May 8, 2024 : 4:57 AM
Breaking News
MP UP ,CG

किसानों और बेरोजगारी के मुद्दे पर सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, झड़प के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 50 से अधिक हिरासत में

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Akhilesh Yadav SP Party Worker Protest Over Farmer And Unemployment Issue: 50 Detained, Banda Police Lathicharge After Clash

बांदाएक घंटा पहले

बांदा में प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता।

  • तहसील मुख्यालय पर सपाई कर रहे थे प्रदर्शन
  • भीड़ को हटाने को लेकर पुलिस से हुई झड़प

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में सोमवार को किसान, नौजवान और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हुई। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। इस मौके पर 50 से अधिक सपा कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी है। जिन्हें पुलिस लाइन में रखा गया है।

सरकार की नीतियों का किया विरोध

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर सोमवार को बांदा जिला इकाई सोमवार को कचहरी चौराहे पर मौजूदा भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही थी। सपा नेताओं का कहना है कि सरकार रोजगार के मामले में, किसानों के मामले में, सुरक्षा के मामले में, पूरी तरह से फेल है। उत्तर प्रदेश सरकार तानाशाही तरीके से मनमाने आदेश सुना देती है। विपक्ष में होने के नाते वह मौजूदा सरकार की नीतियों का विरोध करते हैं और राज्यपाल से इस्तीफे की मांग करते हैं।

काफी देर तक बनी रही हंगामे की स्थिति

वहीं भीड़ को हटाने गई पुलिस से सपाइयों की झड़प हो गई। झड़प इतनी बढ़ गई कि पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी। कई सपाइयों को चोट भी पहुंची है। 50 से अधिक सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन में बंद किया गया है। वहीं, पूरी घटनाक्रम के दौरान सपाई सरकार विरोधी नारे लगाते रहे। भारी पुलिस बल के बीच काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।

0

Related posts

इंदौर वैक्सीनेशन में भी कर रहा कमाल: एक दिन में 78 हजार डोज लगाए, 51% लोगों तक पहला डोज पहुंचाकर देश में ऐसा करने वाला बना दूसरा शहर, जून के 15 दिन में ही 5 लाख को लगा टीका

Admin

नई नियुक्ति तक डॉ. जैन ही बनी रहेंगी कुलपति, राजभवन जल्द शुरू करेगा नियुक्ति प्रक्रिया

News Blast

सावन में सागर पर मानसून मेहरबान: सुबह से जिले में रुक-रुककर रिमझिम बारिश जारी, सागर में अब तक 336.3 MM तो केसली में सबसे ज्यादा 737 MM हुई बारिश

Admin

टिप्पणी दें