May 18, 2024 : 8:40 PM
Breaking News
लाइफस्टाइल

12 सितंबर तक 6 राशियों के लिए अच्छा समय; इस हफ्ते कर्क, वृश्चिक और मीन राशि वालों को रहना चाहिए संभलकर

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Saptahik Rashifal (Horoscope Weekly) | Saptahik Rashifal (6th To 12th September 2020), Weekly Zodiac Forecast: Vrash Rashi, Tula, Aries, Taurus, Gemini, Cancer, Libra, And Other Signs

2 घंटे पहले

  • अगले 7 दिनों में वृष, सिंह और धनु राशि वाले लोगों पर रहेगा सितारों का मिला-जुला असर

सप्ताह के शुरुआती दिनों में चंद्रमा पर बृहस्पति की दृष्टि रहेगी और चंद्रमा-मंगल एक ही राशि में साथ रहेंगे। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 6 से 12 सितंबर के बीच में मेष, मिथुन, कन्या, तुला, मकर और कुंभ राशि वाले लोगों को धन लाभ हो सकता है। इन 6 राशि वालों को जॉब और बिजनेस के कई मामलों में किस्मत का साथ मिल सकता है। इन 7 दिनों में तनाव और उलझनें भी कम हो सकती हैं। सप्ताह के बीच में चंद्रमा पर शनि और राहु-केतु की छाया पड़ने से कर्क, वृश्चिक और मीन राशि वाले लोगों की परेशानियां बढ़ने की आशंका है। इस हफ्ते इन 3 राशि वालों को संभलकर रहना होगा। इनके अलावा वृष, सिंह और धनु राशि वाले लोगों को इस सप्ताह सितारों का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव- पैतृक संबंधी मामलों को सुलझाने के लिए सप्ताह उत्तम है। इस पर विचार-विमर्श अवश्य करें। अचानक ही किसी अपरिचित व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। कुछ नवीन कार्यों की योजनाएं भी बनेंगी।
नेगेटिव- घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता रहेगी। साथ ही पैसा कहीं ब्लॉक होने की भी संभावना है। परंतु फिक्र ना करें, जल्दी ही स्थितियां ठीक हो जाएंगी।
व्यवसाय- व्यवसाय में नए जनसंपर्क आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। निकट भविष्य में आपको महत्वपूर्ण अनुबंध मिलेंगे। सहयोगियों तथा कर्मचारियों की भी पूरी मदद मिलेगी।
लव- जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता रह सकती हैं। अपनी व्यस्तता के बीच उनके लिए भी समय निकालना जरूरी है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु वर्तमान नकारात्मक वातावरण में सावधानी अवश्य बरतें।

वृष – पॉजिटिव- आजकल आपकी धर्म-कर्म और अध्यात्म पर आस्था वर्तमान नकारात्मक स्थितियों में आपको पॉजिटिव ऊर्जा प्रदान कर रही है। अपने इस स्वभाव से आप अपने कार्यों को एकाग्रता से संपन्न करने की क्षमता रखेंगे।
नेगेटिव- अभी आपकी योजनाओं को पूर्ण रूप से क्रियान्वित करने में परेशानी महसूस हो रही है। परंतु इस समय धैर्य बनाकर रखना ही उचित है। संतान से संबंधित समस्या को हल करने में अपना पूरा सहयोग दें।
व्यवसाय- व्यावसायिक गतिविधियां अब सामान्य हो रही हैं इसलिए अपने काम को गंभीरता व संजीदगी से अंजाम दे। तथा अपनी गतिविधियों और सहकर्मियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें।
लव- अविवाहित व्यक्तियों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। वैवाहिक जीवन सुमधुर रहेगा। तथा पारिवारिक वातावरण भी खुशनुमा बना रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ना करें। बदलते मौसम से संबंधित खानपान व व्यायाम का उचित ध्यान रखें।

मिथुन – पॉजिटिव- इस सप्ताह आपकी लोकप्रियता के साथ-साथ जनसंपर्क का दायरा भी बढ़ेगा। साथ ही कुछ राजनीतिक लोगों से मुलाकात होगी, जो कि भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित रहेगी। किसी समाज सेवी संस्था में भी आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।
नेगेटिव – किसी भी प्रकार का लोन या उधार लेने की योजना ना बनाएं। साथ ही किसी भी व्यक्ति के साथ लेन-देन ना करें, ठगी व धोखे का शिकार हो सकते हैं। किसी कार्य पर बहुत ज्यादा सोच-विचार करने से समय हाथ से निकल सकता है।
व्यवसाय- व्यवसाय में मार्केटिंग संबंधी कार्यों को निपटाने के लिए उचित समय है। सारा दिन बाहर की गतिविधियों में ही व्यतीत होगा। कुछ ठोस निर्णय भी कामयाब रहेंगे। नौकरी में भी स्थिति मजबूत रहेगी।
लव- प्रेम संबंधों को पारिवारिक सहमति मिलने से विवाह संबंधी योजनाएं बननी शुरू हो जाएंगी। जिससे अस्मिता बनी रहेगी। बच्चों के अनुशासन में रहने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मौसम के बदलाव की वजह से कुछ आलस भरी स्थिति रह सकती है।

कर्क – पॉजिटिव- युवा वर्ग को अपने किसी काम में सफलता मिलने से राहत मिलेगी। साथ ही रचनात्मक संबंधी कार्यों में रुचि बढ़ेगी। मानसिक सुख की प्राप्ति के लिए कोई नजदीकी एकांत स्थान या धार्मिक स्थान पर जाने का विचार करें। जिससे दोबारा से अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे।
नेगेटिव- कामों में सफलता ना मिलने की वजह से स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन रहेगा। अपने नजदीकी मित्रों से सलाह लेने पर आपको कुछ राहत मिलने की संभावना है। अधिक परिश्रम करने पर भी अनुकूल परिणाम नहीं मिलेंगे।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां पूर्ववत ही रहेंगी। नाजायज कार्यों के प्रति ध्यान केंद्रित हो सकता है, परंतु सावधान रहें इसकी वजह से कुछ मुश्किलें उत्पन्न होंगी। फिक्र ना करें जल्दी ही समय की चाल आपके अनुकूल हो जाएगी।
लव- व्यस्तता की वजह से आप अपने परिवार पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। परंतु घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। साथ ही घर के बुजुर्गों का भी आशीर्वाद आपके साथ है।
स्वास्थ्य- आपको अपना मनोबल बढ़ाने की आवश्यकता है। मनोरंजन संबंधी गतिविधियों पर भी समय व्यतीत करें। साथ ही मेडिटेशन भी करें।

सिंह – पॉजिटिव- संपत्ति संबंधी कोई केस चल रहा है तो उसमें सफलता प्राप्त होगी। कोई महत्वपूर्ण सूचना भी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। समाज तथा राजनीतिक कार्यों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। अपना वर्चस्व दिखाने का यह उत्तम समय है।
नेगेटिव- संतान की पढ़ाई को लेकर चिंता रह सकती है। साथ ही अजनबी लोगों पर भरोसा ना करें तथा किसी भी प्रकार की यात्रा को स्थगित ही रखें। दुर्घटना होने की संभावना लग रही है।
व्यवसाय- व्यापारिक गतिविधियों में सुधार आएगा। सिर्फ थोड़े सी सूझबूझ से काम लेने की जरूरत है। साथ ही सहयोगियों और कर्मचारियों का भरपूर सहयोग मिलेगा और आय के स्रोतों में भी वृद्धि होगी।
लव- अपने प्रत्येक कार्य में जीवन साथी की सलाह अवश्य लें। उनकी सलाह आपके लिए लाभदायक साबित होगी। प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
स्वास्थ्य- मौसम में बदलाव की वजह से एलर्जी जैसी कुछ परेशानी हो सकती है जिसकी वजह से सूजन भी आने की संभावना है।

कन्या – पॉजिटिव- इस समय में ग्रह स्थितियां आपके लिए कई सुअवसर प्रदान करने वाली है। इनका भरपूर उपयोग करें। सभी काम आसानी से संपन्न होते जाएंगे। जिसकी वजह से मन में प्रफुल्लता व ताजगी रहेगी।
नेगेटिव- परंतु इस बात का भी ध्यान रखें कि काम की अधिकता का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। इसलिए आराम भी जरूरी है। साथ ही बोलचाल का लहजा नरम रखें। कटु वाणी की वजह से कुछ लोगों से नाराजगी उत्पन्न हो सकती है।
व्यवसाय- व्यावसायिक स्थल पर सहयोगीयों का कार्य के प्रति पूर्ण समर्पण रहेगा। तथा आपका भी दबदबा बना रहेगा। नौकरी पेशा लोगों को अगर नौकरी में कोई बदलाव संबंधी अवसर मिले तो तुरंत ले लेना चाहिए।
लव- पारिवारिक लोगों के साथ खरीदारी करने से उन्हें खुशी प्राप्त होगी। साथ ही जीवनसाथी का आपके प्रति सकारात्मक रवैया आपके मनोबल को मजबूत करेगा।
स्वास्थ्य- काम की अधिकता की वजह से कुछ थकान और कमजोरी महसूस हो सकती हैं। उचित खानपान और आराम अवश्य लें।

तुला – पॉजिटिव- संतान की तरफ से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलने से मन में सुकून रहेगा। आप अपना ध्यान अपने व्यक्तिगत कार्यों पर केंद्रित कर पाएंगे। किसी समाज सेवी संस्था में भी आपका सहयोगात्मक योगदान रहेगा।
नेगेटिव- अभी धन के लाभ की अपेक्षा व्यय की संभावनाएं ज्यादा बन रही है। इसलिए अपने बजट को भी ध्यान में रखकर चलना आवश्यक है। भाइयों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। मामले को क्रोध की अपेक्षा शांति से निपटाने की कोशिश करें।
व्यवसाय- वर्तमान व्यवसाय में जो काम चल रहे हैं उनमें कुछ नई उपलब्धियां प्राप्त होगी। इन पर बहुत अधिक मेहनत की आवश्यकता है क्योंकि निकट भविष्य में बहुत ही लाभदायक स्थितियां प्राप्त होगी।
लव- जीवनसाथी की सलाह आपके लिए संजीवनी बूटी का काम करेगी। और आप अपने कार्यों को और अधिक जोश के साथ क्रियान्वित कर पाएंगे। विवाहेत्तर संबंधों से दूर रहें।
स्वास्थ्य- थकान की वजह से पैरों में दर्द व अपच जैसी शिकायत महसूस हो सकती है। लापरवाही ना करके तुरंत दवाई ले।

वृश्चिक – पॉजिटिव- इस सप्ताह आप कुछ विशेष कार्यों को पूरा करने की योजना बना रहे हैं तो उस पर अमल करें। ग्रह स्थितियां आप के पक्ष में हैं। घर में किसी नवीन वस्तु की खरीदारी भी संभव है। संतान की उपलब्धियों से मन में सुकून और खुशी रहेगी।
नेगेटिव- किसी नजदीकी रिश्तेदार या मित्र से कोई मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। तथा दूसरों की वजह से आपको आर्थिक नुकसान भी होने की संभावना है। जिसकी वजह से कुछ तनाव जैसी स्थिति रह सकती हैं।
व्यवसाय- व्यवसाय या ऑफिस में कुछ परिवर्तन लाने की जरूरत है। साथ ही राजकीय मामलों को लेकर सचेत रहें। किसी उच्च अधिकारी से कहासुनी हो सकती है। अपने जनसंपर्क को और अधिक मजबूत बनाने की जरूरत है।
लव- जीवनसाथी का अनुशासित स्वभाव घर को व्यवस्थित बनाकर रखेगा। जिससे बच्चे तथा परिवार में पॉजिटिव माहौल रहेगा।
स्वास्थ्य- कब्ज व गैस जैसी समस्या होने से पेट में दर्द आदि रह सकता है। देशी चीजों का सेवन करें।

धनु- पॉजिटिव- इस सप्ताह आपका ध्यान भावी लक्ष्य की ओर केंद्रित रहेगा और अपने आप में चमत्कारिक रूप से ऊर्जा और आत्मविश्वास महसूस करेंगे। जनसंपर्क और अधिक प्रबल होंगे। साथ ही लाभदायक भी साबित होंगे।
नेगेटिव- परंतु अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित बनाकर रखें। क्योंकि व्यस्त होने के बावजूद सामाजिक कार्यों में भी ध्यान देना जरूरी है। किसी की बातों में ना आकर अपनी कार्य क्षमता पर विश्वास रखें।
व्यवसाय- व्यवसायिक बदलाव की संभावनाएं प्रबल होगी। कभी-कभी मन कुछ विचलित हो सकता है। परंतु आप समझदारी से समस्याओं का हल पा लेंगे। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने काम पर अधिक ध्यान दें, क्योंकि भविष्य में तरक्की होने के प्रबल योग है।
लव- वैवाहिक जीवन में सामंजस्य रहेगा। परिवार के साथ कोई मनोरंजन संबंधी कार्यक्रम बन सकता है। विवाहेत्तर प्रेम संबंध उजागर हो सकते हैं, अतः सावधानी बरतें।
स्वास्थ्य- थकान की वजह से थोड़ा मानसिक और शारीरिक तनाव महसूस हो सकता है। खानपान हेल्थी रखें।

मकर- पॉजिटिव- आध्यात्मिक गतिविधियों में समय व्यतीत होगा। घर में कोई शुभ मांगलिक कार्य भी संपन्न होने संबंधी योजना बनेगी। कोई सरकारी काम रुका हुआ है तो उस पर कार्य करें, जीत अवश्य होगी।
नेगेटिव- विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा पर अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। तांत्रिक क्रियाओं की तरफ ध्यान आकर्षित हो सकता है। इन चीजों से दूर ही रहंे तो अच्छा है। साथ ही संतान की किसी गतिविधि से मन परेशान रह सकता है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बना रहेगा। परंतु अपनी योजनाओं को गुप्त ही रखें। कोई कर्मचारी आपकी गतिविधियों को लीक कर सकता है। घर के वरिष्ठ व्यक्ति की राय आपके लिए भाग्योदय दायक साबित होगी।
लव- आपका परिवार के प्रति सहयोग ना होने की वजह से जीवनसाथी का मूड खराब रहता है। अतः आपका दायित्व है कि व्यस्तता के बीच परिवार के लिए भी समय निकालें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी भी प्रकार की चिंता ना करें। परंतु वर्तमान नकारात्मक स्थितियों की वजह से लापरवाही भी ना बरतें।

कुंभ – पॉजिटिव- परिवार में किसी मांगलिक कार्य संबंधी योजनाएं बनेंगी। जिससे प्रसन्नता का माहौल रहेगा। आपका आत्मविश्वास आपके लिए नई उपलब्धियों का निर्माण कर रहा है। प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क और मजबूत करें। जो कि भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे।
नेगेटिव- ध्यान रखें कि आय के साधन बढ़ने के साथ-साथ खर्चों की भी स्थिति रहेगी। जिसकी वजह से आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। अतः बजट बनाकर चलना जरूरी है। साथ ही क्रोध और इगो पर भी नियंत्रण रखेंगे तो परिस्थितियां अनुकूल बनी रहेंगी।
व्यवसाय- व्यवसाय, नौकरी में कुछ परिवर्तन लाने की जरूरत है। और आप इसमें सफल भी रहेंगे। आपकी योग्यता व काबिलियत खुलकर लोगों के सामने आएगी। जनसंपर्क आपके लिए आर्थिक रूप से फायदेमंद साबित होंगे।
लव- जीवन साथी व परिवार के साथ शॉपिंग और मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। जिसकी वजह से वातावरण खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों को भी पारिवारिक सहमति मिलने से और अधिक प्रगाढ़ता आएगी।
स्वास्थ्य- रक्तचाप संबंधी दिक्कत उत्पन्न हो सकती है। इसलिए दिमाग पर ज्यादा जोर ना दंे। और समय-समय पर आराम भी लेते रहें।

मीन – पॉजिटिव- आपने अपनी कार्य प्रणाली में जो परिवर्तन किया है वह आपके लिए लाभदायक साबित होगा। प्रॉपर्टी संबंधी लेनदेन के कार्यों में फायदेमंद डील हो सकती है, इसलिए इन कार्यों में अपना ध्यान केंद्रित रखें।
नेगेटिव- कुछ पुरानी नकारात्मक बातें उठने से किसी नजदीकी रिश्तेदार से संबंध खराब हो सकते हैं। इसलिए अपने विचारों पर मनन करते रहे। विद्यार्थी भी अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे।
व्यवसाय- व्यवसायिक कार्यों में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। क्योंकि आपको कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में परेशानी होगी। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को काम की अधिकता की वजह से ओवरटाइम करना पड़ सकता है।
लव- प्रेम संबंधों में आपके गुस्से की वजह से भावनात्मक दूरियां आ सकती हैं। अपने व्यवहार में कोमलता बनाकर रखें। जीवनसाथी का सहयोग आपके मनोबल को बढ़ाएगा।
स्वास्थ्य- स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहने की वजह से थकान और आलस जैसी स्थिति महसूस होगी। मेडिटेशन और योगा पर अधिक ध्यान दें।

0

Related posts

परिस्थितियों में परिवर्तन आने, अपने लिए समय निकालने और लाभ मिलने का है दिन

News Blast

आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए और नकारात्मक विचारों को दूर करने के लिए रोज करना चाहिए हनुमान चालीसा का पाठ

News Blast

लॉकडाउन के बाद नया रिकॉर्ड, एक दिन में 1 करोड़ रुपए का दान मिला, रोजाना दर्शन करने वालों की संख्या 15 हजार तक पहुंची

News Blast

टिप्पणी दें