May 17, 2024 : 2:30 AM
Breaking News
MP UP ,CG

महिला को पुरुष ट्रायल रूम में भेजा, ताक-झांक करते कर्मचारी पकड़ा, भीड़ देखते ही हाथ जोड़ने लगा; महिला से सुनें पूरा घटनाक्रम, यह सावधानी रखें

भोपालएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

महिला अपने परिजनों के साथ पिपलानी पुलिस थाने में रिपोर्ट करने पहुंची। हालांकि उनसे पहले आवेदन लिखवाया गया।

  • आरोपी ट्रायल रूम के ऊपर से महिला को कपड़े बदलते देख रहा था
  • पकड़े जाने पर बोला- मैं तो वहां काम से गया था, कुछ नहीं किया था

भोपाल के इंद्रपुरी इलाके में आपूर्ति सुपर मार्केट में महिला ग्राहक को पुरुष ट्रायल रूम में भेज दिया। इतना ही नहीं, एक कर्मचारी ऊपर से ताक-झांक करने लगा। बगल के रूम से एक ग्राहक के शोर करने से महिला सचेत हो गई। इसको लेकर मौके पर जमकर हंगामा हुआ। महिला ने पति को बुलाकर आरोपी को जमकर पीटा और फिर पुलिस के हवाले कर दिया।

आरोपी को पकड़वाने के बाद महिला ने कहा कि ऐसे आरोपियों के खिलाफ सामने आने की जरूरत है। इसमें डरने या शर्म करने जैसे कोई बात नहीं है। इधर, पकड़े जाते ही आरोपी पहले हाथ-पैर जोड़ने लगा। बाद में अकड़ते हुए बोला- क्या कर लोगे। आपूर्ति प्रबंधन का कहना है कि आरोपी कर्मचारी को नौकरी से हटा दिया गया है। पुलिस को पूरी मदद कर रहे हैं।

पुलिस के कहने पर महिला ने परिजन के साथ एक दुकान से शिकायत आवेदन बनवाया।

पुलिस के कहने पर महिला ने परिजन के साथ एक दुकान से शिकायत आवेदन बनवाया।

पुरुष चेंज रूम में कपड़े ट्रायल कर रही थी महिला
37 साल की महिला पिपलानी थाना क्षेत्र के कर्मवीर नगर में रहती हैं। वे टीचर हैं। उन्होंने बताया कि दोपहर में इंद्रपुरी स्थित आपूर्ति मार्केट पहुंची। मैंने चेजिंग रूम के बारे में पूछा तो एक कर्मचारी बोला- महिलाओं के बंद हैं। यह तीन खुले हैं। इसे यूज कर सकते हैं। मैं कपड़े लेकर वहां चली गई। थोड़ी देर बाद बाजू वाले चेजिंग रूम से एक लड़का चिल्लाया। कौन झांक रहा है। मैंने ऊपर देखा तो वहां एक व्यक्ति नजर आया। मैंने एक युवक की मदद से उसे पकड़ लिया। पहले तो माफी मांगने लगा, लेकिन बाद में वह अकड़ गया।

डायल-100 को कॉल किया

महिला ने डायल-100 और पति को फोन किया। मार्केट के सभी कैमरे कैसे बंद हो गए। उन्होंने कहा कि चेंजिंग रूम के पीछे जाने का रास्ता नहीं है। मेरे वाले ट्रायल रूम के पास ही बाक्स रखा था। जिस पर चढ़कर आसानी से अंदर देखा जा सकता है। उसी कर्मचारी ने पुरुष ट्रायल रूम में भेजा था। ट्रायल रूम का ऊपर से हिस्सा खुला था। पुलिस के कहने पर लिखित आवेदन बनवाया है।

महिला के पति ने बताया कि इसी हिस्से से आरोपी कर्मचारी ताक-झांक कर रहा था।

महिला के पति ने बताया कि इसी हिस्से से आरोपी कर्मचारी ताक-झांक कर रहा था।

पति ने कहा- मामला गंभीर, एफआईआर जरूर कराएंगे
महिला के पति ने बताया कि सुपर मार्केट के मैनेजर ने कहा कि वह कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। आप एफआईआर न कराएं। हालांकि महिला के पति ने कहा कि मामला गंभीर है। आरोपी को इसी तरह नहीं छोड़ सकते हैं। हम उसके खिलाफ एफआईआर जरूर कराएंगे।

सुपर मार्केट में इस तरह ट्रायल रूम के ऊपर हिस्सा खुला हुआ है।

सुपर मार्केट में इस तरह ट्रायल रूम के ऊपर हिस्सा खुला हुआ है।

हमने आरोपी कर्मचारी को निकाल दिया है

इधर, आपूर्ति सुपर मार्केट के जनरल मैनेजर ऑपरेशन्स रोहित धुर्वे ने बताया कि हमने फौरन आरोपी को नौकरी से हटा दिया है। पुलिस को भी पूरी जानकारी दे दी है। हमारी तरफ से जो भी मदद बन पड़ेगी, वह हम करेंगे। महिला को भी जो मदद चाहिए, वह हम उपलब्ध कराएंगे। यह हरकत बर्दाश्त करने लायक नहीं है। कंपनी पूरी तरह से महिला के साथ है।

पुलिस ने एफआईआर करने के पहले महिला से लिखित आवेदन लिया।

पुलिस ने एफआईआर करने के पहले महिला से लिखित आवेदन लिया।

सार्वजनिक जगहों पर ये सावधानियां जरूरी

  • ट्रायल रूम अगर कहीं से भी ओपन है तो अंदर न जाएं।
  • दरवाजे भी सही से बंद होने वाले होना चाहिए।
  • अकेले ट्रायल रूम में जाने से बचें।
  • ट्रायल रूम को एक बार अंदर से चेक करने लेना चाहिए।
  • अंदर किसी तरह के हिडन कैमरे तो नहीं लगे हैं, ये भी देखना चाहिए।

0

Related posts

आज योग एट हाेम फैमिली लिंक पर आसन देखकर घरों में कर सकते हैं योग

News Blast

बादल छाने से हवा में घुली ठंडक, दिन और रात का पारा 3 डिग्री लुढ़का

News Blast

ट्रक की टक्कर से सीएम योगी के सुरक्षाकर्मी की मौत; भतीजी के इलाज के लिए आठ दिन की छुट्टी पर घर गया था जवान

News Blast

टिप्पणी दें