May 25, 2024 : 3:40 PM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

पुर्तगाल में 2 महिलाओं वाली नाव डूबी, तो 71 साल के हार्ट पेशेंट राष्ट्रपति उनकी जान बचाने के लिए समुद्र में कूद गए

लिस्बन4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

समुद्र तट पर मौजूद राष्‍ट्रपति तत्काल तैरकर महिलाओं के पास गए और एक अन्‍य व्‍यक्ति की मदद से उनकी जान बचाई।

  • राष्‍ट्रपति के प्रयास की प्रशंसा हो रही है, दोनों महिलाएं नाव की सवारी कर ही थीं, इस बीच उनकी नाव पलट गई
  • राष्‍ट्रपति मर्सेलो देश के पर्यटन सेक्टर में जान फूंकने के लिए इन दिनों इस इलाके में छुट्ट‍ियां मना रहे हैं

पुर्तगाल के 71 साल के राष्‍ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी ने अलगर्व बीच पर डूब रही 2 महिलाओं की जान बचाई। राष्‍ट्रपति के इस साहसिक प्रयास की प्रशंसा हो रही है। दोनों महिलाएं नाव की सवारी कर ही थीं। इस बीच उनकी नाव पलट गई। वे अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष कर रही थीं।

समुद्र तट पर मौजूद राष्‍ट्रपति तत्काल तैरकर उनके पास गए और एक अन्‍य व्‍यक्ति की मदद से उनकी जान बचाई। राष्‍ट्रपति मर्सेलो देश के पर्यटन सेक्टर में जान फूंकने के लिए इन दिनों इस इलाके में छुट्ट‍ियां मना रहे हैं।

राष्ट्रपति ने बताया कि समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही थीं। दोनों के मुंह में काफी मात्रा में समुद्र का पानी चला गया था। इस कारण दोनों तैर नहीं पा रही थीं। घटना के वीडियो फुटेज में दिख रहा है कि 71 साल के राष्‍ट्रपति महिलाओं की पुकार सुनकर समुद्र में कूद गए और तैरकर उनके पास पहुंचे।

जेट स्‍की वाले व्‍यक्ति को देशभक्‍त करार दिया

इसी दौरान जेट स्‍की से एक और व्‍यक्ति पहुंच गया। सबने मिलकर इन्हें बचाया। राष्‍ट्रपति ने जेट स्‍की वाले व्‍यक्ति को देशभक्‍त करार दिया। मालूम हो, मर्सेलो हार्ट के मरीज हैं।

0

Related posts

बगदाद में अमेरिकी दूतावास के पास रॉकेट दागे गए, अक्टूबर के बाद से यह 21वां हमला

News Blast

टेक कंपनियां बच्चों की देखभाल के लिए दे रहीं एक्स्ट्रा छुट्टियां, जिन कर्मचारियों के बच्चे नहीं वे इसे भेदभाव मान रहे

News Blast

अफगानिस्तान में रॉकेट अटैक: काबुल में ईद की नमाज के दौरान राष्ट्रपति भवन के पास रॉकेट दागे गए, प्रेसिडेंट अशरफ गनी हो सकते थे टारगेट पर

Admin

टिप्पणी दें