April 29, 2024 : 11:01 AM
Breaking News
लाइफस्टाइल

सप्ताह का पहला दिन सोमवार, सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 2 नवंबर का दिन

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Monday Tarot Horoscope, Somwar Ka Rashifal, Tarot Rashifal For Somwar, Aaj Ka Rashifal, Monday Horoscope, 2nd November Rashifal

9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • मेष और वृष राशि के लोग सोमवार को रिश्तों के मामले सावधान रहें, मिथुन राशि के लोगों को व्यापार में मिल सकता है लाभ

आज सप्ताह का पहला दिन सोमवार है। टैरो कार्ड्स के मुताबिक 2 नवंबर को मेष और वृष राशि के लोग सोमवार को रिश्तों के मामले सावधान रहना होगा, वरना परेशानियां बढ़ सकती हैं। मिथुन राशि के लोगों को व्यापार में लाभ मिल सकता है। टैरो रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार, 2 नवंबर का दिन…

मेष – SEVEN OF CUPS

रिश्तों से जुड़ी तकलीफ का असर आज आप पर अधिक मात्रा में हो सकता है। निजी व्यक्ति का आपके प्रति बर्ताव आपको भावनात्मक रूप से तकलीफ देगा; इसलिए व्यक्ति को किस दायरे में रहकर आप से बात करना है यह आपको अपनी कृती से दिखाना होगा। आत्मविश्वास की कमी होना आपको अपने लक्ष्य को पाने से रोक सकता है।

करियर: अपयश का डर आपको अधिक सताएगा।

लव: प्रिय व्यक्ति का आप से दूर रहना आपको अकेलेपन की भावना दिला सकता है।

हेल्थ: छोटे बच्चों को पेट का इन्फेक्शन सताएगा।

लकी कलर: लाल

लकी नंबर :7

वृषभ – FOUR OF PENTACLES

परिवार के साथ पैसों की वजह से वाद विवाद उत्पन्न हो सकते हैं। अचानक से खर्चा बढ़ जाना आपके लिए चिंता की बात हो सकता है। कुछ लोगों को पैसों की आवक जावक में संतुलन बनाए रखना आसान होगा। फिर भी आप के ऊपर बने कर्ज को जल्द से जल्द मिटाने की कोशिश करें।

करियर :सोने के व्यापार से जुड़े लोगों को फायदा होगा।

लव: पति पत्नी के बीच छोटी-छोटी लड़ाइया होती रहेगी।

हेल्थ: ऊर्जा और उत्साह की कमी की वजह से उदास महसूस हो सकता है।

लकी कलर :ऑरेंज

लकी नंबर :3

मिथुन – THREE OF PENTACLES

कंस्ट्रक्शन से जुड़े लोगों को आज दिन फलदायक होगा। व्यक्तिगत जीवन के साथ व्यापार में भी वृद्धि दिखेगी। परिवार से जुड़ा कोई कार्य में प्रगति दिखेगी जो आपका काम के प्रति उत्साह भी बढ़ा सकती है। परिवार के किसी व्यक्ति द्वारा आपको व्यापार की नई संधि प्राप्त हो सकती है।

करियर: आर्किटेक्ट के विद्यार्थियों को निष्णात व्यक्ति द्वारा मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

लव: पति पत्नी मिलकर नए कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं।

हेल्थ: शरीर में विटामिन की कमी की वजह से मांसपेशियां या हड्डी से जुड़ा दर्द सता सकता है।

लकी कलर: नीला

लकी नंबर :2

कर्क – TEN OF WANDS

आज आप पर काम का तनाव बढ़ेगा लेकिन यह तनाव आपको अपने पूरे पोटेंशियल का इस्तेमाल करने में मददगार होगा। जिन बातों में काफी दिनों से आप प्रगति नहीं कर पा रहे थे आज अधिक मेहनत द्वारा उन बातों को हासिल करना आपके लिए मुमकिन हो सकता है। आर्थिक नियोजन के बारे में गहराई से सोचा जाएगा।

करियर: काम में व्यवस्था स्थापित करना आपके लिए महत्वपूर्ण होगा।

लव: विवाह से जुड़े निर्णय के बारे में गहराई से सोचा जाएगा।

हेल्थ: शरीर में बढ़ती गर्मी तकलीफ दे सकती है।

लकी कलर :पीला

लकी नंबर :8

सिंह – PAGE OF CUPS

आज आपको मनचाहे नए मौके आसानी से प्राप्त होंगे फिर भी उन पर अमल करने की इच्छा कम होने की वजह से आप अपने कंफर्ट जोन को नहीं छोड़ पाएंगे। किसी व्यक्ति से बात करते समय आपको अपने जटिल प्रश्न का जवाब मिल सकता है इसलिए जागरूकता रखें।

करियर: व्यापारियों को नए व्यक्ति के परिचय द्वारा फायदा हो सकता है।

लव: पारिवारिक जिम्मेदारियों को नजरअंदाज ना करें।

हेल्थ: कुछ लोगों को अस्थमा की तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर: गुलाबी

लकी नंबर: 1

कन्या – KNIGHT OF CUPS

धीरे-धीरे ही सही, लेकिन आपको अपने लक्ष्य के बारे में विचार और कृती दोनों में भी फर्क नजर आएगा जो आपको प्रगति की ओर ले कर जा रहा है। आज आपको जीवन में क्या चाहिए यह बात से ज्यादा क्या नहीं चाहिए इस बात पर गौर करना होगा ताकि बेकार की बातों पर अपनी ऊर्जा गवाने से आप खुद को रोक सकेंगे।

करियर: काम में बदलाव लाने की आवश्यकता।

लव: नजदीकी रिश्तेदार द्वारा विवाह संबंधित प्रपोजल आ सकता है।

हेल्थ: सेहत को ठीक रखने के लिए खानपान पर ध्यान देना अवश्य होगा।

लकी कलर :सफेद

लकी नंबर: 4

तुला – KNIGHT OF SWORDS

कुछ बातों में प्रगति न देख पाना आपके संयम को खत्म कर रहा है फिर भी अपने प्रयत्नों को ना छोड़े। काम को जल्दी निपटाने की कोशिश में आपसे गलतियां होने की वजह से काम और भी जटिल बन सकता है। सरकारी दस्तावेजों को संभाल कर रखें।

करियर: रियल एस्टेट से जुड़े व्यक्तियों को प्रगति दिखेगी।

लव: काफी समय से जो लोग रिलेशनशिप में है उनको विवाह संबंधित निर्णय जल्दी लेने होंगे।

हेल्थ: दांतों से जुड़ी तकलीफ बढ़ सकती है।

लकी कलर: पीला

लकी नंबर: 6

वृश्चिक – QUEEN OF SWORDS

आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता कम होने की वजह से निर्णय लेने का अधिकार उचित व्यक्ती को देना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। मानसिक स्वास्थ्य का ठीक ना होना आपके काम पर असर दिखाएगा। व्यक्तिगत बातों की चर्चा अधिक ना होने दें।

करियर: नई नौकरी प्राप्त करने के लिए पुरानी नौकरी को छोड़ पाना आपके लिए मुश्किल हो सकता है।

लव: जीवन साथी से संबंध सुधारने के लिए उनकी भावनाओं को प्रकट करने का अवसर देना होगा।

हेल्थ: बच्चों और महिलाओं पर बदलते वातावरण का असर हो सकता है।

लकी कलर: ग्रे

लकी नंबर:5

धनु – SIX OF CUPS

पुराने मित्र से मुलाकात अचानक से हो सकती है। किसी व्यक्ति से बिगड़े हुए संबंधों को सुधारने की आपकी कोशिश सफलता देगी। फिर भी रिश्ते में पहले जैसा लगाव ना देखने की वजह से आपको दुख हो सकता है।

करियर: विदेश में नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती है।

लव : पार्टनर द्वारा सरप्राइस शाम तक मिल सकता है।

हेल्थ: रीड की हड्डी की तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर: लाल

लकी नंबर: 6

मकर – STRENGTH

रोजमर्रा की जिंदगी से दूर निसर्ग में वक्त बिताना आज आपके लिए अधिक फायदेमंद हो सकता है इसके द्वारा आपको काम करने के लिए नई उर्जा भी प्राप्त होगी। अपनी भावनाओं पर काबू रखना आज आपके लिए जरूरी होगा खास करके जब बातें आपके मन के विरुद्ध हो रही हो।

करियर: इच्छा शक्ति द्वारा आप कठिन काम में भी बदलाव ला पाएंगे।

लव: पार्टनर को आपके भावनात्मक रूप से सहयोग की अपेक्षा होगी।

हेल्थ: एसिडिटी से राहत मिल सकती है।

लकी कलर: हरा

लकी नंबर : 1

कुंभ – THE HERMIT

व्यक्तिगत बातों को आज नजरअंदाज ना करें। आगे बढ़ने के लिए आत्म परीक्षण कर के खुद के अंदर क्या बदलाव लाना है, यह जानना आज आपके लिए जरूरी हो सकता है। इसलिए शांत वातावरण और अकेले में बिताया समय आपके लिए मददगार होगा। औरों के साथ खुद को भी माफ करना सीखे ।

करियर: काम के बारे में आपका अनुभव दुसरों के लिए उपयुक्त हो सकता है।

लव: लव लाइफ पर ध्यान ना देना आपकी मुश्किल बढ़ाएगा।

हेल्थ: नींद संबंधित तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर :पीला

लकी नंबर: 9

मीन – WHEEL OF FORTUNE

आज दिनभर सकारात्मक ऊर्जा आपके आसपास बनी रहेगी। जिन बातों से या व्यक्ति के परिचय में आने के बाद आपको उर्जा में बदलाव दिख रहा है ऐसे लोगों से कुछ दिन दूरियां बनाए रखना आपके लिए ठीक होगा।

विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगने की वजह से करियर के बारे में गहराई से सोचा जा सकता है।

करियर: व्यापारी और फ्रीलांसर्स को अपने काम द्वारा पहचान और आर्थिक प्रगति दिखेगी।

लव: पार्टनर्स में संबंध सुधरेंगे।

हेल्थ: पीठ दर्द की तकलीफ योग द्वारा दूर हो सकती है।

लकी कलर: ऑरेंज

लकी नंबर: 1

ये भी पढ़ें

अनमोल विचार:जीवन हमेशा अपने सबसे अच्छे स्वरूप में आने से पहले किसी संकट का इंतजार करता है

लियो टॉलस्टॉय के विचार:जब हम किसी से प्रेम करते हैं तो हम उन्हें ऐसे प्रेम करते हैं, जैसे वे हैं, ना कि जैसा हम उन्हें बनाना चाहते हैं

प्रेरक कथा:अपने धन का सही समय पर उपयोग कर लेना चाहिए, वरना बाद में पछताना पड़ सकता है, सदुपयोग के बिना धन व्यर्थ है

चाणक्य नीति:पुत्र वही है जो पिता का भक्त है, पिता वही है जो पालन करता है, मित्र वही है जिस पर विश्वास है

गीता:कोई भी व्यक्ति किसी भी अवस्था में पल भर भी कर्म किए बिना नहीं रह सकता, सभी अपनी प्रवृत्ति के अनुसार कर्म करते हैं

प्रेरक कथा:दूसरों के बुरी बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए, वरना हमारा मन अशांत हो जाता है, सिर्फ अपने काम में मन लगाएं

Related posts

जुलाई के त्योहारों का कैलेंडर:इस महीने 17 दिन रहेंगे व्रत-पर्व, 11 से शुरू होगी गुप्त नवरात्रि और 24 को गुरु पूर्णिमा

News Blast

जिस व्यक्ति के मन में सिर्फ प्रश्न ही प्रश्न होते हैं, उसे कभी भी उन प्रश्नों के उत्तर सुनाई नहीं देंगे, ऐसे लोग हमेशा अशांत ही रहते हैं

News Blast

तेज याद्दाशत, मजबूत बाल और चमकदार स्किन चाहिए तो अखरोट खाएं, यह हडि्डयों को मजबूत बनाने के साथ कब्ज से बचाता है

News Blast

टिप्पणी दें