May 24, 2024 : 5:38 AM
Breaking News
बिज़नेस

रिकॉर्ड 35 अरब डॉलर जुटा सकता है चीन का एंट ग्रुप; निर्धारित की गई शेयर की कीमत

नई दिल्ली10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • एंट चीन की सबसे बड़ी पेमेंट ऐप अली पे का संचालन करता है
  • कंपनी आईपीओ के जरिए 34.5 अरब डॉलर जुटाएगी

चीन का एंट ग्रुप शंघाई और हांगकांग में इनिशियल पब्लिक ऑफर (आईपीओ) के जरिए 35 अरब अमेरिकी डॉलर यानी की 2.56 लाख करोड़ रुपए जुटा सकता है। अगर ऐसा होता है तो यह दुनिया के इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ होगा। चीन के दिग्गज ई-कॉमर्स ग्रुप की फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी कंपनी एंट ने हॉन्गकॉन्ग और शंघाई स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टिंग के लिए आवेदन किया है। सोमवार को शेयर की कीमत निर्धारित की गई है।

सोमवार का शंघाई में एंट का शेयर 10.26 डॉलर पर

एंट चीन की सबसे बड़ी पेमेंट ऐप अली पे का संचालन करता है। चीन की दो ऑनलाइन पेमेंट सर्विसेज में से यह एक है। कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी मनी मार्केट चलाने के साथ ही अपने यूजर्स के लिए क्रेडिट रेटिंग सिस्टम और सीसेम क्रेडिट चलाता है। शंघाई में एंट का शेयर सोमवार को को 68.8 युआन (10.26 डॉलर) और हांगकांग में 80 हांगकांग डॉलर या 10.32 अमेरिकी डॉलर रहा।

अरामको से भी बड़ा होगा एंट का आईपीओ

कंपनी आईपीओ के जरिए 34.5 अरब डॉलर जुटाएगी। यह पेट्रोलियम कंपनी सऊदी अरामको की पिछले साल की 29 अरब डॉलर की शेयर बिक्री पेशकश से अधिक है। इस तरह एंट का आईपीओ दुनिया की सबसे बड़ी शेयर बिक्री पेशकश बन जाएगा। एंट ग्रुप की कुल वैल्यू कम से कम 150 अरब डॉलर है। यह दुनिया की सबसे अधिक वैल्यू वाली यूनिकॉर्न है। चीनी कंपनी एंट में अलीबाबा ग्रुप की 33 फीसदी होल्डिंग है।

इसे पढ़ सकते हैं-

भास्कर एक्सप्लेनर:अलीबाबा के जैक मा ला रहे हैं दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ, सऊदी अरामको से भी बड़ा, जानिए इसके बारे में सबकुछ

Related posts

घट रहा है टाटा समूह की आईटी कंपनी टीसीएस का रेवेन्यू, वित्त वर्ष 2020 में महज 3.5 प्रतिशत की रही वृद्धि

News Blast

थोड़े इंतजार में फायदा:कोविड के घटते केस से मांग बढ़ी तो महंगे हुए एयर फेयर, स्कीमों और एडवांस बुकिंग से अगस्त-अक्टूबर का किराया सस्ता

News Blast

बैंक एफडी या सेविंग अकाउंट पर मिलने वाले ब्याज पर टैक्स छूट के लिए 30 जून तक भरें 15G या 15H फॉर्म, ऑनलाइन भर सकते हैं फार्म

News Blast

टिप्पणी दें