May 20, 2024 : 11:57 AM
Breaking News
मनोरंजन

करीना-अनुष्का के बाद सागरिका भी बनने वाली हैं मॉम, चक दे इंडिया फेम एक्ट्रेस और क्रिकेटर जहीर खान के घर आने वाला है नया मेहमान

14 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने ऐलान किया है कि वो जनवरी 2021 में अपने फर्स्ट बेबी के आने की उम्मीद कर रहे हैं। इसके बाद एक्ट्रेस करीना कपूर ने अपने दूसरी बार मां बनने की बात कही। रिपोर्ट्स की मानें तो अब क्रिकेटर जहीर खान और सागरिका घाटगे अपने फर्स्ट बेबी के लिए पैरेंट्स इन वेटिंग हैं।

आधिकारिक तौर पर नहीं किया ऐलान

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, सागरिका अभी अपने पति जहीर के साथ यूएई में हैं, जो आईपीएल सीजन 13 में अपना रोल निभा रहे हैं। हाल ही में जहीर खान ने एक वीडियो जारी किया है। इसमें वो अपना जन्मदिन मना रहे थे। इसमें सागरिका के लूज आउटफिट में नजर आईं थीं। बताया जा रहा है कि वो प्रेगनेंट हैं। दोनों के दोस्तों ने भी ये बात कही है कि जहीर और सागरिका जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं।

हालांकि, जहीर और सागरिका ने अनुष्का और विराट की तरह इस बात का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।

जहीर के बर्थडे पर लिखी थी सागरिका ने पोस्ट

जहीर के बर्थडे के मौके पर सागरिका ने सोशल मीडिया पर एक बहुत ही प्यारी पोस्ट की थी। उन्होंने कुछ फोटो भी शेयर की थीं। सागरिका ने लिखा था- मेरे बेस्ट फ्रैंड, मेरे प्यार और ऐसे सबसे निःस्वार्थ व्यक्ति, जिन्हें मैं जानती हूं, अपना जैसा होने के लिए शुक्रिया। केवल मैं नहीं, बल्कि सभी जानते हैं कि आपके बिना मैं खो जाती। हैप्पी बर्थडे हसबैंड। आपको हर वो चीज मिले, जो आप चाहते हैं और उससे भी ज्यादा मिले। लव यू।

Related posts

विवादों में जल्लीकट्टू का एक्टर:मलयालम एक्टर सबुमोन अब्दुस्समद ने ट्रांसजेंडर्स के खिलाफ सोशल मीडिया पर ग्रुप बनाया, पूछा- क्या ट्रांसवुमन वाकई महिला है?

News Blast

नेलपॉलिश की शूटिंग के दौरान पॉजिटिव मिले मानव कौल और आनंद तिवारी, रिपोर्ट का इंतजार कर रहे अर्जुन रामपाल ने खुद को किया क्वारैंटाइन

News Blast

काजोल, जूही समेत कई एक्ट्रेस को पड़ चुकी है सरोज खान से फटकार, करीना से गुस्से में कहा था- ‘ऐ लड़की कमर हिला’

News Blast

टिप्पणी दें