सोहना8 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
सोहना की नट कॉलोनी में रहने वाली 8वीं कक्षा की छात्रा ने पड़ोस में रहने वाले तीन युवकों पर जबरदस्ती करने का प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके माता-पिता घर पर ही काम करते हैं, उसके पड़ोस में नवेद नाम का लड़का रहता है, जोकि वहीं पर एक ऑफिस में कार्य करता है। नवेद हमेशा उससे दोस्ती करने की कहता है। बुधवार की रात जब वह घर के बाहर ड्रम से अपनी बाल्टी में पानी भर कर घर ला रही थी। उस समय अचानक नावेद आ गया व उसने हाथ पकड़ कर उसे नजदीकी ऑफिस में लेकर चला गया। जहां पर सेफ नाम का लड़का व एक अन्य लड़का मौजूद था। वहां पर इन लड़कों ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी।
नवेद ने उसके साथ अश्लील हरकत की व सेफ ने उसने उसका मुंह दबा लिया। उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास भी किया। इसी दौरान छात्रा ने शोर मचा दिया व उसका भाई मौके पर आ गया। जिसके साथ उन्होंने मारपीट भी की। थाना प्रभारी अरविंद ने बताया कि इस मामले में छात्रा के बयान पर आरोपियों के खिलाफ पोस्को एक्ट मामला दर्ज कर दिया है।आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
0