गुड़गांव11 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
पटौदी कस्बे के गोरियावास गांव की महिला सरपंच से मारपीट व बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने सरपंच को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। महिला सरपंच की शिकायत पर पटौदी थाना पुलिस ने दो युवकों को नामजद कर मामला दर्ज कर लिया है आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। शुक्रवार को महिला के बेटे की तबियत खराब होने पर महिला सरपंच अपने भांजे को लेकर बेटे को पटौदी में डॉक्टर को दिखाने आई थी। डॉक्टर को दिखाने के बाद महिला वार्ड नंबर-12 स्थित एक परिचित के यहां मिलने चली गई। महिला का आरोप है कि इसी दौरान युवक मीतू उर्फ अमित व उसका दोस्त अमित कुमार पहुंचे। आरोपियों ने महिला सरपंच से बदसलूकी करनी शुरू कर दी।
महिला के विरोध करने पर आरोपी मारपीट पर उतारू हो गए। आरोपियों ने गाड़ी से डंडा निकालकर सरपंच को मारने के लिए दौड़े। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और महिला सरपंच व उसके भांजे को आरोपियों के चंगुल से छुड़वाया।
आरोपियों ने सरपंच को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। शनिवार शाम को महिला सरपंच के बयान पर पटौदी थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
0