- Hindi News
- Sports
- Cricket
- England Vs Pakistan 3rd Test 5th Day Live ENG Vs PAK Southampton Third Test Live Cricket Score Updates
12 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

- अब तक मुरलीधरन, शेन वॉर्न और अनिल कुंबले 600 से ज्यादा विकेट ले चुके, यह तीनों स्पिनर हैं
- इंग्लैंड ने पाकिस्तान को सीरीज में 1-0 से हराया, पहला टेस्ट 3 विकेट से जीता, दूसरा-तीसरा मैच ड्रॉ रहा
- इंग्लैंड की पहली पारी 583/8 स्कोर पर घोषित, क्राउली ने 267 और बटलर ने 152 रन बनाए
- पाकिस्तान टीम ने पहली पारी में 273 और सेकंड इनिंग में 4 विकेट पर 187 रन बनाए
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच साउथैंप्टन में खेला गया तीन टेस्ट की सीरीज का आखिरी मैच ड्रॉ हो गया। इसी के साथ इंग्लैंड ने 1-0 से सीरीज जीत ली है। पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड को 10 साल बाद टेस्ट सीरीज में जीत मिली है। वहीं, तीसरे मैच में 7 विकेट लेने के साथ जेम्स एंडरसन ने टेस्ट करियर के 600 विकेट पूरे कर लिए हैं। उन्होंने अजहर अली को अपना 600वां शिकार बनाया।
एंडरसन 600 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज और ओवरऑल चौथे बॉलर बन गए हैं। एंडरसन से पहले श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन (800), ऑस्ट्रेलियाई शेन वॉर्न (708) और भारत के अनिल कुंबले (619) आगे हैं। यह तीनों स्पिन बॉलर हैं।
कोरोना के बीच इंग्लैंड ने दूसरी टेस्ट सीरीज जीती
कोरोना के बीच इंग्लैंड ने लगातार दूसरी टेस्ट सीरीज जीती है। इससे पहले उसने जुलाई में वेस्टइंडीज को 2-1 से हराया था। इंग्लिश टीम ने पाकिस्तान को सीरीज के पहले मैच में 3 विकेट से हराया था। वहीं, दूसरा और तीसरा मैच बारिश के कारण ड्रॉ हो गया था।
पहली पारी में इंग्लैंड ने 583 का बड़ा स्कोर बनाया
मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। इसके बाद जैक क्राउली के 267 और जोस बटलर के 152 रन की बदौलत 583 के स्कोर पर पारी घोषित कर दी थी। इस दौरान पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा शाहीन अफरीदी और यासिर शाह ने 2-2 विकेट लिए थे।
दूसरी पारी में इंग्लैंड को 310 रन की बढ़त मिली थी
इसके बाद पाकिस्तान टीम अपनी पहली पारी में 273 रन ही बना सकी थी। इस लिहाज से इंग्लैंड को दूसरी पारी में 310 रन की बढ़त मिली थी। पाकिस्तान की ओर से कप्तान अजहर अली ने 141 और विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान ने 53 रन की पारी खेली। जबकि इंग्लिश तेज गेंदबाज एंडरसन ने सबसे ज्यादा 5 और स्टुअर्ट ब्रॉड ने 2 विकेट लिए।
पाकिस्तान को फॉलोऑन खिलाया
इंग्लैंड ने पाकिस्तान को फॉलोऑन खिलाया था। अपनी दूसरी पारी में भी पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही थी। मैच के आखिरी दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान टीम 4 विकेट पर सिर्फ 187 रन ही बना सकी। बाबर आजम 63 रन बनाकर नाबाद रहे थे। इंग्लैंड की ओर से एंडरसन ने 2 और ब्रॉड ने 1 विकेट लिया।
एंडरसन सबसे कम बॉल पर 600 टेस्ट विकेट पूरे करने के मामले में दूसरे नंबर पर
बॉलर | बॉल |
मुथैया मुरलीधरन | 33711 |
जेम्स एंडरसन | 33717 |
शेन वॉर्न | 34919 |
अनिल कुंबले | 38496 |
एंडरसन ने ब्रैथवेट को 500वां और अजहर को 600वां शिकार बनाया
विकेट नंबर | किसको आउट किया | कब |
पहला | मार्क वेर्मुलेन (जिम्बाब्वे) | 2003 |
50वां | महेंद्र सिंह धोनी (भारत) | 2007 |
100वां | जैक कैलिस (दक्षिण अफ्रीका) | 2008 |
200वां | पीटर सिडल (ऑस्ट्रेलिया) | 2010 |
300वां | पीटर फुल्टन (न्यूजीलैंड) | 2013 |
400वां | मार्टिन गुप्टिल (न्यूजीलैंड) | 2015 |
500वां | क्रैग ब्रैथवेट (वेस्टइंडीज) | 2017 |
600वां | अजहर अली (पाकिस्तान) | 2020 |
पहली पारी में अजहर अली ने नाबाद 141 रन बनाए थे
पहली पारी में पाकिस्तानी कप्तान अजहर अली ने 141 रन की नाबाद पारी खेली थी। यह उनके करियर का 17वां शतक है। इसी के साथ अजहर 6 हजार टेस्ट रन बनाने वाले 5वें पाकिस्तानी बल्लेबाज भी बन गए हैं। सबसे ज्यादा रन के मामले में यूनिस खान टॉप पर हैं। उन्होंने पाकिस्तान के लिए 118 टेस्ट में 10,099 रन बनाए हैं।
अजहर सबसे तेज 6 हजार रन पूरे करने के मामले में भी 5वें पाकिस्तानी
सबसे तेज 6 हजार रन पूरे करने के मामले में भी अजहर 5वें पाकिस्तानी बल्लेबाज हैं। यह उपलब्धि उन्होंने 151वीं पारी में हासिल की। इस लिस्ट में मोहम्मद यूसुफ टॉप पर हैं, जिन्होंने 120वीं पारी में 6 हजार रन पूरे किए थे।
खिलाड़ी | टेस्ट पारी | रन |
यूनिस खान | 213 | 10099 |
जावेद मियांदाद | 189 | 8832 |
इंजमाम उल हक | 198 | 8829 |
मोहम्मद यूसुफ | 156 | 7530 |
अजहर अली | 151 | 6026* |
10 साल में दोनों टीमों के बीच 5वीं टेस्ट सीरीज हुई
इंग्लैंड ने 10 साल में पाकिस्तान से पहली टेस्ट सीरीज जीती है। इससे पहले जुलाई 2010 की घरेलू सीरीज में पाकिस्तान को 3-1 से हराया था। तब से अब तक 10 साल में दोनों के बीच 4 टेस्ट सीरीज खेली गईं। इनमें 2012 और 2015 में पाकिस्तान ने दो सीरीज जीतीं, जो यूएई में हुई थी। जबकि इंग्लैंड में खेली गईं 2016 और 2018 में दो टेस्ट सीरीज ड्रॉ रही थीं।
इंग्लिश टीम 6 साल से घर में टेस्ट सीरीज नहीं हारी
इंग्लिश टीम का अपने घर में 6 साल का रिकॉर्ड शानदार रहा है। वह कोई टेस्ट सीरीज नहीं हारी है। इस दौरान टीम ने 13 में से 9वीं द्विपक्षीय सीरीज जीती है, जबकि 4 ड्रॉ रही हैं।
स्कोरकार्ड: इंग्लैंड पहली पारी
खिलाड़ी | रन | बॉल | 4s | 6s |
रोरी बर्न्स कै. शान बो. शाहीन | 6 | 13 | 1 | 0 |
डॉम सिबली एलबीडब्ल्यू बो. यासिर | 22 | 47 | 1 | 0 |
जैक क्राउली कै. रिजवान बो. शफीक | 267 | 393 | 34 | 1 |
जो रूट कै. रिजवान बो. नसीम शाह | 29 | 51 | 3 | 0 |
ओली पोप बोल्ड बो. यासिर शाह | 3 | 15 | 0 | 0 |
जोस बटलर कै. एंड बो. फवाद | 152 | 311 | 13 | 2 |
क्रिस वोक्स कै. यासिर बो. फवाद | 40 | 54 | 5 | 0 |
डॉम बेस नाबाद | 27 | 30 | 2 | 1 |
स्टुअर्ट ब्रॉड बोल्ड बो. शाहीन | 15 | 18 | 0 | 2 |
रन: 583/8 पारी घोषित, ओवर: 154.4, एक्स्ट्रा: 22
विकेट पतन: 12/1, 73/2, 114/3, 127/4, 486/5, 530/6, 547/7, 583/8.
गेंदबाजी: शाहीन अफरीदी: 33.4-5-121-2, मोहम्मद अब्बास: 33-8-82-0, यासिर शाह: 39-3-173-2, नसीम शाह: 27-6-109-1, फवाद आलम: 12-0-46-2, शान मसूद: 3-1-11-0, असद शफीक: 7-0-24-1.
स्कोरकार्ड: पाकिस्तान पहली पारी
खिलाड़ी | रन | बॉल | 4s | 6s |
शान मसूद एलबीडल्यू बो. एंडरसन | 4 | 10 | 0 | 0 |
आबिद अली कै. सिबली बो. एंडरसन | 1 | 7 | 0 | 0 |
अजहर अली नाबाद | 141 | 272 | 21 | 0 |
बाबर आजम एलबीडब्ल्यू बो. एंडरसन | 11 | 26 | 1 | 0 |
असद शफीक कै. रूट बो. एंडरसन | 5 | 8 | 0 | 0 |
फवाद आलम कै. बटलर बो. बेस | 21 | 74 | 1 | 0 |
मोहम्मद रिजवान कै. बटलर बो. वोक्स | 53 | 113 | 5 | 1 |
यासिर शाह कै. रूट बो. ब्रॉड | 20 | 24 | 2 | 0 |
शाहीन शाह कै. बटलर बो. ब्रॉड | 3 | 8 | 0 | 0 |
मोहम्मद अब्बास रनआउट | 1 | 10 | 0 | 0 |
नसीम शाह कै. सिबली बो. एंडरसन | 0 | 8 | 0 | 0 |
रन: 273 ऑलआउट, ओवर: 93, एक्स्ट्रा: 13
विकेट पतन: 6/1, 11/2, 24/3, 30/4, 75/5, 213/6, 241/7, 247/8, 261/9, 273/10.
गेंदबाजी: जेम्स एंडरसन: 23-3-56-5, स्टुअर्ट ब्रॉड: 20-5-40-2, जोफ्रा आर्चर: 17-3-58-0, क्रिस वोक्स: 15-2-42-1, डॉम बेस: 18-2-68-1.
स्कोरकार्ड: पाकिस्तान दूसरी पारी (फॉलोऑन)
खिलाड़ी | रन | बॉल | 4s | 6s |
शान मसूद एलबीडल्यू बो. ब्रॉड | 18 | 66 | 2 | 0 |
आबिद अली एलबीडब्ल्यू बो. एंडरसन | 42 | 162 | 2 | 0 |
अजहर अली कै. रूट बो. एंडरसन | 31 | 114 | 2 | 0 |
बाबर आजम नाबाद | 63 | 92 | 8 | 0 |
असद शफीक कै. ब्रैसी बो. रूट | 21 | 59 | 0 | 0 |
फवाद आलम नाबाद | 0 | 9 | 0 | 0 |
रन: 187/4, ओवर: 83.1, एक्स्ट्रा: 12
विकेट पतन: 49/1, 88/2, 109/3, 172/4.
गेंदबाजी: जेम्स एंडरसन: 19-3-45-2, स्टुअर्ट ब्रॉड: 14.1-5-27-1, क्रिस वोक्स: 8-2-14-0, जोफ्रा आर्चर: 14-8-14-0, डॉम बेस: 21-4-54-0, जो रूट: 6-0-17-1, डॉम सिबली: 1-0-7-0.
0