April 26, 2024 : 7:05 PM
Breaking News
लाइफस्टाइल

मंगलवार को शुभ ग्रह स्थिति से 6 राशियों को हो सकता है फायदा, धन लाभ के योग बन रहे हैं

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today) | Daily Rashifal (13th October 2020), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

13 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • सितारों के शुभ प्रभाव से कई लोगों को आज तरक्की के मौके मिल सकते हैं, सोचे हुए काम भी पूरे होंगे

13 अक्टूबर, मंगलवार को चंद्रमा पर बृहस्पति की दृष्टि पड़ने से कुछ लोगों को गजकेसरी योग का शुभ फल मिलेगा। इसके साथ ही शुभ नाम का एक और योग दिनभर रहेगा। ग्रहों के शुभ प्रभाव से मेष, वृष, सिंह, कन्या, धनु और मकर राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक इन 6 राशि वालों को लोगों को जॉब और बिजनेस में धन लाभ हो सकता है। कामकाज की तारीफ होगी और तरक्की के मौके भी मिल सकते हैं। इनके अलावा मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक, कुंभ ओर मीन राशि वाले लोगों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा। इन लोगों को कामकाज में फायदा तो मिल सकता है लेकिन दिनभर संभलकर भी रहना होगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव – इस समय ग्रह स्थितियां परिवर्तन दायक बनी हुई है। अगर आप घर के रखरखाव या मरम्मत संबंधित कोई प्लानिंग कर रहे हैं तो इन कार्यों के लिए समय बहुत ही उपयुक्त है। परिवार व दोस्तों के साथ मनोरंजन तथा डिनर पर जाने आदि में भी समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव – ननिहाल के साथ संबंधों में किसी प्रकार के विवाद जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। अपने स्वभाव को सहज व संयमित बनाकर रखेंगे तो बेहतर होगा। नजदीकी रिश्तेदार के साथ किसी प्रकार की अनहोनी होने की वजह से टेंशन रहेगी।
व्यवसाय – कार्यस्थल पर सभी काम उचित रूप से चलते रहेंगे। सहयोगियों तथा कर्मचारियों का भी पूरा सहयोग रहेगा। नई योजनाओं पर अपना ध्यान अधिक केंद्रित रखें। क्योंकि इस समय तरक्की के बेहतरीन अवसर बने हुए हैं।
लव – प्रेम संबंधों को पारिवारिक लोगों की अनुमति मिलने से जल्द ही विवाह में परिणीत होने के अवसर प्राप्त होंगे। मन में प्रफुल्लता और खुशी रहेगी।
स्वास्थ्य- एसिडिटी और गर्मी की वजह से बेचैनी रहेगी। तरल पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

वृष – पॉजिटिव- आपको कोई भी कार्य करने से पहले उसकी पूरी योजना व प्रारूप बनाना आपके कार्य में गलती होने से बचाएगा। बच्चों के साथ मनोरंजन संबंधी गतिविधियों में समय व्यतीत होगा। साथ में किसी नए काम की पहली इनकम आने से प्रसन्नता व उत्साह बना रहेगा।
नेगेटिव- भाइयों तथा नजदीकी संबंधों के साथ संबंध खराब होने की स्थितियां बन रही है। इसलिए थोड़ा सावधान रहें। बाहरी गतिविधियों में समय व्यतीत होगा। परंतु इसके कोई उचित परिणाम हासिल नहीं होंगे। जिसकी वजह से मन खिन्न रहेगा।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां सामान्य ही रहेगी। आपको किसी काम की अथॉरिटी प्राप्त हो सकती है। जिस पर मन लगाकर काम करने से बेहतरीन अनुबंध भी प्राप्त होने की संभावना है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अभी अधिक मेहनत की आवश्यकता है।
लव- पति-पत्नी के संबंधों में ईगो की वजह से कुछ दिक्कत रहेगी। जो कि दांपत्य जीवन के लिए उचित नहीं है। प्रेम संबंध रोमांटिक तथा खुशनुमा रहेंगे।
स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम और गले में इंफेक्शन जैसी परेशानी रहेगी। अपनी दिनचर्या व खानपान को संयमित रखें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

मिथुन – पॉजिटिव- आप अपनी बौद्धिक क्षमता व व्यवहार कुशलता द्वारा कुछ ऐसे सकारात्मक परिणाम हासिल करेंगे जिनकी वजह से समाज व निकट संबंधियों के बीच मान सम्मान बढ़ेगा। और आपमें और अधिक आत्मविश्वास जागृत होगा। विद्यार्थियों का मन अपनी शिक्षा के प्रति पूरी तरह एकाग्रचित्त रहेगा।
नेगेटिव- ध्यान रखें कि कोई पुराना मुद्दा उभर सकता है जिसकी वजह से किसी नजदीकी व्यक्ति से संबंध खराब होने की आशंका भी है। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना करें। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए बहुत ही अधिक सहायक रहेगी।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आज आपका रहना बहुत जरूरी है। क्योंकि वहां की व्यवस्था में कुछ कमीं रहेगी। इसके लिए भाग्य को दोष ना देकर अपनी कार्यप्रणाली को बदलने की जरूरत है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी अपना टारगेट पूरा करने का तनाव रहेगा।
लव- जीवनसाथी का सहयोग व सलाह आपके मनोबल को बढ़ाएगा। तथा नजदीकी लोगों के साथ मेल मिलाप आपको तरोताजा भी करेगा।
स्वास्थ्य- अपने विचारों को सकारात्मक रखें। क्योंकि गलत सोच से आपके अंदर डिप्रेशन जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

कर्क – पॉजिटिव- पारिवारिक तथा व्यक्तिगत गतिविधियों को सुचारू रूप से रखने के लिए कुछ योजनाएं बनाएंगे, और इसमें कामयाब भी रहेंगे। संतान के कैरियर संबंधी कोई शुभ सूचना मिलने से घर में प्रसन्नता पूर्ण वातावरण रहेगा। तथा कोई गेट टुगेदर भी हो सकती है।
नेगेटिव- परंतु आपका बहुत अधिक अनुशासित होना कभी-कभी पारिवारिक लोगों के लिए परेशानी का कारण बन जाता है। इसलिए अपने व्यवहार में थोड़ा लचीलापन भी बना कर रखना आवश्यक है। मामा पक्ष और बच्चों के संबंधों में किसी प्रकार की खटास ना उत्पन्न होने दें।
व्यवसाय- आज कार्यक्षेत्र में किसी सरकारी या प्राइवेट कंपनी द्वारा कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिल सकती है। परंतु सावधान रहें, क्योंकि कुछ रुकावट आने से परेशानी भी महसूस होगी। इस समय वर्तमान स्थितियों को देखते हुए संयम बनाकर रखना अति आवश्यक है।
लव- पति-पत्नी के बीच रोमांटिक संबंध रहेंगे। प्रेम संबंधों में मर्यादा का ध्यान अवश्य रखें।
स्वास्थ्य- बदलते मौसम की वजह से कोई इंफेक्शन या छाती से संबंधित कोई दिक्कत उत्पन्न हो सकती है। दिनचर्या को व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6

सिंह – पॉजिटिव- आपका प्रभावशाली व शांति प्रिय व्यक्तित्व जैसा गुण कई मामलों में एक अस्त्र का काम करेगा। आर्थिक समस्याओं से राहत मिलेगी। साथ ही कोई रुका हुआ पैसा भी मिल जाएगा। नजदीकी व्यक्तियों के साथ संबंध मधुर होंगे।
नेगेटिव- विद्यार्थी गण सावधान रहें, उनकी पढ़ाई के प्रति लापरवाही उनके रिजल्ट को खराब कर सकती है। सोशल मीडिया व फालतू बातों में पड़कर अपने कैरियर के साथ किसी भी प्रकार का समझौता ना करें। चंचलता पर काबू पाने के लिए मेडिटेशन उचित उपाय हैं।
व्यवसाय- नए व्यापार को शुरू करने अथवा वर्तमान व्यापार के विस्तार संबंधी अगर कुछ नई योजनाएं बना रहे हैं, तो उस पर एक बार पुनर्विचार करने की आवश्यकता है। नौकरी में अधिकारियों व सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग रहेगा।
लव- घर के सभी सदस्यों का आपसी सामंजस्य मधुर रहेगा। प्रेम संबंधों में मनमुटाव व तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं।
स्वास्थ्य- तनाव, अवसाद तथा मौसमी बीमारियों से थोड़ा बचकर रहें। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन लाभकारी रहेगा।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या – पॉजिटिव- आपका योजनाबद्ध तरीके से अपनी दिनचर्या व कार्यों को करना आपको अपना लक्ष्य प्राप्त करने में सहायता करेगा। बच्चों की भावनाओं को समझते हुए उनकी गतिविधियों में सहयोग करना उन्हें भावनात्मक संबल प्रदान करेगा।
नेगेटिव- किसी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप की वजह से आपके काम में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। बेहतर होगा कि दूसरों की अपेक्षा अपनी कार्य क्षमता पर विश्वास रखें। आज किसी भी प्रकार की यात्रा से परहेज करें क्योंकि कोई लाभ नहीं होने वाला है।
व्यवसाय- व्यापार में किसी भी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है, बस अपने काम को योजनाबद्ध तरीके से करते चलें। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए आज का दिन कुछ खास उपलब्धियां देने वाला है।
लव- पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। परंतु इसका असर अपने परिवार पर ना पड़ने दें। स्वयं ही बैठकर सुलझाएंगे तो अच्छा है।
स्वास्थ्य- खांसी, जुखाम व गले से संबंधित किसी भी परेशानी को नजरअंदाज ना करें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

तुला – पॉजिटिव- कुछ विपरीत परिस्थितियां सामने आएंगी, पर आप उनका सामना करने में भी सक्षम रहेंगे। आज आप अपने अंदर गजब का आत्मविश्वास व ऊर्जा महसूस करेंगे। निजी संपर्कों के माध्यम से कई पर्सनल काम सुचारू रूप से संपन्न हो जाएंगे।
नेगेटिव- इनकम टैक्स से संबंधित कोई झंझट खड़ा हो सकता है इसलिए इन कामों को तुरंत ही निपटाएं, तो अच्छा है। उच्च शिक्षा हेतु अध्ययनरत विद्यार्थियों को किसी प्रकार का व्यवधान आ सकता है। गलत आदतों व गलत संगत से दूरी बनाकर रखें।
व्यवसाय- व्यापार में भाग्योदय दायक योग बने हुए हैं। मंदा होने के बावजूद कारोबार में लाभदायक स्थितियां बनेंगी। परंतु नौकरी में सहकर्मी ईष्र्या व जलन की भावना से आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकते हैं। इसलिए बहुत अधिक सावधानी रखने की जरूरत है।
लव- प्रेम प्रसंगों को पारिवारिक स्वीकृति मिलने से मानसिक सुकून व खुशी रहेगी। पति-पत्नी के संबंध में सौहार्दपूर्ण रहेंगे।
स्वास्थ्य- कुछ समय से अव्यवस्थित दिनचर्या की वजह के कारण वजन बढ़ना और आलस जैसी स्थिति हो रही है। संतुलित आहार के साथ व्यायाम पर भी ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1

वृश्चिक – पॉजिटिव- किसी भी काम को करने से पहले उसकी रूपरेखा बनाना आपका विशेष गुण है। आप अपने प्रत्येक कार्य को अनुशासन प्रियता व सुचारु रुप से करने में विश्वास करते हैं। आपके इन्हीं गुणों की वजह से आज आपको विशेष उपलब्धि हासिल होगी।
नेगेटिव- परंतु इस वक्त ग्रहों की चाल कुछ विपरीत परिणाम भी देगी। लेकिन आप सकारात्मक दृष्टिकोण रखकर इस समय को आसानी से निकाल लेंगे। इसलिए चिंता ना करें। किसी भी गुरु समान व्यक्ति का सम्मान अवश्य करें।
व्यवसाय- अभी वर्तमान परिस्थितियों की वजह से उत्पादन में कुछ कमीं आएगी। इसलिए जैसा चल रहा है उसी पर ध्यान केंद्रित रखें। आय के स्रोत भी यथावत ही रहेंगे। अनावश्यक खर्चों पर अंकुश लगाकर रखना अति आवश्यक है।
लव- जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। उनकी सलाह लेना आपके लिए लाभदायक साबित होगा।
स्वास्थ्य- एलर्जी और खांसी जुकाम जैसी दिक्कत हो सकती है। बदलते मौसम से अपना बचाव अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक– 5

धनु – पॉजिटिव- प्रॉपर्टी से संबंधित कार्यों को करने के लिए आज का दिन बेहतर है। अगर स्थान परिवर्तन की योजना बना रहे हैं तो उस पर गंभीरता से कार्य करें, अवश्य ही सफलता प्राप्त होगी। संतान की तरफ से भी कोई शुभ समाचार मिलने से राहत रहेगी।
नेगेटिव- ध्यान रखें कि किसी भी नजदीकी मित्र या भाइयों के साथ संबंध खराब ना हो। तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें। इसका असर आपके कार्य क्षमता पर पड़ेगा और महत्वपूर्ण काम भी रुक सकते हैं।
व्यवसाय- सहयोगियों तथा कर्मचारियों के साथ दोस्ताना संबंध बनाकर रखें। इससे आत्मविश्वास व आत्मबल में वृद्धि होगी और वे कार्यों को पूरे समर्पण की भावना से संपन्न करेंगे। ऑफिस में उच्चाधिकारियों के साथ भी अच्छा तालमेल रहेगा।
लव – विवाहित जीवन में मधुरता बनी रहेगी। विपरीत लिंगी मित्र से मिलते समय एक मर्यादित दूरी बनाकर रखना अति आवश्यक है।
स्वास्थ्य- आपकी व्यवस्थित दिनचर्या आपके स्वास्थ्य को उत्तम रखेगी। तथा आपका प्रकृति के निकट कुछ समय व्यतीत करना आपको तनावमुक्त भी रखेगा।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

मकर – पॉजिटिव- ग्रह स्थितियां पूर्णता अनुकूल है। अध्यात्म और धार्मिक कृत्यों के प्रति आस्था रहेगी। घर में नजदीकी लोगों के आगमन से मनोरंजन में खुशनुमा वातावरण व्याप्त रहेगा। तथा चल रहे आपसी गिले-शिकवे दूर होने से संबंधों में और अधिक नजदीकियां आएंगी।
नेगेटिव- आलस को अपने ऊपर हावी ना होने दें। तथा अपनी योजनाओं पर ज्यादा विचार करने में समय भी व्यर्थ ना करें। इससे आपकी कार्य क्षमता प्रभावित हो सकती हैं। अपनी योजनाओं और गतिविधियों को किसी के समक्ष जाहिर ना करें।
व्यवसाय- व्यावसायिक कार्यों को बहुत अधिक ध्यान पूर्वक करने की आवश्यकता है। क्योंकि यह समय उपलब्धियों वाला है। इसलिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। साथ ही आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी।
लव- दांपत्य जीवन में नजदीकियां बढ़ेगी। छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज कर दें। प्रेम संबंध भी भावुकता पूर्ण रहेंगे।
स्वास्थ्य- गलत खानपान की वजह से गला खराब रह सकता है। आयुर्वेदिक इलाज आपके लिए उपयुक्त रहेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

कुंभ – पॉजिटिव- अपने किसी महत्वपूर्ण मुद्दे में असमंजस की स्थिति में प्रिय मित्र के साथ सलाह-मशविरा अवश्य करें। आपको उचित सलाह मिलेगी। कोई राजनीतिक पावर भी आपके लिए महत्वपूर्ण रास्ता खोल सकती है। कुछ समय अपने परिवार में बच्चों के साथ अवश्य व्यतीत करें।
नेगेटिव- अपने व्यक्तिगत कार्य में व्यस्तता के कारण अपने रिश्तेदारों व संबंधियों को नजरअंदाज ना करें। क्योंकि सामाजिक जीवन को मधुर बनाकर रखना अति आवश्यक है। बच्चों की संगति और गतिविधियों पर भी नजर रखना जरूरी है।
व्यवसाय- अपने महत्वपूर्ण पेपर तथा फाइलों को सुव्यवस्थित व कंप्लीट रखें। क्योंकि किसी प्रकार की कार्रवाई हो सकती है। इसलिए आपके काम में पारदर्शिता होना अति आवश्यक है। कार्य संबंधी नई नीतियों पर भी विचार विमर्श होगा।
लव- पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। पारिवारिक वातावरण भी खुशनुमा रहेगा।
स्वास्थ्य- वायरल बुखार और सिर दर्द जैसी स्थिति रह सकती है। इस समय भरपूर आराम लेना अति आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

मीन – पॉजिटिव- ग्रह स्थितियां आपके जीवन में कुछ विशेष परिवर्तन ला रही हैं। यह परिवर्तन आपके लिए बेहतरीन उपलब्धियां भी बनाएगा। परंतु समय का सदुपयोग करना आपकी कार्य क्षमता पर भी निर्भर करता है। किसी भी काम को बेहतर तरीके से करने से परिणाम भी बेहतरीन हासिल होंगे।
नेगेटिव- परंतु आपकी इगो व उग्र स्वभाव आपके बनते कार्यों में परेशानियां उत्पन्न कर देते हैं। कई बार आपको इनका खामियाजा भी भुगतना पड़ता है। आज भी किसी अपरिचित व्यक्ति से व्यर्थ के वाद-विवाद व बहस जैसी स्थिति बन रही है।
व्यवसाय- कार्य क्षेत्र में सहयोगी और कर्मचारियों का पूर्ण साथ मिलेगा। परंतु किसी भी काम को आलस की वजह से कल पर ना टालें। बल्कि समय पर ही पूर्ण करने का प्रयास करें।
लव- किसी मित्र से मुलाकात होने से पुरानी यादें ताजा होगी। मन प्रफुल्लित रहेगा। पति-पत्नी के संबंध भी खुशनुमा रहेंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपकी व्यवस्थित दिनचर्या आपको ऊर्जावान बनाकर रखेगी।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

Related posts

गुरुवार को करियर के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है, खान-पान का ध्यान रखें

News Blast

दुनिया का सबसे बड़ा रूफटॉप ग्रीनहाउस, यहां मिलेंगी 100 से अधिक ऑर्गेनिक सब्जियों और हर्ब की वैरायटी

News Blast

एम्स दिल्ली में 10 घंटे में 10 हजार रजिस्ट्रेशन हुए, डायरेक्टर गुलेरिया ने कहा- कुछ जगहों पर कम्युनिटी लेवल संक्रमण फैलने की आशंका

News Blast

टिप्पणी दें