May 20, 2024 : 2:49 PM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

महामारी घोषित हुए छह महीने पूरे, डब्ल्यूएचओ ने कहा- देशों में लीडरशिप की कमी सबसे बड़ी चिंता की बात ; दुनिया में 2.82 करोड़ केस

  • Hindi News
  • Coronavirus
  • Coronavirus Novel Corona Covid 19 | Coronavirus Novel Corona Covid 19 News World Cases Novel Corona Covid 19.

वॉशिंगटन8 घंटे पहले

महामारी के बीच अमेरिका में लोग मास्क पहनकर घूमते नजर आए। देश में 65 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं।

  • दुनिया में 9 लाख से ज्यादा लोगों की मौत, 2 करोड़ से ज्यादा कोरोना से उबरे
  • अमेरिका में 65.76 लाख लोग संक्रमित हुए, 1.96 लाख से ज्यादा की जान गई

कोरोनावायरस की वैक्सीन पर रिसर्च जारी है। ज्यादातर मामलों में ट्रायल चल रहे हैं। आंकड़ों की बात करें तो दुनिया में अब संक्रमितों का आंकड़ा 2 करोड़ 82 लाख 44 हजार 268 हो चुका है। अच्छी खबर ये है कि ठीक होने वालों की संख्या भी अब 2 करोड़ 2 लाख 44 हजार 524 हो चुकी है। वहीं, महामारी में मरने वालों की संख्या 9 लाख 11 हजार 647 हो गई है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं। अब बात करते हैं दुनियाभर में कोरोनावायरस से जुड़ी कुछ अहम खबरों की।

कोरोनावायरस को महामारी घोषित हुए छह महीने पूरे हो चुके हैं। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) ने 11 मार्च को इसे महामारी घोषित किया था। डब्ल्यूएचओ निदेशक टेड्रोस गेब्रयेसस ने कहा कि दुनिया के देशों में लीडरशिप और एकजुटता की कमी सबसे बड़ी चिंता की बात है। उन्होंने कहा- हमारे बंटे होने से वायरस ज्यादा फैलता है। साथ में आकर ही इसे हराया जा सकता है।

इन 10 देशों में कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

संक्रमित मौतें ठीक हुए
अमेरिका 65,76,984 1,96,013 38,67,321
भारत 45,59,725 76,304 35,39,983
ब्राजील 42,10,556 1,28,857 34,53,336
रूस 10,46,370 18,263 8,62,373
पेरू 7,02,776 30,236 5,36,959
कोलंबिया 6,86,856 22,053 5,52,885
मैक्सिको 6,47,507 69,095 4,54,982
साउथ अफ्रीका 6,44,438 15,265 5,73,003
स्पेन 5,54,143 29,699 उपलब्ध नहीं
अर्जेंटीना 5,12,293 10,713 3,90,098

अपडेट्स…

  • वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन के मुताबिक अभी 180 वैक्सीन डेवलपमेंट पर हैं, इनमें 35 का ह्यूमन ट्रायल शुरू हो चुका है।
  • एस्ट्राजेनेका ने गुरुवार को कहा है कि उसका ट्रायल रुकने के बावजूद इस साल के अंत तक कोरोना वैक्सीन आ जाएगी।
  • यूनाइटेड नेशंस के महासचिव एंटोनियो गुतेरस ने वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) के लिए 35 अरब डॉलर मुहैया कराने के लिए कहा है। ये रुपए डब्ल्यूएचओ के कोरोना वैक्सीन और ट्रीटमेंट प्रोग्राम को सपोर्ट करने के लिए हैं। इसमें 15 अरब डॉलर अगले तीन महीनों तक दे दिए जाएंगे।
  • ब्रिटेन में विकीलीक्स के को-फाउंडर जुलियन असांजे को अमेरिका प्रत्यर्पित करने के मामले में सोमवार तक सुनवाई टाल दी गई है। यहां लीगल टीम का एक मेंबर कोरोना संक्रमित पाया गया है।
  • चीन के वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि बिल्लियों में कोरोनावायरस तेजी से फैलता है। चीन के हूजॉन्ग एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने वुहान की 102 बिल्लियों के सैंपलों की जांच की थी, इसमें 15 कोरोना पॉजिटिव पाई गईं।
  • फ्रांस में एक फिर से कोरोना को लेकर नए प्रतिबंध लगाए जाएंगे। सरकार शुक्रवार को इसकी घोषणा करेगी।

वेटिकन सिटी : पोप फ्रांसिस मास्क में नजर आए

महामारी शुरू होने के बाद पोप फ्रांसिस सार्वजनिक तौर पर काफी कम नजर आए। अगर दिखे भी तो उन्होंने मास्क नहीं पहना। लेकिन, बुधवार को पहली बार ईसाइयों के सर्वोच्च गुरू ने मास्क पहना। हालांकि, जब वो लोगों से मिले तो उन्होंने इसे उतार दिया। कार में पोप को मास्क सेट करने में दिक्कत भी नजर आई। खास बात ये भी है कि पोप छह महीने में दूसरी बार लोगों से मिले। आमतौर पर पोप जब लोगों से मिलते हैं तो हाथ मिलाते हैं। बच्चों का माथा चूमते हैं। लेकिन, बुधवार को इन सब चीजों से पोप दूर रहे।

महामारी शुरू होने के बाद पोप फ्रांसिस पहली बार मास्क में नजर आए। हालांकि, कार से निकलने के फौरन बाद उन्होंने इसे उतार दिया। पोप बुधवार को 6 महीने में सिर्फ दूसरी बार लोगों से मिले।

महामारी शुरू होने के बाद पोप फ्रांसिस पहली बार मास्क में नजर आए। हालांकि, कार से निकलने के फौरन बाद उन्होंने इसे उतार दिया। पोप बुधवार को 6 महीने में सिर्फ दूसरी बार लोगों से मिले।

ब्राजील : वैक्सीन पर तनातनी
राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो की सरकार चीन को लेकर सख्त रही है। चीन की एक कंपनी यहां लोकल कंपनी डोरिया के साथ वैक्सीन रिसर्च कर रही है। सरकार ने इसे मदद न देने का फैसला किया है। इसकी जगह सरकार ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्राजेनेका के साथ काम करने का फैसला किया है। इसके लिए 360 मिलियन डॉलर की आर्थिक मदद देने का भी फैसला किया है।

ब्राजील में महामारी का असर काम नहीं हुआ है, लेकिन सरकार ने कारोबार की ज्यादातर गतिविधियों के लिए मंजूरी दे दी है। फोटो मंगलवार को साओ पाउलो की एक फैक्ट्री की है। यहां कर्मचारियों को अंदर आने से पहले जांच करानी होती है।

ब्राजील में महामारी का असर काम नहीं हुआ है, लेकिन सरकार ने कारोबार की ज्यादातर गतिविधियों के लिए मंजूरी दे दी है। फोटो मंगलवार को साओ पाउलो की एक फैक्ट्री की है। यहां कर्मचारियों को अंदर आने से पहले जांच करानी होती है।

फ्रांस : तेजी से बढ़ रहा संक्रमण
फ्रांस में महामारी की दूसरी लहर साफ तौर पर नजर आ रही है। जुलाई में यहां काफी हद तक इस पर काबू पा लिया गया था। लेकिन, अगस्त के दूसरे हफ्ते के बाद यह फिर बढ़ने लगा और अब खतरनाक होता जा रहा है। बुधवार को यहां कुल 8 हजार 577 संक्रमित मिले। 4 सितंबर को 8 हजार 975 पॉजिटिव केस मिले थे। सरकार सख्ती करना चाहती है, लॉकडाउन पर भी विचार किया जा रहा है, लेकिन लोगों को इसका अंदाजा लगते ही विरोध शुरू हो गया।

फ्रांस में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार को आठ हजार से ज्यादा संक्रमित मिले। इस बीच राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों कोर्सिया शहर के एक रेस्टोरेंट पहुंचे और लोगों से बातचीत की।

फ्रांस में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार को आठ हजार से ज्यादा संक्रमित मिले। इस बीच राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों कोर्सिया शहर के एक रेस्टोरेंट पहुंचे और लोगों से बातचीत की।

अमेरिका : ट्रम्प ने महामारी की सच छिपाया
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव नवंबर में होने हैं। इसके पहले एक किताब ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की परेशानी बढ़ा दी है। खोजी पत्रकार बॉब वुडवार्ड की किताब ‘रेज’ में दावा किया गया है कि लोगों में कोरोनावायरस का डर न फैले इसलिए ट्रम्प ने इसके खतरे को नजरअंदाज किया। किताब के मुताबिक, ट्रम्प ने महामारी का असर कम दिखाने के लिए देश को सच नहीं बताया। वे जानते थे कि महामारी का असर देश की अर्थव्यस्था पर सबसे ज्यादा होगा और इससे लोगों में नाराजगी फैलेगी। वुडवार्ड से ट्रम्प की बातचीत का ऑडियो टेप भी सामने आया है।

0

Related posts

पूर्व सॉलिसिटर जनरल साल्वे के बयान के बाद पाकिस्तान ने दी सफाई, कहा- आईसीजे के नियमों का पूरा पालन किया

News Blast

चीन में उइगर मुसलमानों के नरसंहार का मामला अब इंटरनेशनल कोर्ट में, आरोपियों में राष्ट्रपति जिनपिंग भी; हो सकती है पूछताछ

News Blast

Trump hails rival Joe Biden’s ‘incredible comeback’ after Super Tuesday polls

Admin

टिप्पणी दें