May 8, 2024 : 4:26 AM
Breaking News
MP UP ,CG

संपत्ति क्षति वसूली और गो-हत्या रोकथाम समेत 17 विधेयक आज पेश करेगी योगी सरकार; कार्यवाही शुरू, हंगामे के आसार

लखनऊ23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

यह तस्वीर यूपी विधानसभा की है। गुरुवार को सदन में विधायक एक सीट छोड़कर बैठे।

  • कोरोना संकट काल के बीच गुरुवार को यूपी विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत हुई
  • सपा, बसपा व कांग्रेस ने ब्राह्मणों की हत्या और कानून व्यवस्था को लेकर योगी सरकार को घेरने की बनाई रणनीति

17वीं उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरा दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। योगी सरकार आज सदन के पटल पर 17 विधेयकों को पेश करेगी। जिनमें लोक और निजी संपत्ति क्षति वसूली अध्यादेश, गो-हत्या रोकथाम (संशोधन) अध्यादेश और सार्वजनिक स्वास्थ्य और महामारी नियंत्रण अध्यादेश प्रमुख हैं। आज सदन की कार्यवाही हंगामेदार होने के आसार हैं। सपा-बसपा ने जहां कानून व्यवस्था को लेकर योगी सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है वहीं, कांग्रेस ने ब्राह्मणों की हत्याओं का मुद्दा सदन में पुरजोर तरीके से उठाने का निर्णय लिया है।

पहले दिन क्या हुआ था?

मानसून सत्र गुरुवार को 11 बजे से शुरू हुआ। पहले दिन मृत सदस्यों, गलवानी घाटी में शहीद जवानों व दिवंगत कोरोना वॉरियर्स के निधन पर शोक प्रस्ताव के बाद सदन की कार्यवाही आज तक के लिए स्थगित कर दी गई थी। इस दौरान 60 साल से अधिक उम्र के विधायकों को सत्र में वर्चुअल तरीके से जोड़ा गया। सिर्फ 60 साल से कम उम्र के विधायकों को ही सदन में मास्क और ग्लब्स के साथ प्रवेश दिया गया। सदन में भी एक सीट छोड़कर विधायक बैठे थे। इस दौरान सपा विधायक व एमएलसी ने विधानसभा के भीतर और बाहर योगी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया था।

सदन में अध्यादेश को क्यों पेश किया जाता है?

जब सरकार कोई कानून बनाती है तो उस पर चर्चा व आम सहमति आवश्यक है। यह संवैधानिक बाध्यता है। इसके तहत अध्यादेशों को विधानमंडल की मंजूरी मिलना आवश्यक है। विधेयक पास होने के बाद राज्यपाल की मंजूरी ली जाती है। इसके बाद इसका गजट प्रकाशित होता है कानून को अमल में लाया जाता है।

विधानमंडल में यह विधेयक कराए जाएंगे मंजूर

  • उत्तर प्रदेश लोक एवं निजी सम्पत्ति क्षति वसूली विधेयक 2020
  • उत्तर प्रदेश आकस्मिकता निधि (संशोधन) विधेयक 2020
  • उत्तर प्रदेश राजकोषीय उत्तरदायित्व एवं बजट प्रबंधन द्वितीय (संशोधन) विधेयक 2020
  • उत्तर प्रदेश राज्य विधानमंडल सदस्यों की उपलब्धियों और पेंशन (संशोधन) विधेयक 2020
  • उत्तर प्रदेश औद्योगिक विवाद (संशोधन) विधेयक 2020
  • उत्तर प्रदेश कारखाना विवाद (संशोधन) विधेयक 2020
  • उत्तर प्रदेश औद्योगिक क्षेत्र विकास (संशोधन) विधेयक 2020
  • कारागार अधिनियम 1894 में (संशोधन) विधेयक 2020
  • उत्तर प्रदेश मूल्य संवर्धित कर संशोधन विधेयक 2020
  • उत्तर प्रदेश मंत्री वेतन भत्ता, और प्रकीर्ण उपबंध (संशोधन) विधेयक 2020
  • उत्तर प्रदेश कतिपय श्रम विधियों से अस्थाई छूट (संशोधन) विधेयक 2020
  • उत्तर प्रदेश कृषि उत्पादन मंडी (संशोधन) विधेयक 2020
  • उत्तर प्रदेश लोक स्वास्थ्य एवं महामारी रोग नियंत्रण विधेयक 2020
  • उत्तर प्रदेश गोवध निवारण (संशोधन) विधेयक 2020
  • उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित स्वतंत्र विद्यालय (शुल्क विनियमन) (संशोधन) विधेयक 2020
  • कारागार उत्तर प्रदेश (संशोधन) विधेयक 2020
  • उत्तर प्रदेश गन्ना पूर्ति तथा खरीद विनियमन अध्यादेश

0

Related posts

सरकारी ठेके लेने वाली कंपनी “मैक्स’ पर स्टेट जीएसटी का शिकंजा, साढ़े 6 करोड़ वसूले

News Blast

प्रधानमंत्री मोदी को कोदंड राम की प्रतिमा भेंट करेंगे सीएम योगी, इस मूर्ति को 4 महीने में तैयार किया गया

News Blast

पीडियाट्रिक, ऑर्थोपेडिक और रेडियोलॉजी की सीटें फुल, 12 विषयाें की खाली

News Blast

टिप्पणी दें