May 5, 2024 : 4:15 PM
Breaking News
लाइफस्टाइल

9 राशियों के लिए दिन मेहनत का फल मिलने, आर्थिक स्थिति सुधरने का, 3 राशियों के लिए दिन कुछ ज्यादा परिश्रम करने का

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Monday Rashifal 14 September 2020 Daily Horoscope In Hindi Pranita Deshmukh Dainik Rashifal Rashifal In Hindi Daily Horoscope

11 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • मेष राशि वालों के लिए आर्थिक उन्नति मिलने का है दिन
  • वृष राशि वालों के लिए नई ऊर्जा और ताजगी वाला रह सकता है समय
  • मिथुन राशि वालों के लिए पुरानी गलतियों से बचने का है दिन

सोमवार, 14 सितंबर 2020 को टैरो राशिफल के मुताबिक 12 में से 9 राशियों के लिए दिन काफी अच्छे परिणाम देने वाला रह सकता है। कुछ लोगों को आर्थिक उन्नति और धन संबंधी काम होने के योग हैं। कुछ लोगों के लिए परिवार से सहयोग मिलने का दिन है। 3 राशियों के लिए समय ज्यादा मेहनत करने का है। मेष राशि वालों के लिए आर्थिक उन्नति मिलने का है दिन, वृष राशि वालों के लिए नई ऊर्जा और ताजगी वाला रह सकता है समय, मिथुन राशि वालों के लिए पुरानी गलतियों से बचने का है दिन। आपके लिए कैसा रहेगा दिन जानिए टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से।

  • मेष – 4 of pentacles

आज आप पैसों के बारे में ज्यादा जागरूक रहेंगे। अपने आपको और थोड़ा प्रोत्साहित करके नई बातों को सीखने की या आजमाने की कोशिश करेंगे जो आपको सिर्फ ज्ञान ही नहीं, आर्थिक प्रगति भी देगी। परिवार को और बेहतरीन जिंदगी देने का प्रयास जारी रहेगा। आप की बढ़ती महत्वाकांक्षा और परिवार की तरफ से जो जिम्मेदारी है, उसे निभाने का प्रयास माता-पिता को संतोष देगा।
करियर – नए बेहतर अवसर को पाने की कोशिश जारी रखें।
लव – पति पत्नी एक दूसरे को सहयोग देंगे।
हेल्थ – एसिडिटी और गैस से बचे रहें, ये आपके मूड पर असर कर सकता है।

  • वृषभ – Ace of swords

अपनी वाणी से किसी को दुःख ना पहुंचे, इस बात का ध्यान रखें। आज आपको काफी ऊर्जा और ताजगी महसूस होगी, जो सारे काम जल्दी जल्दी निपटाने में सहयोगी होगी। 4 बजे के बाद आप व्यक्तिगत लक्ष्य के बारे में सोच-विचार करना शुरू करेंगे। परिवार और मार्गदर्शक से मिली सूचना पर गौर किया जाए। परिवार से जुड़ा कोई कोर्ट संबंधित काम आपकी सहायता से अनुकूल परिस्थिति में परिवर्तन हो सकता है।
करियर – अपनी मेहनत और ज्ञान से किसी पेचिदे सवाल का हल आप निकालेंगे
लव – पार्टनर का एक दूसरे के प्रति आदर बढ़ेगा।
हेल्थ – शुगर और कैंसर से त्रस्त लोगों को राहत मिलेगी।

  • मिथुन – THE HIEROPHANT

पुरानी घटनाओं को या अपनी गलतियों का एक बार फिर से अभ्यास करना जरूरी है। आपकी तरक्की में सबसे बड़ी रुकावट है, बार-बार गलतियों को दोहराना। अगर यही पैटर्न चलता रहा तो आपका भविष्य में बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है। पारिवारिक व्यापार से जुड़ा कोई निर्णय बड़ा नुकसान करा सकता है। दिनभर मन किसी ना किसी दुविधा में उलझा रहेगा।
करियर – अपने काम संबंधित और जानकारी प्राप्त करना जरूरी है।
लव – लव मैरिज की कोशिश नाकामयाब होने की संभावना।
हेल्थ – गैस और अपचन दिन में तकलीफ देगा।

  • कर्क – KNIGHT OF SWORDS

जीवन में गति चाहिए तो आपको और भी गतिमान होना पड़ेगा। आज से आपके काम प्रगति की ओर बढ़ेंगे। सोच-विचार में ज्यादा वक्त जाया ना करें। आप के निर्णय पहले ही हो चुके हैं। उन निर्णय पर अब काम करने का वक्त आया है। आप काम में तरक्की के साथ-साथ व्यक्तिगत जीवन में भी रस लेंगे और उसी से जुड़े प्रगति के लिए भी कदम उठाना शुरू करेंगे।
करियर – नए काम में मेहनत करने की जरूरत है।
लव – लव लाइफ में प्रगति होगी।
हेल्थ – स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

  • सिंह – 3 OF PENTACLES

काफी दिनों से जिन कामों को आप टाल रहे थे, वह आज शुरू होंगे। घर के इंटीरियर या मरम्मत से जुड़े काम को करना आप उचित समझेंगे। घर की ऊर्जा में भी बदलाव लाने की जरूरत है। घर में सूर्य प्रकाश और हवा आने दे। नए इनडोर प्लांट भी ऊर्जा के बदलाव में सहायता कर सकते हैं। परिवार से जुड़ा निर्णय आज नाले आज आप भावनात्मक रूप से कठोर व्यवहार कर सकते हैं या निर्णय कठोरता से लेंगे।
करियर – पदोन्नति के लिए प्रयास जारी रखें।
लव – विवाह संबंधित चर्चा योग्य दिशा में प्रगति करेगी।
हेल्थ – ज्यादा काम का बोझा थकान पैदा करेगा।

  • कन्या – DEATH

आज आपको जीवन की सभी बातों को लेकर विरक्ति आ सकती है। यह आपकी आध्यात्मिक प्रगति का संकेत नहीं है बल्कि आपको अपने मानसिक स्वास्थ्य की तरफ ध्यान देने का संदेश है। परिवार के लोगों से थोड़ी दूरी बनाए रखें। काम के स्थान पर भी अधिक किसी से करीब ना जाए। उचित व्यक्ति से मार्गदर्शन लेने की कोशिश करें जो आपको भावनिक रूप से सबल कर सकता है। अनचाहे बातों से न भागे
करियर – सहयोगियों से तालमेल बनाने की जरूरत है।
लव – पति-पत्नी में विवाद हो सकता है।
हेल्थ – बुखार आज परेशान कर सकता है।

  • तुला – 7 OF CUPS

आपको अपने सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं का विचार और विश्लेषण करना जरूरी है। जब आप खुद को और अच्छे से जान पाएंगे, तभी अपने लिए उचित निर्णय ले पाएंगे। परिवार का सदस्य अगर मानसिक रूप से आप पर दबाव डाल रहा है या हावी होने की कोशिश कर रहा है तो स्थिति या व्यक्ति से ना डरें, परिस्थिति का सामना आप अपने स्थिर विचार और स्वाभिमान से ले पाएंगे।
करियर – नया काम मन में डर पैदा कर सकता है।
लव – भूतकाल की असफलता का असर वर्तमान पर होने ना दें।
हेल्थ – शुगर पेशेंट को खान-पान पर ध्यान देना जरूरी है।

  • वृश्चिक – 2 OF PENTACLES

व्यवसाय से जुड़े व्यक्ति अपने व्यवसाय अतिरिक्त कोई और मार्ग से पैसा जोड़ने की कोशिश करेंगे। दोनों काम में तालमेल रखना कठिन होगा। परिवार की तरफ हुई लापरवाही आप पर नाराजगी का साया पैदा करेगी। जीवन के सभी पहलुओं में मनचाही तरक्की नहीं होगी। आप चाहकर भी कुछ बातों को नहीं सुलझा पाएंगे अपने आप के साथ संयम से पेश आना जरूरी होगा। घर या कार्यालय में कपूर रखें। नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव कम होगा।
करियर – काम में तालमेल बनाए रखना जरूरी है।
लव – पार्टनर से नाराजगी रहेगी।
हेल्थ – पेट में जलन चिंता के कारण होगी।

  • धनु – TWO OF SWORDS

भावुक होकर काम करने का या निर्णय लेने का समय नहीं है। आज आपको अपनी भावनाओं के प्रति जागरूक रहना पड़ेगा। भावनाओं में बहकर दिया वचन आपका नुकसान करा सकता है और वचन की पूर्ति करना भी आपके लिए आसान नहीं होगा। पैसों से जुड़े व्यवहार में अफरा-तफरी होने की संभावना है। कोई छोटी बात को अनदेखा करना बड़ा नुकसान करा सकता है। घर के नौकर या कनिष्ठ सहकारी से जागरूक रहें।
करियर – मन की चंचलता का काम पर प्रभाव होगा।
लव – पार्टनर को बिना पूछे किसी योजना पर काम ना करें।
हेल्थ – कमर से जुड़ा दर्द व्यायाम से कम होगा।

  • मकर – 4 OF CUPS

माता-पिता से नाराजगी आपको दुःखी करेगी। मन में अहंकार है या भावनात्मक स्तर पर आप परेशान हैं, यह समझना मुश्किल होगा। यदि बातें मन को ज्यादा दुःखी कर रही हैं, तो किसी से बांटने की कोशिश करें। हम अपनी परिस्थिति को अपने ही नजरिए से देखते हैं। जो ना आपको हल देगा, ना ही आपको दुख कम करने में मदद करेगा। सबसे जरूरी बात आपके लिए यह होगी कि आप अभी की बात को लेकर पुरानी घटनाओं के बारे में ना सोचें या उन घटनाओं को अपनी परिस्थिति से ना जोड़ें।
करियर – नौकरी से जुड़ा निर्णय बहुत सोच विचार से होगा।
लव – अविवाहित लोग विवाह समस्या से परेशान रह सकते हैं।
हेल्थ – नकारात्मक भावना आपको शारीरिक रूप से भी थका देगी।

  • कुंभ – 9 OF SWORDS

आज आप काम में अधिक व्यस्त रहेंगे। काम की व्यस्तता आपको नींद पर भी असर करेगी। लेकिन, फिर भी आपका उत्साह बना रहेगा। पैसों की थोड़ी कमी महसूस हो सकती है। लेकिन, पैसों की वजह से काम में रुकावट नहीं आएगी। आखिरी वक्त तक काम से जुड़ी कोई ना कोई बात में रुकावट होगी। दिए हुए वक्त पर काम पूरा भी हो जाएगा।
करियर – महत्वपूर्ण काम में सफलता मिलेगी।
लव – रिलेशनशिप में तनाव रहेगा।
हेल्थ – अपचन की तकलीफ हो सकती है।

  • मीन- TEMPERANCE

आज आप आध्यात्मिक स्तर पर काम करने की या अध्यात्म से जुड़े ज्ञान की प्राप्ति की कोशिश करेंगे। काम में मिली सफलता और असफलता दोनों को परखकर आगे की योजना बनाई जाएगी। परिवार से अच्छे संबंध बनाने की कोशिश की जाएगी। पूर्व परिचित मित्र के संपर्क में आना दोनों के लिए लाभदायक होगा।
करियर – भागीदारी काम में सफलता मिलेगी।
लव – लव लाइफ अच्छी बनाने के प्रयास में सफलता मिलेगी।
हेल्थ – पानी का प्रयोग योग्य मात्रा में करें।

0

Related posts

गुप्त नवरात्र का आखिरी दिन आज:51 शक्तिपीठों में से एक है कांगड़ा का ब्रजेश्वरी धाम

News Blast

Weight Loss: वे 5 कारक जो आपके मेटाबॉल्जिम को कर सकते हैं स्लो, वजन घटाना भी हो जाता है मुश्किल

News Blast

गुरुवार का मूलांक 9 और भाग्यांक 2 है, संतान के मामले में अनुकूल रह सकता है दिन, अंक 3 वाले लोगों को सावधानी रखनी होगी

News Blast

टिप्पणी दें