इंदौर4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
चलती गाड़ी में साले से बगल से आकर हमला किया और भाग निकला।
- प्रजापत नगर निवासी युवक की रिपोर्ट पर चंदन नगर पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज किया
- बताया जा रहा कि दोनों का पुराना विवाद है, इसी के चलते उसने जीजा पर हमला किया
दोस्त के साथ जा रहे एक युवक पर रंजिश के चलते उसके साले ने चलती बाइक पर चाकू मारा और भाग निकला। दोस्त ने जख्मी को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
चंदन नगर पुलिस के अनुसार प्रजापत नगर में रहने वाले मनोज सोलंकी की शिकायत पर ऋषि पैलेस में रहने वाले उसके साले गोलू खारबे के खिलाफ केस दर्ज किया है। मनोज ने बताया कि वह अपने दोस्त जितेंद्र को उसके घर छोड़ने रामानंद नगर जा रहा था। गाड़ी जितेंद्र चला रहा था, मनोज पीछे बैठा था। तभी दूसरी बाइक पर पीछे से मनोज का साला गोलू भी आ गया।
गुमास्ता नगर स्थित अक्षत गार्डन के सामने उसने मनोज पर बगल से चाकू जैसे नुकीले हथियार से वार किया। मनोज ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन गोलू भाग गया। बताया जा रहा कि दोनों का पुराना विवाद है। इसी के चलते गोलू अपने जीजा पर घात लगाकर बैठा था। गुरुवार को जब जीजा दिखा तो उस पर हमला कर दिया।