May 18, 2024 : 2:24 PM
Breaking News
बिज़नेस

बाजार में खरीदारी लौटी, बीएसई सेंसेक्स 38,500 और निफ्टी 11,500 के स्तर पर, आईटी स्टॉक्स में रैली

  • Hindi News
  • Business
  • BSE NSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: September 8 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates

मुंबई6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • कल बीएसई 60 अंक ऊपर 38,417.23 पर और निफ्टी 21 पॉइंट ऊपर 11,355.05 पर बंद हुआ था
  • कल अमेरिकी बाजार एसएंडपी 0.81 फीसदी गिरावट के साथ 28.10 पॉइंट नीचे 3,426.96 पर बंद हुआ था

बाजार में शुरुआती उठापटक के बाद खरीदारी लौटी है। बीएसई सेंसेक्स 299.02 ऊपर 38,716.25 पर और निफ्टी 72.25 अंकों की बढ़त के साथ 11,434.15 पर कारोबार कर रहा है। हालांकि सुबह बाजार में भारत और चीन के बीच सीमा पर बढ़ते तनाव असर दिखा और बीएसई सेंसेक्स 85 अंक टूटकर दिन के निचले स्तर 38,332.20 पर पहुंच गया था।

इससे पहले सुबह बीएसई सेंसेक्स 80.84 अंक ऊपर 38,498.07 पर और निफ्टी 11,300 स्तर के पास खुला था। आज आईटी स्टॉक्स में जोरदार बढ़त है, आईटी इंडेक्स में 2.50 फीसदी की बढ़त के साथ 18,632 पर कारोबार कर रहा है। इंफोसिस, विप्रो और टीसीएस के स्टॉक्स 3-3 फीसदी की बढ़त है। वहीं निफ्टी में भारती इंफ्राटेल के शेयर में 6 फीसदी से ज्यादा की गिरावट है।

इससे पहले सोमवार को बीएसई 60 अंक ऊपर 38,417.23 पर और निफ्टी 21 पॉइंट ऊपर 11,355.05 पर बंद हुआ था। कल बाजार में चुनिंदा बैंकिंग, ऑटो और इंफ्रा स्टॉक्स में गिरावट और आईटी स्टॉक्स बढ़त देखने को मिली थी। सोमवार को सुबह से बाजार लाल निशान में कारोबार कर रहा था, लेकिन दोपहर तक बाजार मे खरीदारी लौटी और कारोबार हरे निशान में बंद हुआ था।

दुनियाभर के बाजारों में रही बढ़त
सोमवार को दुनियाभर के बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.56 फीसदी की गिरावट के साथ 159.42 अंक नीचे 28,133.30 पर बंद हुआ था। वहीं, दूसरे अमेरिकी बाजार नैस्डैक में फ्लैट कारोबार रहा और इंडेक्स 11,622.10 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.81 फीसदी गिरावट के साथ 28.10 पॉइंट नीचे 3,426.96 पर बंद हुआ था।

इधर, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.34 फीसदी गिरावट के साथ 11.30 अंक नीचे 3,281.29 पर बंद हुआ था। हालांकि इटली, जर्मनी और फ्रांस का बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ।

कोरोना से देश और दुनिया में मौतें

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 42,77,584 हो गई है। इनमें 8,82,751 की रिपोर्ट पॉजिटिव है। वहीं 33,21,420 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 72,816 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 27,485,944 हो चुकी है। इनमें 896,860 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 193,534 हो चुकी है।

12:32 PM बीएसई सेंसेक्स 315.23 अंक ऊपर 38,732.46 पर और निफ्टी 66.10 अंकों की बढ़त के साथ 11,421.15 पर कारोबार कर रहा है।

11:03 AM बीएसई सेंसेक्स 231 अंक ऊपर 38,648.33 पर और निफ्टी 69.65 अंक ऊपर 11,424.70 पर कारोबार कर रहा है।

09:59 AM भारत डायनेमिक्स लिमिटेड के शेयर में 13 फीसदी की गिरावट है।

09:50 AM बीएसई ऑटो में शामिल 15 ऑटो कंपनियों के स्टॉक्स में से 12 में गिरावट और 3 में बढ़त है। टाटा मोटर्स के स्टॉक 1.10 फीसदी की बढ़त है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज अपने ऑयल टू केमिकल के कारोबार को अलग यूनिट में तब्दील करने की योजना का विस्तार किया है। इसकी घोषणा छह महीने पहले अप्रैल में की गई थी। दरअसल कंपनी ऑयल टू केमिकल बिजनेस को अलग कर नई यूनिट रिलायंस ओटूसी लिमिटेड में तब्दील करने वाली है।

09:46 AM बीएसई बैंकेक्स में शामिल 10 कंपनियों के स्टॉक्स में से 7 में गिरावट और 3 में बढ़त है।आरबीएल बैंक के शेयर में 1.42 फीसदी की गिरावट है।

09:44 AM बीएसई सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों के स्टॉक्स में से 18 में गिरावट और 12 में बढ़त है। टीसीएस के शेयर में 1.41 फीसदी की बढ़त है।

09:39 AM बीएसई में शामिल 23 सेक्टर्स में से 15 गिरावट और 8 में बढ़त है।

कोरोनावायरस और लॉकडाउन के चलते डिजिटल पेमेंट पर काफी जोर दिया गया है। बैंक भी केवल उन्हीं कामों के लिए बैंक आने की हिदायत दे रही रही है, जो नेट बैंकिंग या ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए नहीं हो सकते। आज के समय में डिजिटल वॉलेट, NEFT/RTGS, यूपीआई, गूगल पे, भीम एप और अन्य सेवाओं के माध्यम से आसानी से पैसों का लेनदेन कर रहे हैं।

09:34 AM बीएसई में शामिल 32 इंडेक्स में से 27 में गिरावट और 5 में बढ़त है।

09:23 AM बीएसई 17 अंक नीचे 38,399.65 पर और निफ्टी 17 अकं नीचे 11,338.15 पर कारोबार कर रहा है।

सोमवार को दुनियाभर के बाजारों का हाल

0

Related posts

चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगने के बाद चिंगारी ऐप को लगभग एक लाख लोगों ने डाउनलोड किया, हर घंटे मिल रहे 20 लाख व्यूज; आनंद महिंद्रा भी हुए फैन

News Blast

रिलायंस इंडस्ट्रीज किशोर बियानी के फ्यूचर रिटेल में हिस्सेदारी खरीदने के करीब, 15 जुलाई के एजीएम से पहले हो सकता है सौदा

News Blast

सोना और चांदी के साथ शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट जारी, सोना प्रति दस ग्राम 2,500 रुपए सस्ता हुआ

News Blast

टिप्पणी दें