April 27, 2024 : 4:36 AM
Breaking News
MP UP ,CG

डीजी पुरुषोत्तम शर्मा को आज शाम साढ़े 5 बजे तक शासन को जवाब देना है; पद से पहले ही हटा दिया गया, सरकार सख्त कार्रवाई की तैयारी में

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • DG Purushottam Sharma Has To Respond To The Rule By 5:30 Pm Today; Already Removed From Responsible Post, Government Can Take Strict Action

भोपाल33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पत्नी से मारपीट मामले में डीजी पुरुषोत्तम शर्मा को शाम साढ़े 5 बजे तक अपना जवाब देना है।

  • मुख्यमंत्री भी इस मामले को लेकर नाराजगी जता चुके हैं, इसके बाद एक्शन में आई सरकार
  • शर्मा को सोमवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, इसमें आज तक का समय दिया है

मध्य प्रदेश पुलिस में डीजी रैंक के अफसर पुरुषोत्तम शर्मा को पत्नी से मारपीट मामले में आज शाम साढ़े 5 बजे तक अपना जवाब देना है। मुख्यमंत्री के इस मामले में नाराजगी जताए जाने के बाद मंत्रालय की तरफ से उन्हें एक नोटिस भेजा गया था। इसमें उन्हें मंगलवार शाम तक का समय दिया गया है। जवाब नहीं देने की स्थिति में शासन उनके खिलाफ एक पक्षीय कार्रवाई करेगा। वीडियो सामने आने के बाद पत्नी ने अब तक कहीं शिकायत नहीं की, लेकिन शासन पहले ही शर्मा को पद से हटा चुकी है। ऐसे में अब उनके खिलाफ और सख्ती करने के मूड में आ गई है।

इधर, मामले में शर्मा का कहना है कि शासन को अपना काम करना है। सबकुछ उनके सामने है। पद से हटाए जाने पर उन्होंने कहा कि यह आचरण के खिलाफ है। सरकार का निर्णय सही है। मैं उसके खिलाफ नहीं हूं। विभाग और सरकार अपने स्तर पर कार्रवाई करे। जहां तक जवाब देने का सवाल है तो मैं अपना जवाब दूंगा। उसके बाद निर्णय शासन प्रशासन को करना है। उन्होंने कहा कि पत्नी भी मेरे खिलाफ शिकायत करने के लिए स्वतंत्र हैं। मैं अपना घर पहले ही छोड़ चुका हूं। ऑफिस में ही रह रहा हूं। लेकिन यह घरेलू मामला है। मैं अपनी पत्नी से बात कर मामले को सुलझा लूंगा।

घटना के बाद शर्मा ने घर छोड़ दिया है। वे अब अपने ऑफिस में ही रह रहे हैं। यह उनका निज निवास है। इसी घर में उन्होंने अपनी पत्नी से मारपीट की थी।

घटना के बाद शर्मा ने घर छोड़ दिया है। वे अब अपने ऑफिस में ही रह रहे हैं। यह उनका निज निवास है। इसी घर में उन्होंने अपनी पत्नी से मारपीट की थी।

एक महीने से स्थिति ज्यादा खराब

शर्मा ने बताया कि उनका और उनकी पत्नी के बीच 12 साल से विवाद चल रहा है। एक महीने से स्थिति ज्यादा खराब हो गई थी। उस समय भी मैंने घर छोड़ दिया था। अभी भी घर छोड़ दिया है। वह मेरी निजी जिंदगी में दखल देती हैं। यह अधिकार किसी को भी नहीं है। लोगों से मिलने तक पर पाबंदी लगा रखी है।

यह है पूरा मामला

पूरा मामला रविवार को सामने आया। डीजी शर्मा ने पत्नी प्रिया के साथ मारपीट की, इसका वीडियो वायरल होने के बाद सरकार ने एक्शन लिया। शर्मा रविवार सुबह एक परिचित से मिलने उनके त्रिलंगा इलाके में स्थित फ्लैट पर गए थे। उनके पीछे पत्नी भी पहुंच गई थीं। पत्नी ने हिडन कैमरा लगाया था। उन्होंने इसका वीडियो बनाया। यहां से शर्मा नाराज होते हुए निकल गए थे। इसके बाद दोपहर में पत्नी प्रिया और डीजी शर्मा के बीच घर में विवाद हो गया। इसी दौरान शर्मा पत्नी को पटककर पीटने लगते हैं। यह वीडियो उनके बेटे पार्थ ने अधिकारियों को भेजकर पिता के खिलाफ ही कार्रवाई की मांग कर दी थी।

मामले में शर्मा की परिचित महिला ने भी शिकायत की

मामले में शर्मा की परिचित महिला ने भी देर रात शाहपुरा थाने में शिकायत की। उसने आरोप लगाए कि उसका नाम जबरन उछाला गया है। उसका वीडियो भी गलत तरीके से पेश किया गया है। उसका 11 साल का एक बेटा है। उसका पूरा परिवार है। वह ग्वालियर के अच्छे परिवार से है। ऐसे में उसकी इमेज को निजी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। शर्मा उनके पिता जैसे हैं।

अब तक पति के खिलाफ शिकायत नहीं की

वीडियो सामने आने के बाद भी शर्मा की पत्नी ने अब तक उनके खिलाफ कहीं शिकायत नहीं की। इतना ही नहीं, उन्होंने इस संबंध में मीडिया से न तो बात की और न ही अपना पक्ष रखा। उन्होंने घर के दरवाजे तक किसी के लिए नहीं खोले। सोमवार को दिनभर मीडियाकर्मी उनसे बात करने का प्रयास करते रहे, लेकिन उन्होंने इस संबंध में कोई जवाब नहीं दिया।

Related posts

Chitrakoot Double Murder Latest News Updates । Former Congress District President Ashok Patel And His Nephew Shot Dead In Chitrakoot Uttar Pradesh | कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष, भतीजे की हत्या; गाली गलौच का विरोध करने पर पड़ोसी ने गोली मारी

Admin

Shadi Muhurat in 2023: जून में शादी के सिर्फ 5 मुहूर्त, फिर 29 जून से सो जाएंगे देव

News Blast

झारखंड में आधी रात को ग्यारहवीं की 61 लड़कियां 18 किलोमीटर दूर डीसी के दफ़्तर क्यों पहुंचीं

News Blast

टिप्पणी दें