May 16, 2024 : 1:55 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

महापौर ने दिल्ली सरकार से बकाया देने का किया अनुरोध

नई दिल्ली10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • दिल्ली सरकार निगम के हक का रुपया ना देकर रही है खिलवाड़: महापौर

आर्थिक संकट के दौर से गुजर रही पूर्वी दिल्ली नगर निगम अपने कर्मचारियों के वेतन एवं अन्य भत्ते समय से नहीं दे पा रही है। निगम कर्मचारियों को जुलाई मास का वेतन देने के बाद भी अगस्त व सितंबर महीने का वेतन देना बाकी है। इसके अलावा अन्य खर्चे का भुगतान भी लंबित है। यह बात पूर्वी दिल्ली के महापौर निर्मल जैन ने गुरुवार को प्रेसवार्ता में कही।

उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से निवेदन किया कि दिसंबर तक की दाे तिमाही की बकाया राशि 956.35 करोड़ रूप, है उसे तुरंत निगम को उपलब्ध कराए ताकि निगमकर्मियों के वेतन का भुगतान किया जा सके। वर्तमान में दिल्ली सरकार से निगम को 961 करोड़ रुपए बेसिक टैक्स असाइनमेंट में एवं योजना मद में 716 करोड़ रुपए मिलने है, जिसकी 2 तिमाही के अंतर्गत बेसिक टैक्स असाइनमेंट में 720 करोड़ रुपए और योजना मद में 537 करोड़ रुपए आने थे।

Related posts

दिल्ली में बढ़ते संक्रमण का कारण मास्टर प्लान-2021 : आरडब्ल्यूए

News Blast

एक शिक्षक जिसने 31 साल की क़ानूनी लड़ाई के बाद हासिल किया अपना हक़

News Blast

राजद्रोह केस में गिरफ्तारी पर बड़ा फैसला:सुप्रीम कोर्ट ने मणिपुर के एक्टिविस्ट को आज ही रिहा करने का आदेश दिया, एरेन्ड्रो ने कहा था- गोबर से कोरोना ठीक नहीं होगा

News Blast

टिप्पणी दें