May 18, 2024 : 9:18 AM
Breaking News
मनोरंजन

भाई को इंसाफ दिलाने बहन श्वेता ने सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट किए, दोस्त स्मिता ने विकीपीडिया स्टेटस बदलवाने पिटीशन साइन करने अपील की

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Sushant’s Sister Shweta Deleted Insta Twitter Accounts While Friend Smita Parikh Asked Fans To Sign Petition For Change Wikipedia Status To Murder

16 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को आज 4 महीने पूरे हो गए हैं और हर दिन केस में नया मोड़ आ रहा है। इस बीच सुशांत को इंसाफ दिलाने के लिए ग्लोबल मूवमेंट चलाने वाली उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अचानक ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स डिलीट कर दिए हैं। इन्हीं अकाउंट्स के जरिए उन्होंने सुशांत को इंसाफ दिलाने के लिए दुनियाभर में अभियान चलाया था।

वहीं उनकी दोस्त स्मिता पारिख ने फैन्स से अपील की है कि विकीपीडिया स्टेटस पर उनकी मौत की वजह सुसाइड की जगह मर्डर करवाने की ऑनलाइन पिटीशन पर साइन करें।

यूएस में रहती हैं सुशांत की बहन श्वेता
सुशांत की बहन श्वेता अमेरिका में रहती हैं और वहीं से सुशांत केस की हर अपडेट पर नजर रखती हैं। 14 जून के बाद से ही वो सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए हर अपडेट्स की जानकारी सुशांत के फैंस को दे रही थीं और उनके लिए न्याय की मांग कर रही थीं। सुशांत के फैंस ने भी कई मूवमेंट शुरू किए हैं। इनमें से ज्यादातर सुशांत की डायरी में लिखे 50 सपनों पर आधारित हैं।

सुशांत को नुकसान पहुंचाने वाली इंडस्ट्री अब चुप क्यों- स्मिता
सुशांत की अच्छी दोस्त माने जाने वाली स्मिता पारीख ने ट्विटर पर एक पोस्ट की है। इसमें उन्होंने विकीपीडिया पर सुशांत सिंह मामले की समरी अपडेट करने की अपील की है। ताकि विकीपीडिया में सुसाइड की जगह मर्डर लिखा जाए। स्मिता ने ट्वीट किया- हम सभी चाहते हैं कि आरोपी सलाखों के पीछे जाएं। जो अभी तक खुले घूम रहे हैं। इन लोगों ने महीनों तक प्लानिंग की और उसके (सुशांत) अपनों ने ही पीठ में छुरा घोंपा। उसे बचाया नहीं जा सका। दुनिया को उसकी जरूरत थी, हमें उसकी जरूरत थी। उसको नुकसान पहुंचाने वाली इंडस्ट्री अब चुप है.. क्यों?

Related posts

रणवीर सिंह के जन्मदिन पर फैन्स ने स्कूलों में बांटे कम्प्यूटर, हर साल इस खास दिन जरुरतमंद लोगों की करते हैं मदद

News Blast

पत्रकार कमाल ख़ान नहीं रहे

News Blast

चिरंजीवी सरजा को आखिरी बार गले लगाया तो फूट-फूट कर रो पड़ीं प्रेग्नेंट पत्नी मेघना, दो साल पहले ही हुई थी शादी

News Blast

टिप्पणी दें