
- 21 मई को अंक 2 वाले लोगों को मित्र का सहयोग मिल सकता है, अंक 9 वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रह सकता है
दैनिक भास्कर
May 20, 2020, 03:32 PM IST
गुरुवार, 21 मई मूलांक 3, भाग्यांक 3, दिन अंक 3, मासांक 5 और चलित अंक 5 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार गुरुवार को अंक 3 की अंक 5 के साथ विरोधी युति बन रही है। अंक ज्योतिष के अनुसार जानिए आपके लिए कैसा रहेगा गुरुवार, 21 मई का दिन…
अंक 1- इवेंट मैनेजमेंट वालों के लिए सामान्य दिन रह सकता है। एमबीए के विद्यार्थियों के लिए करियर संबंधी महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने का समय हो सकता है। पाचन शक्ति परीक्षा ले सकती है।
क्या करें- गाय को रोटी दें।
महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी
अंक 2- मीडिया में कार्यरत संवाददाताओं के लिए दिन अच्छा रह सकता है। महिला मित्र से विशिष्ट सहयोग सकता है। उत्साह की अधिकता रह सकती है।
क्या करें- भैरव बाबा को सिंदूर चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला
अंक 3- मोटिवेशनल स्पीकर्स के लिए अच्छा अवसर आ सकता है। अपने निर्णय सही ठहरने का जोश रहेगा। शारीरिक की अपेक्षा मानसिक श्रम की अधिकता रह सकती है।
क्या करें- गुड़ डालकर हलवा बनाएं और दान करें।
महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम
अंक 4- गुप्त साधना आरंभ करने के लिए उपयुक्त समय है। कार्य संबंधी उलझन में अपने से वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन लें। ब्लड प्रेशर के शिकार लोगों को इस दिशा में विशेष सजगता बरतनी है।
क्या करें- संकटमोचन हनुमानाष्टक का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल
अंक 5- पढ़ाई संबंधी किसी खास समस्या के समाधान का रास्ता बन सकता है। लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है। कमर में दर्द या खिंचाव रह सकता है।
क्या करें- शिवलिंग पर आंकड़े के पत्ते चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद
अंक 6- सुगंधित पदार्थों के खुदरा कारोबारियों के लिए समय अच्छा रह सकता है। मॉडलिंग में अवसर तलाशने वालों के लिए सुखद समाचार मिल सकता है। खानपान संबंधी ध्यान रखें।
क्या करें- शनिदेव को काले तिल के लड्डू चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला
अंक 7- कॉल सेंटर पर काम करने वालों के लिए नौकरी में अधिक अनुकूलता वाली बात रह सकती है। जॉब वर्क वालों को सहूलियत रह सकती है। अपनी बात पर टिके रहें।
क्या करें- गणेश भगवान को गुड़ का भोग लगाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा
अंक 8- स्थान परिवर्तन करने के लिए सोच रहें हैं तो इस दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। किसी मामले की मध्यस्थता करने तो श्रेय मिल सकता है। विचारों में स्थिरता रखें।
क्या करें- गजेन्द्रमोक्ष का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला
अंक 9- नए टेंडर के लिए आवेदन करने का सोच रहे हैं तो आज अच्छा दिन है। गाड़ी का सौदा कर सकते हैं। इच्छाशक्ति कम न होने दें।
क्या करें- जल में रक्त चंदन मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य दें।
महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा