11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बताया जा रहा है कि रिया चक्रवर्ती 15 जून की सुबह तीन अन्य लोगों के साथ कूपर हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखी सुशांत सिंह राजपूत की डेड बॉडी के पास पहुंची थीं।
- एक न्यूज चैनल ने मोर्चरी से रिया का वीडियो सामने आने का दावा किया है, एक्ट्रेस के साथ तीन और लोग वहां दिखे
- वीडियो सामने आने के बाद सवाल उठ रहा है कि मोर्चरी जैसे प्रतिबंधित क्षेत्र में जाने की इजाजत रिया को कैसे मिली?
सीबीआई ने मुंबई में सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस की जांच शुरू कर दी है। वहीं, इसे लेकर नए-नए दावे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब एक रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि सुशांत की मौत के अगले दिन रिया चक्रवर्ती कूपर हॉस्पिटल की मोर्चरी में उनकी डेड बॉडी के पास करीब 45 मिनट तक रही थीं। इससे संबंधित एक वीडियो भी सामने आने का दावा किया जा रहा है।
वीडियो में रिया के साथ तीन अन्य लोग भी दिखे
टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, उनके हाथ रिया का एक वीडियो लगा है, जिसमें वे अस्पताल की मोर्चरी में जा रही हैं और वहां से करीब 45 मिनट बाद बाहर निकलती हैं। वीडियो 15 जून की सुबह का बताया जा रहा है। इसमें रिया के साथ दो लड़के और एक लड़की भी नजर आ रही है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि इनमें जो लड़की है, वह श्रुति मोदी है। जबकि दोनों लड़कों में एक रिया का भाई शोविक और दूसरा सुशांत का हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा है।
वीडियो सामने आने के बाद सवाल उठ रहा है कि रिया को मोर्चरी में जाने की इजाजत कैसे मिली? क्योंकि मोर्चरी प्रतिबंधित क्षेत्र होता है, जिसके अंदर बिना पुलिस और मृतक के फैमिली मेंबर्स की इजाजत के कोई भी नहीं जा सकता? वह भी तब, जबकि कोरोना वायरस के चलते सरकार और प्रशासन द्वारा तमाम तरह के एहतियात बरतने पर जोर दिया जा है।
सुब्रह्मण्यम स्वामी का सवाल- क्या सबूतों से छेड़छाड़ की?
वायरल वीडियो देखने के बाद भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने भी सवाल उठाया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है, “जब आर. सी. कूपर हॉस्पिटल में पोस्टमॉर्टम चल रहा था, तब रिया वहां 45 मिनट के लिए लिव-इन-गर्ल थी। क्या जब पोस्टमॉर्टम चल रहा था, तब वह रूम के अंदर थी और सबूतों से छेड़छाड़ कर रही थी? उसका निकनेम फेमी फेटल (मैन-ईटर या खलनायिका) कर देना चाहिए।”
Huge scoop on Times Now: Rhea live-in girl was in R.C Cooper Hospital for 45 minutes when post mortem was going on. Was she inside the room when the post mortem was going on and was tampering evidence? She should be nicknamed femme fatale
— Subramanian Swamy (@Swamy39) August 20, 2020
सीबीआई ने पूछताछ के लिए कुक को हिरासत में लिया
इधर, सीबीआई ने सुशांत सिंह राजपूत के कुक नीरज को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। नीरज वह शख्स हैं, जिन्होंने दावा किया था कि 14 जून की सुबह उन्होंने सुशांत को जूस दिया था। सीबीआई की एक टीम जानकारी जुटाने बांद्रा डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे के ऑफिस पहुंची।
क्या मुंबई पुलिस पर सीबीआई को नहीं भरोसा?
रिपोर्ट की मानें तो सीबीआई के 15 सदस्य मुंबई पहुंचे हैं। उन्हें डिफेन्स मिनिस्ट्री के अंतर्गत आने वाले कलीना के डीआरडीओ गेस्ट हाउस में ठहराया गया है। दावा किया जा रहा है कि सीबीआई के अफसरों को महाराष्ट्र सरकार और वहां की पुलिस पर भरोसा नहीं है। इसलिए उन्होंने किसी होटल या राज्य सरकार के गेस्ट हाउस की बजाय डिफेन्स मिनिस्ट्री के गेस्टहाउस में ठहरने का फैसला लिया है।
सुशांत केस से जुडी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं…
0