May 18, 2024 : 10:14 PM
Breaking News
बिज़नेस

बीएसई 330 अंक और निफ्टी 102 पॉइंट नीचे खुला, टाइटन के शेयर में 2% से ज्यादा की गिरावट

  • Hindi News
  • Business
  • BSE NSE Sensex Today, Stock Market Latest Update: August 20 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates

मुंबईएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

चीन का शंघाई कंपोजिट 1.08 फीसदी गिरावट के साथ 36.65 अंक नीचे 3,371.48 पर बंद हुआ था।

  • कल बीएसई 86 अंक ऊपर 38,614 पर और निफ्टी 34 पॉइंट ऊपर 11,274 पर बंद हुआ था
  • कल अमेरिकी बाजार नैस्डैक 0.39 फीसदी गिरावट के साथ 42 अंक नीचे 11,419 पर बंद हुआ था

गुरुवार को कारोबार के चौथे दिन बीएसई 330 अंक नीचे और निफ्टी 102 पॉइंट की गिरावट के साथ खुला। गिरावट में भी सरकारी कंपनियों में बढ़त देखने को मिल रही है। NTPC में 5 फीसदी तक की बढ़त है। वहीं टाइटन के शेयर में 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट है।

इससे पहले बुधवार को बीएसई 86.47 अंक ऊपर और निफ्टी 34.35 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला था। कल दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 177.24 अंक तक और निफ्टी 58 पॉइंट तक नीचे गिरा था। हालांकि कारोबार के अंत में बीएसई 86.47अंक ऊपर 38,614.79 अंकों पर और निफ्टी 34.35 पॉइंट ऊपर 11,419.70 पर हुआ था।

दुनियाभर के बाजारों में रही बढ़त
बुधवार को दुनियाभर के बाजारों में गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.31 फीसदी की गिरावट के साथ 85.19 अंक नीचे 27,692.90 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 0.71 फीसदी गिरावट के साथ 80.39 अंक नीचे 11,318.60 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.44 फीसदी बढ़त के साथ 14.93 पॉइंट गिरकर 3,374.85 पर बंद हुआ था।

इधर, चीन का शंघाई कंपोजिट 1.08 फीसदी गिरावट के साथ 36.65 अंक नीचे 3,371.48 पर बंद हुआ था। इटली, जर्मनी और फ्रांस के बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए थे।

कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 28,36,012 हो गई है। इनमें 6,85,353 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 20,96,136 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 53,994 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 22,579,095 हो चुकी है। इनमें 791,002 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 176,337हो चुकी है।

09:47 AM निफ्टी 50 के टॉप-10 लूजर ; ICICI बैंक में 2% की गिरावट है।

09:38 AM बीएसई सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में 24 कंपनियों के शेयर में गिरावट और 6 में बढ़त है।

09:31 AM बीएसई के 23 सेक्टर में सिर्फ 4 में बढ़त और 19 में गिरावट है।

लग्जरी स्मार्ट मोबाइल फोन बनाने वाली कंपनी एपल ने 2 ट्रिलियन डॉलर के मार्केट कैपिटलाइजेशन के आंकड़े को पार कर लिया है। बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार खुलते ही कंपनी ने इस आंकड़े को छू लिया है। महज दो सालों में कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन एक ट्रिलियन डॉलर से बढ़कर दो ट्रिलियन डॉलर हो गया है।

09:25 AM आज बीएसई के सभी 32 इंडेक्स में से बढ़त के साथ खुले हैं। 27 में गिरावट और 5 में बढ़त है।

09:15 AM बीएसई 330.15 अंक नीचे 38,280.64 अंकों पर और निफ्टी 102.25 पॉइंट की गिरावट के साथ 11,314.70 पर खुला है।

बुधवार को दुनियाभर के बाजारों का हाल

0

Related posts

अगर आपने नेटफ्लिक्स का आईडी-पासवर्ड दूसरो से शेयर किया है, तो अकाउंट एक्सेस करने में हो सकती है परेशानी

News Blast

घरेलू उद्योग को बचाने के लिए भारत ने मलेशिया से आयात होने वाले इलेक्ट्रॉनिक कैलकुलेटर पर एंटी डंपिंग ड्यूटी लगाई

News Blast

वित्तमंत्री ने कहा- कोरोनावायरस के कारण 6 राज्यों के 116 जिलों में माइग्रेंट की संख्या तेजी से बढ़ी, जॉब संकट से निपटने के लिए सरकार करेगी मदद

News Blast

टिप्पणी दें