May 24, 2024 : 12:17 PM
Breaking News
बिज़नेस

6 महीने बाद निफ्टी 11,600 के ऊपर बंद, इंडसइंड बैंक में 12% और एक्सिस बैंक में 7% का उछाल

  • Hindi News
  • Business
  • BSE NSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: August 28 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates

मुंबई3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • बीएसई 0.90% ऊपर 39,467 अंकों पर बंद
  • निफ्टी 0.83% ऊपर 11,655 पर रहा

शुक्रवार को कारोबार के आखिरी दिन बीएसई और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुआ। आज बीएसई 151 अंक और निफ्टी 43 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला था। बीएसई दिनभर के ट्रेडिंग के दौरान 466.11 अंक ऊपर और निफ्टी 126.8 अंक ऊपर जाने में कामयाब रहा। बाजार में आज बैंकिंग स्टॉक्स में शानदार रैली रही। इंडसइंड बैंक और एक्सिस बैंक के शेयर में क्रमश: 12 फीसदी और 7 फीसदी की तेजी रही।

कारोबार के अंत में बीएसई 353.84 अंक या 0.90% ऊपर 39,467.31 पर और निफ्टी 96.00 पॉइंट या 0.83% ऊपर 11,655.25 पर बंद हुआ। आज इंडसइंड बैंक के शेयर में 12% से ज्यादा का उछाल रहा। इससे पहले गुरुवार को बीएसई 39.55 अंक ऊपर 39,113.47 पर और निफ्टी 9.65 पॉइंट ऊपर 11,559.25 पर बंद हुआ था।

आज के टॉप-5 गेनर स्टॉक्स

कंपनी LTP बढ़त बढ़त (%)
इंडसइंड बैंक 679.05 73.20 12.08
एक्सिस बैंक 510.30 37.25 7.87
यूपीएल 520.25 23.50 4.73
एसबीआई 225.40 9.75 4.52
आईसीआईसीआई बैंक 409.45 17.25 4.40

बीएसई पर करीब 52 फीसदी कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही

  • बीएसई का मार्केट कैप 158 लाख करोड़ रुपए रहा
  • 3,065 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इसमें 1,275 कंपनियों के शेयर बढ़त में 1,614 कंपनियों के शेयर में गिरावट रही
  • 159 कंपनियों के शेयर 1 साल के उच्च स्तर और 56 कंपनियों के शेयर एक साल के निम्न स्तर पर रहे
  • 367 कंपनियों के शेयर में अपर सर्किट और 254 कंपनियों के शेयर में लोअर सर्किट लगा

दुनियाभर के बाजारों में रही बढ़त
गुरुवार को दुनियाभर के बाजारों गिरावट देखने को मिली। हालांकि अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.57 फीसदी की बढ़त के साथ 160.35 अंक ऊपर 28,492.30 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 0.38 फीसदी गिरावट के साथ 45.78 अंक नीचे 11,926.20 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.17 फीसदी बढ़त के साथ 5.82 पॉइंट ऊपर 3,484.55 पर बंद हुआ था।

इधर, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.51 फीसदी बढ़त के साथ 16.93 अंक ऊपर 3,365.61 पर बंद हुआ था। वहीं यूके, जर्मनी और फ्रांस के बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे।

कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 33,84,575 हो गई है। इनमें 7,39,248 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 25,83,063 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 61,694 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 24,625,149 हो चुकी है। इनमें 835,627 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 184,796 हो चुकी है।

क्लोजिंग बेल: बीएसई 353.84 अंक ऊपर 39,467.31 पर और निफ्टी 96.00 पॉइंट ऊपर 11,655.25 पर बंद हुआ।

12:13 PM बीएसई 423 अंक ऊपर 39,536 पर और निफ्टी 110 अंक ऊपर 11,669 पर कारोबार कर रहा है।

रेटिंग एजेंसी इक्रा का अनुमान है कि कोविड-19 महामारी के कारण वित्त वर्ष 2021 में आवासीय प्रॉपर्टी की बिक्री में 40 से 60 फीसदी तक की गिरावट आ सकती है। यह गिरावट पूरी तरह से तैयार और अंडर कंस्ट्रक्शन दोनों तरह की आवासीय प्रॉपर्टी में रहेगी। इक्रा का कहना है कि रियल एस्टेट सेक्टर में ओवरऑल डिमांड कम होने का जोखिम बढ़ गया है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में न्यू सेल्स और कलेक्शन में गिरावट से इसका संकेत मिलता है।

12:06 PM एनएमडीसी को शेयर 12 प्रतिशत से ऊपर कारोबार कर रहा है।

10:37 AM एक्सिस बैंक के शेयर में 7 फीसदी से ज्यादा की बढ़त है।

09:57 AM निफ्टी 50 के टॉप-10 लूजर ; JSW स्टील में सबसे ज्यादा 1 फीसदी की गिरावट है।

09:53 AM निफ्टी 50 के टॉप-10 गेनर ; एक्सिस बैंक में 4 फीसदी की बढ़त है।

पिछले महीने महाराष्ट्र के किसान ज्ञानेश्वर सिद्धार्थ को मानसून का बोआई सत्र आने के बाद बीज और खाद खरीदने के लिए पैसे की जरूरत पड़ी, तो बैंकों ने उन्हें लोन देने से मना कर दिया। ऐसे में उन्हें सूदखोरों से 60 फीसदी के सालाना ब्याज पर डेढ़ लाख रुपए का कर्ज लेना पड़ा। कोरोनावायरस के कारण भारी सुस्ती से गुजर रही भारतीय अर्थव्यवस्था में आज सिद्धार्थ जैसे लाखों किसान हैं, जिन्हें बैंक कर्ज नहीं दे रहे हैं, क्योंकि बैड लोन के कारण वे कर्ज देने से डर रहे हैं। ऐसे में लाखों किसानों को अत्यधिक ऊंची ब्याज दर पर सूदखोरों से कर्ज लेना पड़ रहा है।

09:48 AM बीएसई सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से 24 में बढ़त और 6 में गिरावट है। एक्सिस बैंक और इंडसइंड बैंक के शेयर में क्रमश: 4% और 3% की बढ़त है।

09:43 AM बीएसई बैंकिंग में शामिल 10 बैंकों के शेयर में से 8 में बढ़त और 2 में गिरावट है। एक्सिस बैंक के शेयर में 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट है।

09:37 AM बीएसई ऑटो में शामिल 15 कंपनियों में से 10 में बढ़त और 5 में गिरावट है।

मुकेश अंबानी की रिलायंस रिटेल कंपनी जियो मार्ट की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। अब कंपनी ने ऐसे जालसाजों से बचने के लिए लोगों को चेताया है। कंपनी का कहना है कि जियोमार्ट के नाम पर फर्जी वेबसाइट चल रही हैं और लोगों को फ्रेंचाइजी या डीलरशिप दिलाने के नाम पर ठगा जा रहा है।

09:27 AM बीएसई में शामिल 23 सेक्टर में से 22 में बढ़त और रियलटी सेक्टर में गिरावट है।

09:22 AM बीएसई के 32 इंडेक्स में से 31 में बढ़त और सिर्फ बीएसई आईपीओ में गिरावट है।

09:15 AM बीएसई 151 अंक ऊपर 39,264.48 अंकों पर और निफ्टी 43 पॉइंट ऊपर 11,602.95 पर खुला है।

देश के अग्रणी म्यूचुअल फंड में से एक एक्सिस म्यूचुअल फंड ने वॉटसऐप की सेवा शुरू की है। म्यूचुअल फंड के निवेशक अब वॉट्सऐप से म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं। कंपनी ने कहा कि डिजिटल ट्रांजेक्शन को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। इसके जरिए निवेश कभी भी किसी भी समय किया जा सकता है। उधर पेटीएम ने शेयर बाजार में इंट्रा डे कारोबार के लिए 10 रुपए में सेवा शुरू की है।

गुरुवार को दुनियाभर के बाजारों का हाल

0

Related posts

6 महीने का ब्याजमुक्त मोराटोरियम देने से 2 लाख करोड़ रुपए का होगा नुकसान, यह 1% जीडीपी के बराबर

News Blast

बैंकिंग:IDBI बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में किया बदलाव, यहां FD कराने पर मिलेगा अधिकतम 5.30% ब्याज

News Blast

2 लाख करोड़ डॉलर के मार्केट कैप वाली दुनिया की पहली कंपनी बन सकती है एपल, चार साल में हासिल होगी यह उपलब्धि

News Blast

टिप्पणी दें