नई दिल्ली4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- 1 पिस्टल, 2 कातूस, 8 फोन, 2 चोरी की बाइक और लूटी हुई कैब बरामद
बेगमपुर थाना पुलिस ने गत मंगलवार को गोली मारने की धमकी देकर कैब लूटने वाले शातिर बदमाश को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान जेजे कॉलोनी बवाना में रहने वाले रमजानी के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से 1 पिस्टल, 2 कातूस, 8 मोबाइल फोन, 2 चोरी की बाइक और लूटी हुई कैब जब्त की है। आरोपी के पकड़े जाने के बाद 16 वारदातों का खुलासा हुआ है।
पुलिस आरोपी के बाकी नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 26 अगस्त को बेगमपुर थाने में संजय नामक युवक ने अपनी एसेंट कार लूटने की एफआईआर दर्ज करवाई थी। एसएचओ जय भगवान की देखरेख में पुलिस टीम को आरोपियों को पकडऩे का जिम्मा सौंपा गया। संजय ने पुलिस को बताया कि 25 अगस्त 8.30 बजे वह राजीव नगर सवारी छोडऩे के बाद रिठाला की तरफ जाने वाले रास्ते पर सवारी का इंतजार करने लगा।
तभी कंडेक्टर सीट की तरफ एक लड़का आया और मधुबन चौक चलने के लिए बोलने लगा। जिसको उसने मना कर दिया। अचानक उसके साथी ने गेट खोला और पिस्टल दिखाकर गोली मारने की धमकी दी।
0