंटिंग आदि से संबंधित व्यवसाय में लाभदायक स्थितियां बन रही हैं। इस समय दूरदराज इलाके में अपने संपर्क स्थापित करने के लिए गृह स्थिति अनुकूल है। इसलिए समय का भरपूर उपयोग करें।

लव– पति-पत्नी के बीच घर की किसी समस्या को लेकर कुछ कहासुनी रहेगी। परंतु इसका नकारात्मक प्रभाव परिवार की सुख शांति को भी भंग कर सकता है।

स्वास्थ्य– चोट लगने या एक्सीडेंट होने जैसी स्थिति बन रही है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। बेहतर तो यही होगा कि आज वाहन का उपयोग ही ना करें।

भाग्यशाली रंग– केसरिया

भाग्यशाली अंक– 3

Related posts

अमेरिका को नाराज़ कर क्या ईरान से भी रूस की तरह तेल ख़रीदेगा भारत

News Blast

धूप में खड़े होने से नहीं मरता है कोरोनावायरस और बिना खांसे 10 सेकंड तक सांस रोकना संक्रमण न होने की गारंटी नहीं

News Blast

16 को सूर्य का राशि परिवर्तन:खत्म होगा बुधादित्य योग, 17 अगस्त तक रहेगा सूर्य-शनि का अशुभ असर

News Blast

टिप्पणी दें