May 18, 2024 : 7:34 PM
Breaking News
MP UP ,CG

हाथरस की घटना के विरोध में सपा-कांग्रेस ने किया प्रदर्शन; सपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कांग्रेसी नेताओं को भी हिरासत में लिया गया

लखनऊएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन।

  • राहुल-प्रियंका के गिरफ्तार किए जाने के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी
  • समाजवादी पार्टी के यूथ कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज चौराहे पर किया प्रदर्शन

हाथरस की घटना को लेकर विपक्षी दल राजधानी लखनऊ में प्रदर्शन कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी के यूथ कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज चौराहे पर प्रदर्शन किया। दर्जनों कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई। इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज करते हुए सभी को हिरासत में ले लिया। वहीं, हाथरस जा रहे राहुल-प्रियंका गांधी को गिरफ्तार किए जाने के विरोध में प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस बीच विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा समेत कई कांग्रेसी कार्यालय के बाहर से हिरासत में लिए गए।

हजरतगंज चौराहा पर समाजवादी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हाथरस मामले को लेकर हजरत गंज चौराहे पर जमकर प्रदर्शन किया। अचानक से पहुंचे सपा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस फोर्स तैनात थी। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को समझाया ना मानने पर दोनों के बीच में झड़प हो गई। चौराहे पर प्रदर्शन होने से शहर में जाम लगने लगा।

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रास्ते में जा रही बस के शीशे भी तोड़े। पुलिस ने लाठीचार्ज करते हुए सभी सपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर इको गार्डन में भेज दिया और प्रदर्शन कर रहे। करीब दो दर्जन कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को ले जाती पुलिस।

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को ले जाती पुलिस।

मुख्यमंत्री आवास जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका हुई झड़प
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के हाथरस जाते समय पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रहे थे। प्रदेश कार्यालय से मुख्यमंत्री आवास जा रहे कांग्रेसी नेताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज में कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा, एलएलसी दीपक सिंह, वीरेंद्र चौधरी को हिरासत में ले लिया।

Related posts

खरगोन में अफसर ने की खुदकुशी:भीकनगांव जनपद सीईओ राजेश बाहेती ने सरकारी आवास में लगाई फांसी, अभी कारण अज्ञात

News Blast

खाना बनाते समय अचानक तीन गैस सिलेंडर में विस्फोट; धमाके से सहमे पड़ोसी, महिला समेत दो झुलसे, गृहस्थी जलकर राख

News Blast

कोरोना के नए वैरिएंट की भारत में एंट्री, पहली बार Omicron के मिले 2 केस

News Blast

टिप्पणी दें