May 18, 2024 : 12:43 PM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

शुरुआती 50 लाख मरीज ठीक हाेने में 219 दिन लग गए थे, अगले 50 लाख सिर्फ 33 दिन में ठीक हाेकर घर लौटे

  • Hindi News
  • International
  • 1 Crore Patients Recoverd From Coronavirus : It Took 219 Days For The Initial 50 Lakh Patients To Recover, The Next 50 Lakh Returned Home After Just 33 Days.

नई दिल्लीएक महीने पहले

  • कॉपी लिंक

दुनिया में संक्रमण 10.5% और माैतें 5.6% की दर से बढ़ रहीं, लेकिन मरीज ठीक हाेने की रफ्तार 13% है। (फाइल फोटो)

  • हर दिन 2 लाख से ज्यादा मरीज ठीक हो रहे, आज एक करोड़ की संख्या पार होने की संभावना
  • अब तक 98 लाख 27 हजार 775 लोग ठीक हो चुके हैं, दुनिया में रिकवरी रेट 13% पहुंचा

काेराेनावायरस का संक्रमण भले लगातार तेज हाे रहा है, लेकिन यह अजेय नहीं है। इसे हराना मुमकिन है। दुनियाभर में कोरोना संक्रमण से मुक्त हो चुके 98 लाख 27 हजार 775 मरीजों ने यह साबित भी किया है। दुनियाभर में राेज करीब दाे लाख मरीज ठीक हाे रहे हैं। ऐसे में दुनिया में काेराेना संक्रमण से मुक्त हाे चुके मरीजों का आंकड़ा रविवार काे एक कराेड़ के पार चला जाएगा।

राहत की बात यह है कि मरीजों के ठीक होने की दर संक्रमण बढ़ने और मौतों की दर से ज्यादा है। संक्रमण 10.5% की दर से बढ़ रहा है और मौतों का आंकड़ा बढ़ने की दर 5.6% है। लेकिन, ठीक होकर घर पहुंचने वाले मरीजों की संख्या 13% की दर से बढ़ रही है।

8 महीने में 1.60 लोग संक्रमित

आठ महीने में काेराेनावायरस दुनिया में 1.60 कराेड़ लाेगाें काे संक्रमित कर चुका है। लेकिन अभी एक्टिव मरीजों की संख्या सिर्फ 62 लाख है।

भारत में रिकवरी रेट और मृत्यु दर दुनिया के औसत से बेहतर

दुनिया में काेराेना से मरीजाें के ठीक हाेने की दर 61.1% है, जबकि मृत्यु दर 4% है। भारत में रिकवरी की दर 63.5 प्रतिशत है। यहां कुल 13.82 लाख मरीजाें में से 8.81 लाख ठीक हाे चुके हैं। भारत की मृत्यु दर दुनिया के मुकाबले काफी कम 2.3% प्रतिशत ही है।

  • दुनिया में संक्रमण 10.5% और माैतें 5.6% की दर से बढ़ रहीं, लेकिन मरीज ठीक हाेने की रफ्तार 13% है।
  • 20 दिन से रोज 1 लाख से ज्यादा मरीज ठीक हो रहे; भारत में रिकवरी 30 हजार से ऊपर
  • भारत में सबसे अच्छा रिकवरी रेट दिल्ली में है। यहां 86.4% मरीज ठीक हो चुके हैं। हरियाणा में 77.1%, तेलंगाना में 76.9%, गुजरात में 72.6%, तमिलनाडु में 71.7% और राजस्थान में 71.0% मरीज ठीक हो चुके हैं।
  • बेहतर रिकवरी वाले देश – कतर में सबसे ज्यादा 97% और तुर्की में 92% मरीज ठीक
  • इनकी रिकवरी सबसे खराब – अमेरिका में सबसे कम 47.7% मरीज ही ठीक हो पाए

0

Related posts

नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं ने कहा- भारत पर प्रधानमंत्री ओली के आरोप बेबुनियाद, उन्हें फौरन इस्तीफा देना चाहिए

News Blast

फ्लोरिडा में वोटों की खातिर खुद को सेहतमंद दिखाने की कोशिश करते रहे ट्रम्प; यहां उनके चार झूठ पकड़े गए

News Blast

राष्ट्रपति मैक्रों की पार्टी ने संसद में बहुमत खोया, सात सांसदों ने समर्थन वापस लेकर नई पार्टी बनाने का एलान किया

News Blast

टिप्पणी दें