May 2, 2024 : 11:53 PM
Breaking News
MP UP ,CG

कमलनाथ के हनुमान चालीसा के पाठ पर शिवराज का तंज, कहा- हनुमान भक्तों के कष्ट हरते हैं दुष्टों के नहीं

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • More Than 5000 Congress Workers Joined BJP, Scindia Said Kamal Nath Government Had Put A Lockdown In The State 15 Months Ago.

ग्वालियर5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को ग्वालियर के फूलबाग मैदान पर आयोजित सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कमलनाथ के हनुमान चालीसा के पाठ पर तंज कसा।

  • 5 हजार से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में हुए शामिल, सिंधिया ने कहा- कमलनाथ सरकार ने तो प्रदेश में 15 महीने पहले ही लॉकडाउन लगा दिया था
  • सिंधिया ने कहा कि विधायक जब कमलनाथ से मिलने जाते थे तो वे उन्हें घड़ी की तरफ इशारा कर जाने को कह देते थे
  • पहली बार सिंधिया का ग्वालियर में हुआ जमकर विरोध, काले कपड़े पहनकर आए लोगों को सभा में जाने नहीं दिया

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा अयोध्या में राम मंदिर के लिए हुए भूमिपूजन के दौरान हनुमान चालीसा का पाठ किए जाने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने तंज कसा है। शिवराज सिंह ने कहा कि जिस दिन शिलान्यास हो रहा था, उस दिन कमलनाथ हनुमान चालीसा करने बैठ गए- संकट कटे मिटे सब पीरा, जो सुमिरे हनुमत बलबीरा। शिवराज ने कहा कि हनुमान जी भक्तों के संकट हरते हैं, दुष्टों के नहीं।

शिवराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने 15 महीने के शासनकाल में गरीबों के हित के लिए चलाई योजनाएं बंद कर दी। किसानों के साथ छलावा किया। लोग परेशान हो गए। कमलनाथ विधायकों तक का अपमान करने लगे थे। मुख्यमंत्री आज ग्वालियर में फूलबाग मैदान में आयोजित भाजपा के सदस्यता अभियान कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

कार्यक्रम में ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा ने भी शिरकत की। इस मौके पर शहर के 5 हजार से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली। इस मौके पर सिंधिया ने भी जमकर पूर्व कमलनाथ सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कमलनाथ पर गंभीर आरोप भी लगाए।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाते ज्योतिरादित्य सिंधिया। इस मौके पर 5 हजार से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाते ज्योतिरादित्य सिंधिया। इस मौके पर 5 हजार से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा- कांग्रेस के शासन काल में ही लग गया था लॉकडाउन

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी ने तो 4 महीने पहले लॉकडाउन घोषित किया था। लेकिन प्रदेश में तो उसी दिन लॉकडाउन लागू हो गया था जिस दिन यहां कांग्रेस सरकार बनी और कमलनाथ ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वल्लभ भवन में ऐसी योजनाएं बनाई जाने लगी और सौदे होने लगे जिससे आम जनता को परेशानी हो।

कमलनाथ के पास नहीं था समय

सिंधिया ने कहा कि कमलनाथ की सरकार दिग्विजय सिंह चला रहे थे। ग्वालियर-चंबल संभाग के विधायक जब कमलनाथ से मिलने जाते थे तो वे उन्हें घड़ी की तरफ इशारा कर जाने कह देते थे। सिंधिया ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्वालियर-चंबल संभाग के विकास के लिए करोड़ों रुपए के विकास कार्य कराए हैं। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने चंबल एक्सप्रेस-वे जैसे प्रोजेक्ट की शुरुआत कराई है।

सदस्यता कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं अन्य नेता।

सदस्यता कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं अन्य नेता।

कांग्रेस कर रही विरोध

भाजपा के तीन दिन के सदस्यता समारोह का कांग्रेस विरोध कर रही है। कांग्रेस का कहना है की कोरोना संकट चल रहा है। ऐसे में भाजपा का यह अभियान लोगों की जान को खतरे में डाल सकता है, जिसका विरोध कर रहे है। जिसके चलते एहतियात के तौर पर पुलिस ने आज सुबह कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार किया।

कांग्रेस ने उनके विरोध के लिए तीन स्थानों पर धरना प्रदर्शन का ऐलान किया और सुबह से ही कांग्रेस के नेता वहां पहुंच गए। ऐसे में पुलिस ने इन इलाकों को छावनी बना दिया। कई नेताओं को गिरफ्तार भी किया गया है।

सिंधिया के ग्वालियर दौरे का विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार ले जाती पुलिस।

सिंधिया के ग्वालियर दौरे का विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार ले जाती पुलिस।

काले कपड़े में नहीं दिया प्रवेश

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध को देखते हुए सभा स्थल पर काले कपड़े पहनकर आए लोगों को प्रवेश नहीं दिया गया। रश्मि पवार काले कपड़े पहनकर सिंधिया का विरोध करने पहुंची, उन्हें भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूर्व मंत्री बालेंद्र शुक्ला, भगवान सिंह यादव, पूर्व सांसद रामसेवक सिंह गुर्जर ने भी गिरफ्तारी दी। प्रदेश मीडिया प्रभारी केके मिश्रा प्रदेश ने प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमल नाथ को ग्वालियर में 3000 कांग्रेसी गिरफ्तार होने की जानकारी दी है।

0

Related posts

लूट के मामले में फरार बदमाश ग्वालियर से गिरफ्तार; आरोपी पर 10 हजार का इनाम घोषित था

News Blast

CM शिवराज का ऐलान:MP में तीसरी लहर की आशंका खत्म होने तक नहीं खुलेंगे स्कूल; ट्यूशन फीस के अलावा कोई राशि नहीं वसूली जाएगी

News Blast

पुरानी गाइडलाइन से होगी रजिस्ट्री, निर्माण दरों में वृद्धि

News Blast

टिप्पणी दें