May 17, 2024 : 7:25 AM
Breaking News
लाइफस्टाइल

दबाव में आकर निर्णय बदलने से नुकसान, निजी रिश्तों को संभालने की जरूरत वाला हो सकता है दिन

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Tuesday Rashifal 13 October 2020 Daily Horoscope In Hindi Pranita Deshmukh Dainik Rashifal Rashifal In Hindi Daily Horoscope

5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • मेष राशि वालों को परिवार या सोशल सर्कल का मिल सकता है फायदा
  • वृष राशि वालों के लिए भविष्य से जुड़े फैसले लेने में परेशानी
  • मिथुन राशि वालों के लिए सकारात्मक ऊर्जा हासिल करने का हो सकता है दिन

मंगलवार, 13 अक्टूबर 2020 को टैरो राशिफल के मुताबिक 12 में से 9 राशियों के लिए दिन कुछ मामलों में काफी सकारात्मक परिणाम देने वाला रह सकता है। कुछ लोगों के लिए परिवार का सहयोग या सामाजिक रिश्तों से लाभ मिलने का दिन रह सकता है। कुछ लोगों के लिए काम में सफलता सकारात्मक ऊर्जा देने वाली रह सकती है। वहीं, 3 राशियों के लिए समय थोड़ा संभलकर चलने वाला हो सकता है। मेष राशि वालों को परिवार या सोशल सर्कल का मिल सकता है फायदा, वृष राशि वालों के लिए भविष्य से जुड़े फैसले लेने में परेशानी, मिथुन राशि वालों के लिए सकारात्मक ऊर्जा हासिल करने का हो सकता है दिन। आपके लिए कैसा रहेगा दिन जानिए टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से।

  • मेष – SIX OF WANDS

आपके या परिवार के सोशल सर्कल का फायदा आज होगा। सरकारी काम में किसी की सहायता मिलने से काम आगे बढ़ सकता है। आपकी प्रगति से आपके आसपास के कुछ लोगों में जलन पैदा हो सकती हैं। सहकर्मी में कोई आपका नाम खराब करने की कोशिश कर सकता है। अपने निर्णय को किसी के दबाव में आकर बदलने की कोशिश नुकसान कर सकती है।
करियर – नेतृत्व गुण दिखाने की संधि प्राप्त होगी।
लव – अहंकार की वजह से रिलेशनशिप खराब ना होने दें।
हेल्थ – कमर और पैर का दर्द हो सकता है।

  • वृषभ – TWO OF SWORDS

भावुकता और समस्या का डर आपको चिंतित बना सकता है। भविष्य से जुड़े निर्णय लेने में आप सभी सक्षम नहीं है। किसी विषय के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करें। लोगों की बात पर या आश्वासन पर पूरी तरह से निर्भर ना रहे। निजी रिश्तो को संभालना कठिन होगा। खुलकर बात ना करने की वजह से आप अपने ही बारे में भी निर्णय देने का हक किसी और को सौंप रहे हैं।
करियर – उच्च पद के अधिकारी अपने पॉवर ,अधिकार का योग्य उपयोग नहीं कर पाएंगे।
लव – परिवार और प्रेम के बीच चुनाव कठिन होगा।
हेल्थ – एंजाइटी की वजह से सेहत पर असर हो सकता है। थेरैपी या मेडिकल हेल्प लेना जरूरी है।

  • मिथुन – THE HERMIT

अपने काम और रोजमर्रा के जीवन से दूर रहकर खुद पर काम करने की आवश्यकता है। एक-दो दिन का ब्रेक भी आपको रिलेक्स कर सकता है। जितना वक्त आप अकेले में बताएंगे उतनी सकारात्मक ऊर्जा आपको प्राप्त हो सकती है। आपका स्टॅमिना बढ़ाना जरूरी है। शरीर और मन की थकान दूर करने के लिए योग और नेचुरोपैथी मददगार रह सकता है। मौन व्रत से भी आपको क्लेरिटी मिल सकती है।
करियर – ट्रैनिंग या शिक्षण से जुड़े लोग अपने विषय में नाम कमा सकते हैं।
लव – पार्टनर से बनी दूरियां मिटाने की कोशिश होगी।
हेल्थ – बुजुर्ग व्यक्ति खानपान पर विशेष ध्यान दें।

  • कर्क – THE LOVERS

जीवन से जुड़े हर विषय में कुछ ना कुछ प्रगति का प्रयत्न जारी रहेगा। आप की योजना योग्य दिशा में जाने के लिए प्रयत्न करते रहे। आर्थिक सफलता और काम के नए अवसर से समाधान होगा। जीवन में स्थिरता लाने के लिए बात चाहे काम से जुड़ी हो या व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी आपकी दूर दृष्टि से आपको योग्य दिशा प्राप्त होगी। एंजेल हीलिंग या प्रार्थना से रास्ते में आ रही रुकावटें दूर हो सकती हैं।
करियर – भागीदारी में नए काम की शुरुआत आप का जन परिचय बढ़ा सकती है।
लव – अविवाहित लोग अपने से मेलजोल वाले व्यक्ति का चुनाव कर सकते हैं।
हेल्थ – महिलाओं को पेट से जुड़ी समस्या पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

  • सिंह – TWO OF WANDS

परिवार से मिली आर्थिक मदद और प्रॉपर्टी का सही उपयोग करें। अपने काम को और विस्तारित करने की योजना का पूरा अभ्यास करें। बड़े फायदे के लिए छोटे नुकसान को नजरअंदाज ना करें। उतावलापन आपको सही गलत का फर्क समझने में रुकावट बन सकता है। आर्थिक नुकसान झेलने की जितनी क्षमता है उतनी ही रिस्क लें।
करियर – व्यापारी वर्ग अपना काम विस्तारित करने में सफल रहेंगे।
लव – स्टेबल रिलेशनशिप के बावजूद भी आप किसी और की तरफ आकर्षित हो सकते हैं।
हेल्थ – त्वचा से जुड़ी एलर्जी से तकलीफ हो सकती है।

  • कन्या – THREE OF WANDS

जीवन में मिल रहे अनुभव आपकी ऊर्जा और विचारों की एकलयता दर्शाते हैं। यदि आप अपनी एनर्जी बदलने की कोशिश करेंगे तो विचारों में भी बदलाव दिखने या आपके विचारों से आसपास की उर्जा बदल सकती हैं। आपकी परिस्थिति में बदलाव लाने के लिए किसी और की सहायता की राह न देखें। आध्यात्मिक स्तर पर बदलाव लाने के लिए योग्य व्यक्ति से मार्गदर्शन मिलेगा।
करियर – विदेश में काम करने का मौका मिलने के बाद भी उसका फायदा नहीं होगा।
लव – काम की वजह से परिवार से दूर रहना पड़ सकता है।
हेल्थ – फ्रैक्चर को ठीक होने में वक्त लग सकता है।

  • तुला – KNIGHT OF WANDS

उम्र में आपसे छोटे लोग भी जाने अनजाने में आपकी समस्या का समाधान दे सकते हैं। आर्थिक स्थिरता स भार हल्का होगा। अतिरिक्त खर्चा कम करने का प्रयास सफल रहेगा। काम और परिवार में आप से छोटे व्यक्ति द्वारा मिला सहयोग आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकता है। ज्ञान की प्राप्ति का लक्ष्य बनाए रखें।
करियर – आपके वक्तृत्व कौशल्य से ना होने वाली डील भी आप अपने पक्ष में कर सकते हैं।
लव – रिलेशनशिप को आगे बढ़ाने का प्रयास सफल होगा।
हेल्थ – वाहन चलाते समय ध्यान रखें, एक्सीडेंट की आशंका है।

  • वृश्चिक – EIGHT OF SWORDS

काफी दिनों से मिल रही असफलता आपकी निर्णय क्षमता को हानि पहुंचा रही है। भावनात्मक स्थिति में सुधार लाने के लिए आपको थेरैपी की जरूरत हो सकती है। माता-पिता से सुनी हुई नकारात्मक बातों का असर आपकी विचार शक्ति पर भी हुआ है, जो आपको किसी भी बात पर विश्वास पाने के लिए जरूरत से ज्यादा वक्त लगाता है और आपके करीब लोगों को भी दूर कर रहा है।
करियर – करियर में बदलाव लाने के लिए थोड़ा रिस्क लेना होगा।
लव – पार्टनर के बारे में आपका शक सही हो सकता है।
हेल्थ – रीड की हड्डी की तकलीफ में राहत मिलेगी।

  • धनु – EIGHT OF PENTACLES

आर्थिक स्वरूप मैं आपको पूरी तरह से आत्मनिर्भर होना पड़ेगा। परिवार से आर्थिक सहायता की अपेक्षा ना रखें। भाई के साथ वाद विवाद को अनचाहा मोड़ मिल सकता है। परिवार की चिंता आप की प्रगति में रोक लगा सकती है। विदेश में पढ़ रहे विद्यार्थी इनकम का मार्ग ढूंढने में सफल हो सकते हैं। मित्र द्वारा प्राप्त हुआ मार्गदर्शन आपके लिए उपयुक्त होगा।
करियर – प्रतियोगी परीक्षा के लिए सेल्फ स्टडी उपयुक्त होगी।
लव – काम की वजह से लव लाइफ में दिलचस्पी कम होगी।
हेल्थ – योग और स्ट्रैचिंग से शरीर की सूजन से राहत मिलेगी।

  • मकर – TWO OF PENTACLES

बड़े पैमाने पर दिया उधार वसूल करने में वक्त लग सकता है। क्लाइंट से मिला आश्वासन पूरा ना होने की वजह से चिंता और चिड़चिड़ापन हो सकता है। लीगल एक्शन लेने से पहले सोच विचार कर कदम उठाएं। पैसों की आवक-जावक में मेल ना होने से भी चिंता बढ़ सकती है। सरकारी काम से जुड़ी छोटी गलती भी भारी नुकसान करा सकती है।
करियर – लोन डिपार्टमेंट संबंधित व्यक्ति पर काम का स्ट्रेस बढ़ सकता है।
लव – छोटे विवाद को खींचने की वजह से रिलेशनशिप टूट सकती है।
हेल्थ – योग्य डॉक्टर की सलाह ना मिलने की वजह से सेहत की चिंता बढ़ेगी।

  • कुंभ – THREE OF PENTACLES

क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोग काम को आगे बढ़ाने का प्रयास कर सकते हैं। कम से कम प्रयत्न से ज्यादा लोगों तक पहुंचने का मार्ग प्राप्त होगा। अपने मित्र की मदद से आप काम को नया स्वरूप दे सकते हैं। नई जिम्मेदारी लेने से पहले अभी तक हुए नुकसान की भरपाई करने पर ध्यान दें। क्लाइंट के साथ काम करते समय सभी नियम और योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा करें।
करियर – आर्किटेक्चर के विद्यार्थी पढ़ाई में रूचि लेंगे।
लव – आपके रिलेशनशिप को परिवार से मान्यता मिल सकती है।
हेल्थ – होम्योपैथी से एलर्जी ठीक होंगी।

  • मीन – STRENGTH

परिस्थिति से लड़ने का जज्बा आप में बचपन से ही है। साहस का प्रयोग संकट के समय करना और अपनी साहसी वृत्ति से चुनौती खड़ी करना, इन दोनों बातों का भेद समझें। पूरे हिसाब-किताब लगाकर ही निर्णय लें। रिश्तो से जुड़ी बातों में समझौता करना पड़ेगा। वैवाहिक जीवन में शांति स्थापित करने के लिए इगो को काबू में रखें। परिवार से छुपाई बातों को सामने लाना होगा।
करियर – गार्डनिंग और फूड इंडस्ट्री से जुड़े लोग विवाद में फंस सकते हैं।
लव – बेहतरीन रिलेशनशिप के लिए स्वभाव में बदलाव लाएं।
हेल्थ – शरीर की शुद्धि के लिए डिटॉक्स डाइट का फायदा होगा।

Related posts

A ब्लड ग्रुप वालों में संक्रमण का खतरा ज्यादा, इन्हें 50% ज्यादा ऑक्सीजन की जरूरत पड़ सकती है

News Blast

क्रोध से बुद्धि, घमंड से ज्ञान, लालच से ईमानदारी नष्ट होती है, गलती होने पर प्रायश्चित करने से पाप खत्म होते हैं

News Blast

लखनऊ के हजरतगंज में पांच मंजिला इमारत गिरी, पांच की मौत; 30-40 लोगों के दबे होने की आशंका

News Blast

टिप्पणी दें