- Hindi News
- Local
- Delhi ncr
- Knife Stabs Young Man For Girlfriend, Gambhir; Deadly Attack On A Youth In Sunlight Colony Area Of The Capital
नई दिल्ली5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- तीन आरोपितों अंकुश, शाहिद और निखिल को अरेस्ट किया
सनलाइट कॉलोनी इलाके में गर्लफ्रेंड के पीछे एक युवक पर चाकू से हमला कर पेट से उसकी आंत बाहर निकाल दी। घायल राहुल को नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस केस में तीन आरोपितों अंकुश, शाहिद और निखिल को गिरफ्तार कर लिया है। साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट डीसीपी राजेन्द्र प्रसाद मीणा ने बताया नौ अक्टूबर की शाम एक युवक के घायल होने की सूचना मिली।
मौके पर घायल राहुल और उसका भाई मनदीप मिला। उसके पेट में चाकू मारे गए थी। आंतें बाहर थी। घायल को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया और मनदीप की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच लिया। जांच के दौरान तीन आरोपी अरेस्ट हो गए। इनसे घटना में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है।
आरोपितों ने बताया एलेक्स थॉमस नामक युवक ने आरोपित अंकुश और अपने साथियों को बताया कि तैमूर नगर का रहने वाला एक युवक राहुल उसकी गर्लफ्रेंड को तंग कर रहा है। घटना से 15 दिन पहले राहुल की तिकोना पार्क के पास पिटाई की गई, थी, लेकिन राहुल उन लोगों से बच कर भाग गया था।
नौ अक्टूबर को राहुल जूस कॉर्नर पर खड़ा था,उन युवकों ने उसे पकड़कर पीटना शुरु कर दिया। इस दौरान एलेक्स ने एक जेब से चाकू निकाल कर उसके पेट में मार दी और मौके से फरार हो गये।
राहुल हत्याकांड: भाजपा के दबाव में गवाहों को प्रताड़ित कर रही पुलिस: आप
आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने मंगलवार को प्रेसवार्ता कर कहा कि भाजपा के दबाव में दिल्ली पुलिस राहुल राजपूत हत्याकांड मामले में चश्मदीद गवाहों को प्रताड़ित कर रही है।
राहुल की महिला मित्र ने आरोप लगाया है कि रात में सादी वर्दी में पुलिसवाले उससे मिलने आए और एक महिला पुलिस ने सबूत मिटाने के लिए सिमकार्ड निकाल कर उसके मोबाइल को तोड़ दिया। राहुल हत्याकांड मामले में नए खुलासे के बाद भाजपा नेताओं में सन्नाटा पसरा हुआ है और इस मुद्दे पर वे सोशल मीडिया से भी गायब हो गए हैं।
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा के अधीन दिल्ली पुलिस के सामने राहुल राजपूत की हत्या हुई, लेकिन दिल्ली पुलिस ने उसे मरने के लिए छोड़ दिया। एक तरफ भाजपा कहती है कि हिन्दू खतरे में है और दूसरी तरफ भाजपा शासित दिल्ली पुलिस के सामने एक हिंदू लड़के को दूसरे सम्प्रदाय के लोगों ने पीट-पीट कर मार दिया, पुलिस ने उसे क्यों नहीं बचाया?