- Hindi News
- Career
- MPPEB Sarkari Naukri | MPPEB Naukri AEO Recruitment 2020: 683 Vacancies For AEO Posts, Madhya Pradesh Professional Examination Board Notification For Details Like Eligibility, How To Apply
5 दिन पहले
- कॉपी लिंक
मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB), भोपाल ने किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग में रूरल एग्रीकल्चर एक्सटेंशन ऑफिसर (एग्जीक्यूटिव) और सीनियर एग्रीकल्चर एक्सटेंशन ऑफिसर (एग्जीक्यूटिव) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। बोर्ड की तरफ से 5 नवंबर को जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक AEO के कुल 863 पदों पर भर्ती की जानी है। इसमें सीधी भर्ती और संविदा भर्ती के पद शामिल हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आखिरी तारीख तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पदों की संख्या- 863
पद | संख्या |
एग्रीकल्चर एक्सटेंशन ऑफिसर | 614 |
सीनियर एग्रीकल्चर एक्सटेंशन ऑफिसर | 72 |
योग्यता
इन पदों के लिए एग्रीकल्चर साइंस की क्वालिफिकेशन रखने वाले कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन की ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
जरूरी तारीखें
नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख | 05 नवंबर |
आवेदन शुरू होने की तारीख | 10 नवंबर |
आवेदन की आखिरी तारीख | 24 नवंबर |
आवेदन में सुधार की आखिरी तारीख | 29 नवंबर |
परीक्षा की तारीख | 10 से 13 फरवरी, 2021 |
एप्लीकेशन फीस
कैटेगरी | फीस |
जनरल | 500 रुपए |
एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस | 200 रुपए |
कैसे करें आवेदन
इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार 10 नवंबर से 24 नवंबर तक ऑफिशियल वेबसाइट peb.mp.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।