- Hindi News
- Local
- Haryana
- Faridabad Girl Rape Update | Eight Year Old Girl Raped By Tenant In Haryana Faridabad
फरीदाबादएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
फरीदाबाद में नन्ही बच्ची के साथ एक युवक द्वारा दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आई है। बच्ची को गंभीर हालत में दिल्ली रेफर किया गया है। -सिंबॉलिक इमेज
- मामला फरीदाबाद के एनआईटी क्षेत्र में नगला एनक्लेव पार्ट-2 का है, यहां बच्ची का परिवार किराये पर रहता है
- बुधवार देर रात करीब 12 बजे इसी मकान मेंं रहने वाले युवक ने बच्ची से दुष्कर्म किया, बच्ची की चीख सुनी तो परिवार की खुली आंख
हरियाणा के फरीदाबाद में गुरुवार को 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। आरोपी को बच्ची के घर वालों ने मौके पर ही काबू करके पुलिस को सौंप दिया। दूसरी ओर बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने के चलते उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भेजा गया है।
मामला फरीदाबाद के एनआईटी क्षेत्र में नगला एनक्लेव पार्ट-2 का है। बताया जाता है कि बिहार मूल का 22 साल का एक युवक यहां किराये पर रहता है। इसी मकान में एक और परिवार रहता है। बुधवार देर रात करीब 12 बजे युवक पड़ोसी किरायेदार के कमरे में घुस आया, जब सब लोग सोए हुए थे। उसने 8 साल की बच्ची के साथ गलत काम कर डाला।
इसी दौरान अचानक बच्ची की चीख सुनकर उसके घर वालों की नींद खुल गई और उन्होंने गलत काम कर रहे युवक को तुरंत धर-दबोचा। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। इसके अलावा आनन-फानन में दुष्कर्म पीड़ित बच्ची को स्थानीय बीके मेमोरियल सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्ची की हालत ज्यादा खराब होने के चलते डॉक्टर्स ने उसे यहां दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया।